• Latest
  • Trending
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
असम में बनेगा ₹48,000 करोड़ का चपर पावर प्लांट

सीएम ने 48,000 करोड़ की अडाणी बिजली परियोजना की आधारशिला रखी

October 5, 2026
मुकेश अंबानी और बेटे अनंत ने 'एंटीलिया' में शुभेंदु अधिकारी का किया ग्रैंड वेलकम

मुकेश अंबानी और बेटे अनंत ने ‘एंटीलिया’ में शुभेंदु अधिकारी का किया ग्रैंड वेलकम

October 5, 2026
Monday, October 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

1600 करोड़ की परियोजना, 1450 गांव होंगे लाभान्वित

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 5, 2026
in नॉर्थ
0
स्लीमनाबाद टनल

भोपाल। स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए नई उम्मीद लेकर आ रही है। इससे विंध्य क्षेत्र में जल और सिंचाई की सुविधा बेहतर होगी। किसानों को फायदा मिलेगा, गांवों की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और क्षेत्र के विकास को भी रफ्तार मिलेगी।

इंफ्रास्ट्रक्चर और जल प्रबंधन के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए कटनी जिले की बहुप्रतीक्षित स्लीमनाबाद टनल परियोजना में एक बड़ी सफलता दर्ज की गई है। बरणी डायवर्जन परियोजना के तहत बनाई जा रही करीब 12 किलोमीटर लंबी जल सुरंग की खुदाई अत्याधुनिक टनल बोरिंग मशीनों (टीबीएम) की मदद से पूरी की गई है। इसे देश की प्रमुख जल सुरंग परियोजनाओं में शामिल किया जा सकता है। करीब 1,600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली यह परियोजना जबलपुर स्थित बरुणी बांध से पानी को कटनी, रीवा, सतना, मेहर और फमा तक पहुंचने के लिए तैयार की गई है। टनल के पूरा होने से विंध्य क्षेत्र में सिंचाई के विस्तार के साथ पेयजल उपलब्धता और सामाजिक आर्थिक विकास को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

YOU MAY ALSO LIKE

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

5 जिलों को मिलेगा नया जीवन
टनल के निर्माण से क्षेत्र में 5 जिलों को नया जीवन मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध होने के बावजूद विंध्य क्षेत्र लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा है। इसका सीधा असर खेती और ग्रामीण आजीविका पर पड़ता रहा है। डॉ. यादव के मुताबिक , स्लीमनाबाद इस समस्या का स्थायी समाधान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

17 साल बाद मिली बड़ी सफलता
स्लीमनाबाद टनल को पूरा होने में करीब 17 साल का समय लगा है। इस दौरान सामने आई कई चुनौतियों का समाधान निकाला गया, उससे यह परियोजना आधुनिक इंजीनियरिंग का एक उल्लेखनीय उदाहरण बन गई।

कई हिस्सों में करीब 120 फीट जमीन के नीचे बनाई गई यह सुरंग राष्ट्रीय राजमार्गों, सक्रिय रेलों ट्रैक, भूमिगत यूटिलिटी और घनी आबादी वाले क्षेत्रों के नीचे से गुजरती है। इतनी जटिल परिस्थितियों के बावजूद ड्रिलिंग के दौरान महत्वपूर्ण बांधों को नुकसान से बचाया गया और पर्यावरणीय नुकसान रोका गया।

इसे अत्यधिक भूकंपीय गतिविधियों को झेलने में सक्षम बनाया गया है और इसका डिजाइन करीब 100 वर्षों की परिचालन अवधि को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। परियोजना से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, मुआवजे और स्थानांतरण की प्रक्रिया भी संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ पूरी की गई। अब यह परियोजना विंध्य क्षेत्र में दूध विकास और दीर्घकालिक समृद्धि की नई राह खोलने की ओर बढ़ रही है।

परियोजना के प्रमुख लाभ
सिंचाई क्षेत्र का विस्तार 2.5 लाख हेक्टेयर भूमि तक होने के बाद धरती पुत्रों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

गांवों तक पानी
क्षेत्र के गांव में इतना पानी आएगा कि किसान वाह-वाह कर उठेंगे।

किसानों की आय को बढ़ावा
खेती की उत्पादकता बढ़ेगी और क्षेत्र की ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

बिजली उत्पादन की संभावना
विभिन्न स्थानों पर जलविद्युत उत्पादन की संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है।

परियोजना की खासियतें
12 किमी लंबी स्लीमनाबाद टनल परियोजना
05 जिले करीब 2.5 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का लाभ
1450 गांव स्थायी सिंचाई सुविधाओं से जुड़ेंगे

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation