• Latest
  • Trending
पीएचडी में अब पूरे साल दाखिला, वर्ष में दो बार जनवरी और जुलाई में मिलेंगे अवसर

पीएचडी में अब पूरे साल दाखिला, वर्ष में दो बार जनवरी और जुलाई में मिलेंगे अवसर

October 5, 2026
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पीएचडी में अब पूरे साल दाखिला, वर्ष में दो बार जनवरी और जुलाई में मिलेंगे अवसर

रोलिंग विज्ञापन के तहत प्रवेश कराने की तैयारी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 5, 2026
in शिक्षा-रोजगार
0
पीएचडी में अब पूरे साल दाखिला, वर्ष में दो बार जनवरी और जुलाई में मिलेंगे अवसर

प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय में अब पीएचडी में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को पूरे साल अवसर मिलेगा। विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश को रोलिंग विज्ञापन के तहत कराने की तैयारी की है। इसके तहत एक शैक्षणिक सत्र में दो बार पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। पहला प्रवेश जुलाई और दूसरा जनवरी माह में होगा।

रोलिंग विज्ञापन का मतलब यह है कि पीएचडी की प्रवेश प्रक्रिया केवल एक निश्चित समय में आवेदन लेकर समाप्त नहीं होगी। विश्वविद्यालय निर्धारित अंतराल पर उपलब्ध शोध सीटों के आधार पर फिर से प्रवेश के लिए विज्ञापन जारी करेगा। यानी एक बार की प्रवेश प्रक्रिया में सभी सीटें नहीं भर पाने की स्थिति में बची हुई सीटों को अगली प्रवेश प्रक्रिया में शामिल किया जा सकेगा। कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में अब जनवरी और जुलाई में दो प्रवेश चक्र रखे जाएंगे। इससे अभ्यर्थियों को साल में दो अवसर मिलेंगे। अभी तक कई विश्वविद्यालयों में पीएचडी प्रवेश एक ही चरण में होने के कारण अभ्यर्थियों को अगली प्रवेश प्रक्रिया का इंतजार करना पड़ता था।

YOU MAY ALSO LIKE

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में ऑफिसर की वैकेंसी

दुनिया के बिजनेस स्कूलों के बीच आईआईएम रांची की एंट्री

विश्वविद्यालय और उससे जुड़े शोध केंद्रों में कुल 24 विषयों में पीएचडी कराने की तैयारी है। विश्वविद्यालय ने मंडल के आठ राजकीय और एडेड कॉलेजों में शोध केंद्र भी बनाए हैं। इससे विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर के साथ संबद्ध महाविद्यालयों में उपलब्ध विशेषज्ञता और शोध सुविधाओं का उपयोग किया जा सकेगा।

मान्यता को आवेदन 31 अक्तूबर तक

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय से संबद्धता लेने के इच्छुक नए महाविद्यालयों और वर्तमान महाविद्यालयों में अतिरिक्त विषय अथवा पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शैक्षिक सत्र 2027-28 के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने समय-सारिणी जारी की है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है। बीएड पाठ्यक्रम को छोड़कर अन्य नए विषयों और पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन मांगा गया है।
भूमि संबंधी अभिलेखों का राजस्व विभाग से सत्यापन कराया जाएगा। अनापत्ति आदेश 20 जनवरी 2027 तक ऑनलाइन जारी किया जाना है।

विश्वविद्यालय के निर्णय के विरुद्ध शासन में अपील की अंतिम तिथि 30 जनवरी और अपील के निस्तारण की अंतिम तिथि 20 फरवरी है। निरीक्षण मंडल का गठन पांच मार्च 2027 तक किया जाएगा। निरीक्षण मंडल को पांच अप्रैल तक अपनी आख्या देनी होगी। इसके बाद विवि को 20 अप्रैल 2027 तक संबद्धता प्रदान करनी होगी। अपील की अंतिम तिथि 30 अप्रैल और शासन स्तर पर अपील निस्तारण की अंतिम तिथि 20 मई 2027 होगी। रजिस्ट्रार प्रो. विनीता यादव की ओर से जारी सूचना के अनुसार, आवेदन करने वाले महाविद्यालयों को निर्देश दिया है कि 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन करने के बाद दो नवंबर तक शुल्क रसीद और अनापत्ति से संबंधित अभिलेखों के साथ पत्रावली विवि में जमा करें।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation