तिरुपति। तिरुपति के सांसद मद्दिला गुरुमूर्ति द्वारा तिरुपति और शिवमोगा के बीच वंदे भारत ट्रेन सेवा के लिए प्रस्तुत प्रस्ताव को रेल मंत्रालय से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। गौरतलब है कि गुरुमूर्ति ने तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए तिरुपति रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं में सुधार करने और तिरुपति के लिए नई वंदे भारत ट्रेनें शुरू करने के लिए रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ को पत्र लिखा था।














