नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाकर सैंपल पेपर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। सब्जेक्ट वाइज सैंपल क्वेश्चन पेपर के साथ साथ सीबीएसई ने दोनों क्लास की मार्किंग स्कीम भी जारी कर दी हैं। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 में बैठने जा रहे विद्यार्थी इन्हें देखकर अपनी तैयारी को बेहतर कर सकते हैं।
सीबीएसई के सैंपल पेपर्स को रेफरेंस के तौर पर इस्तेमाल करने से क्वेश्चन पेपर का फॉर्मेट पता चलेगा। सवालों किस टाइप के और किस तरह से आएंगे, सेक्शन-वाइज स्ट्रक्चर क्या होगा, ये सब डिटेल्स भी सैंपल पेपर्स से पता चलेगी। सीबीएसई की ओर से जारी मार्किंग स्कीम में बताया गया है कि 10वीं 12वीं बोर्ड एग्जाम में जवाबों का मूल्यांकन कैसे किया जाएगा और मार्क्स कैसे दिए जाएंगे। बोर्ड द्वारा अक्टूबर 2026 तक दोनों क्लास के लिए डिटेल्ड टाइमटेबल जारी करने की उम्मीद है। पिछले साल यह 30 अक्टूबर को आया था।
कैसे डाउनलोड करें
सीबीएसई 10वीं 12वीं के स्टूडेंट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके ऑफिशियल वेबसाइट से सैंपल पेपर्स और मार्किंग स्कीम देख सकते हैं-
स्टेप 1: सबसे पहले ऑफिशियल सीबीएसई एकेडमिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर, “करंट एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए क्लास X और XII के सैंपल क्वेश्चन पेपर्स” टाइटल वाले एक्टिव लिंक पर टैप करें।
स्टेप 3: प्रेस नोट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
स्टेप 4: “सीबीएसई क्लास 10 सैंपल पेपर्स 2026-27” या “सीबीएसई क्लास 12 सैंपल पेपर्स 2026-27” के लिए दिए गए लिंक को चुनें।
स्टेप 5: जरूरी सब्जेक्ट चुनें।
स्टेप 6: भविष्य में किसी भी रेफरेंस के लिए सैंपल क्वेश्चन पेपर और मार्किंग स्कीम पीडीएफ डाउनलोड करें।
सीबीएसई 10वीं सैंपल पेपर 2027 लिंक
https://cbseacademic.nic.in/SQP_CLASSX_2026-27.html
सीबीएसई 12वीं सैंपल पेपर 2027 लिंक
https://cbseacademic.nic.in/SQP_CLASSXII_2026-27.html
सीबीएसई ने साफ किया है कि असेसमेंट स्कीम या पासिंग क्राइटेरिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पासिंग क्राइटेरिया 2025-26 सेशन में इस्तेमाल किए गए उन्हीं नियमों को फॉलो करते रहेंगे।













