• Latest
  • Trending
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
नेपाल के प्रधानमंत्री की दो दिन की यात्रा में धारचूला का पुल खुला, कांडला बंदरगाह का रास्ता मिला और 669 मेगावाट की परियोजना की नींव पड़ी।

अयोध्या-जनकपुर सीधी ट्रेन, नेपाल को 15,000 करोड़

November 24, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

अक्टूबर का निर्यात: आंकड़े के भीतर क्या है

November 23, 2026
विकास परियोजनाएं

गंगा पर 19.7 किलोमीटर का नया रास्ता तैयार

November 21, 2026
पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

November 20, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

देश के ग्राहक को भी मिले एक्सपोर्ट क्वालिटी

November 19, 2026
export

अक्टूबर में निर्यात ने तोड़ा हर रिकॉर्ड

November 18, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

डेडलाइन 2047हर दिन लिखी जा रही विकसित भारत की कहानी

November 18, 2026
modi

मोदी सरकार के गरीबी हटाओ प्रयासों पर वर्ल्ड बैंक की मोहर नारों से आगे निकला भारत

November 18, 2026
संप्रभु एआई

विकसित भारत के लिए हर काम का हो हिसाब

November 18, 2026
'नो फोन पॉलिसी' से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

‘नो फोन पॉलिसी’ से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

November 18, 2026
एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा... भावुक पल

एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा… भावुक पल

November 18, 2026
नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

November 18, 2026
Tuesday, November 24, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

सीएसटी , ठाणे-कल्याण, नवी मुंबई एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 5, 2026
in वेस्ट
0
metro

मुंबई। मुंबई मेट्रो का नेटवर्क अगले पांच सालों में दिल्ली मेट्रो जितना होगा। मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण का कहना है कि 2030 तक मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों में लगभग 374 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइनों का विस्तार हो जाएगा। मुंबई, नवी मुंबई, कल्याण, पालघर, ठाणे जिलों को मिलाकर 50-60 किमी के हर दायरे में मेट्रो पहुंच जाएगी। मुंबई के आसपास बड़े रेलवे स्टेशनों, दोनों एयरपोर्ट, बड़े कमर्शियल मार्केट तक मेट्रो कनेक्टिविटी होगी। लोकल ट्रेनों पर दबाव भी घटेगा और अगले पांच साल में मेट्रो कनेक्टिविटी की अलग तस्वीर देखने को मिलेगी। कनेक्टिविटी 130 स्टेशनों तक पहुंच जाएगी।

मुंबई मेट्रो का रूट
मेट्रो विस्तार से अंधेरी (लोखंडवाला), दहिसर, जोगेश्वरी, वडाला, घाटकोपर, कांजुरमार्ग और मुलुंड सीधे ठाणे के कपूरबावड़ी, कासारवडावली, गायमुख के साथ भिवंडी, कल्याण और तलोजा के दूरदराज के इलाकों से कनेक्ट होंगे। मीरा भायंदर और बदलापुर-अंबरनाथ जैसे सीमांत क्षेत्र भी नेटवर्क से जुड़ेंगे। साउथ मुंबई कफ परेड, बीकेसी, सीएसएमटी और दोनों अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे मुंबई, नवी मुंबई एयरपोर्ट तक डायरेक्ट कनेक्टिविटी होगी।

YOU MAY ALSO LIKE

नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेला शुरू

येलो लाइन 2बी
मुंबई मेट्रो की येलो लाइन डीएन नगर से मानखुर्द तक जाएगी। ये 23.64 किमी लंबी और 22 स्टेशन वाली है। ये अंधेरी वेस्ट से शुरू होकर बांद्रा, कुर्ला, बीकेसी होते हुए ईस्टर्न मंडाले तक तक जाएगी और इससे ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर की कनेक्टिविटी सुधरेगी।

एक्वा लाइन 3 कफ परेड से आरे कालोनी
एक्वा लाइन कफ परेड से आरे कॉलोनी तक जाएगी जो 33.50 किमी लंबी और 27 स्टेशन वाली है। यह मुंबई की पहली पूरी तरह अंडरग्राउंड मेट्रो है। आरे से बीकेसी का पहला फेज चालू है। कफ परेड साउथ मुंबई तक का आखिरी चरण पूरा होने की ओर है।

ग्रीन लाइन: वडाला-ठाणे की कनेक्टिविटी
मुंबई मेट्रो की ग्रीन लाइन वडाला, ठाणे, कासारवडावली से गायमुख तक 35.2 किमी लंबी है और इसमें 34 स्टेशन हैं।

ठाणे और मुंबई को जोड़ने वाली मेन लाइन
4ए कासारवडावली से गायमुख तक विस्तार है। इसमें लाइन 11 वडाला से साउथ मुंबई के सीएसएमटी तक विस्तार मिलेगा। मुंबई मेट्रो की ऑरेंज लाइन 5 ठाणे-भिवंडी-कल्याण के बीच दौड़ेगी। इसमें 25 किमी की लाइन में 17 स्टेशन होंगे। ठाणे के कपूरबावड़ी से भिवंडी और कल्याण तक मेट्रो दौड़ेगी। इससे लोकल ट्रेनों पर मुंबईकरों का दबाव कम होगा। मुंबई और आसपास के शहरों के बीच ट्रैफिक लोड कम होगा।

पिंक लाइन रूट: लोखंडवाला से कांजुरमार्ग
मुंबई मेट्रो की पिंक लाइन लोखंडवाला के स्वामी समर्थ नगर से जोगेश्वरी होते हुए कांजुरमार्ग तक जाएगी। ये मेट्रो रूट 15 किमी और 13 स्टेशन का ह। लोखंडवाला अंधेरी वेस्ट से जोगेश्वरी-विक्रोली लिंक रोड और स्पेशल जोन होते हुए कांजुरमार्ग तक यह पूरी तरह एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक होगा।

रेड लाइन का रूट
मुंबई मेट्रो की रेड लाइन दहिसर ईस्ट,मीरा भायंदर और अंधेरी ईस्ट को मुंबई एयरपोर्ट से जोड़ेगी. इस 14.5 किमी लंबी लाइन में 10 मेट्रो स्टेशन है। मेट्रो लाइन 9 दहिसर को मीरा-भायंदर से जोड़ेगी। यहां डबल डेकर पुल नीचे सड़क फ्लाईओवर और ऊपर मेट्रो पर बन रही है। मेट्रो लाइन 7ए में अंधेरी पूर्व को सीधे इंटरनेशनल एयरपोर्ट (टी2) से जोड़ा जाएगा।

गोल्डन लाइन का रूट
मुंबई मेट्रो की गोल्डन लाइन 8 मुंबई एयरपोर्ट से नवी मुंबई एयरपोर्ट के बीच 35 किमी लंबी लाइन है, जिसमें 7 स्टेशन होंगे।

मेट्रो नेटवर्क का होगा कायाकल्प
1 लाख करोड़ रुपये का बजट खर्च
लाइन 2बी (येलो लाइन):** डीएन नगर से मंडाले का बाकी हिस्सा
लाइन 4 और 4ए (ग्रीन लाइन):वडाला-ठाणे-कासारवडावली-गायमुख
लाइन 5 (ऑरेंज लाइन): ठाणे-भिवंडी-कल्याण
लाइन 6 (पिंक लाइन): स्वामी समर्थ नगर (लोखंडवाला)- कांजुरमार्ग
लाइन 7ए और 9 (रेड लाइन विस्तार):अंधेरी ईस्ट से इंटरनेशनल एयरपोर्ट और दहिसर से मीरा-भायंदर
लाइन 12 (ऑरेंज लाइन विस्तार): कल्याण से तलोजा

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation