• Latest
  • Trending
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

उज्बेकिस्तान-भारत के बीच यूरेनियम समेत हुए 11 समझौते

September 6, 2026
मोदी-जापारीव बैठक किर्गिस्तान 2026

भारत और किर्गिस्तान बढ़ाएंगे आर्थिक सहयोग

September 6, 2026
मोदी-पुतिन द्विपक्षीय बैठक 2026

मोदी ने पुतिन से कहा, इस युद्ध का अंत हो

September 6, 2026
बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

बातचीत से सुलझाएं विवाद : पीएम मोदी

September 6, 2026
सिविल जज भर्ती 1 साल वकालत

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

September 6, 2026
kerla-high-court

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

September 6, 2026
3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

3 लाख छात्रों को साइबर एक्सपर्ट बनाएगा आईआईटी

September 6, 2026
शिक्षक

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी अब बन सकेंगे प्रधानाचार्य

September 6, 2026
आईपीएस अंजलि विश्वकर्मा UPSC सफलता

यूपीएससी के लिए छोड़ी 48 लाख की नौकरी

September 6, 2026
विदेश में पीएचडी सबसे ज्यादा स्टाइपेंड

पीएचडी करने के लिए सालाना ₹1 करोड़ स्टाइपेंड

September 6, 2026
पुणे आयकर विभाग स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

खिलाड़ियों के लिए आयकर विभाग में भर्ती, ₹81000 तक सैलरी

September 6, 2026
बिहार बोर्ड की सौगात, अब सरकारी स्कूलों के बच्चे भी करेंगे जेईई-नीट की निःशुल्क तैयारी

बिहार बोर्ड की सौगात, अब सरकारी स्कूलों के बच्चे भी करेंगे जेईई-नीट की निःशुल्क तैयारी

September 6, 2026
Sunday, September 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

इसरो में साइंटिस्ट बन राज्य का नाम रोशन किया लवकुश ने

पाई 15 वीं रैंकिंग, मौसम विभाग में सहायक वैज्ञानिक रहते हुए की तैयारी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 6, 2026
in शिक्षा-रोजगार
0
लवकुश प्रसाद ISRO साइंटिस्ट

नई दिल्ली। सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए बड़े शहरों या महंगे स्कूलों की जरूरत नहीं होती, बल्कि मेहनत और दृढ़ संकल्प ही सफलता की असली कुंजी है। इस बात को बिहार के भोजपुर जिले में बड़हरा प्रखंड के शाहजहांपुर गांव के रहने वाले लवकुश प्रसाद ने साबित कर दिखाया है।

लवकुश ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में साइंटिस्ट के पद पर चयनित होकर पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। लवकुश ने इस कठिन राष्ट्रीय स्तर की भर्ती परीक्षा में पूरे भारत में 15वीं रैंक हासिल की है। जैसे ही उनके चयन की खबर परिजनों और गांव वालों को मिली, पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई और बधाई देने वालों का तांता लग गया।

YOU MAY ALSO LIKE

अब एक साल वकालत कर बन सकेंगे जज

हाई कोर्ट में 10वीं पास को मिलेगी ₹52000 तक मंथली सैलरी

साधारण परिवार से असाधारण सफर

लवकुश की यह सफलता इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि उनका पालन-पोषण किसी बड़े शहर में नहीं, बल्कि एक साधारण ग्रामीण माहौल में हुआ है। उनके पिता नंदलाल प्रसाद एक शिक्षक हैं और मां शिवरानी देवी गृहिणी हैं। लवकुश ने अपनी शुरुआती पढ़ाई उत्क्रमित मध्य विद्यालय नूरपुर से प्राप्त की। उन्होंने 2015 में हाई स्कूल बलुआं से 10वीं और 2017 में एसबी कॉलेज, आरा से गणित विषय के साथ 12वीं (साइंस) की परीक्षा पास की। ग्रेजुएशन के लिए उन्होंने एनआईटी इलाहाबाद में दाखिला लिया और 2022 में बीटेक की डिग्री हासिल की।

बीटेक पूरी करने के बाद भी लवकुश अपने सपनों के लिए लगातार मेहनत करते रहे। 6 सितंबर 2023 को उनका चयन मौसम विभाग, गुवाहाटी में असिस्टेंट साइंटिस्ट के पद पर हुआ।

नौकरी में रहते हुए भी उन्होंने अपनी पढ़ाई और तैयारी जारी रखी। उनकी इसी निरंतर लगन और विषयों पर मजबूत पकड़ का नतीजा रहा कि उन्होंने इसरो की परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल कर अपने गांव और राज्य का नाम रोशन कर दिया।

कड़ी मेहनत व निरंतरता सफलता की कुंजी

लवकुश प्रसाद का मानना है कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी सही मार्गदर्शन और निरंतरता होती है। परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने सेल्फ-स्टडी पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपने कमजोर पहलुओं पर लगातार काम किया।

इसी अनुशासन का परिणाम है कि उन्होंने देश भर के लाखों अभ्यर्थियों को पीछे छोड़ते हुए टॉपर्स की सूची में स्थान हासिल किया।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation