• Latest
  • Trending
vikram

इनोवेटिव आइडिया देकर जीतें 5 लाख तक का कैश प्राइज

August 24, 2026
वैल्यू चेन क्या है? प्रोसेसिंग से मार्केटिंग तक कैसे बढ़ती है उत्पाद की कीमत

‘वैल्यू चेन’ से बदल रही यूपी के कारीगरों की तकदीर

August 24, 2026
metro

गाजियाबाद- जेवर कॉरिडोर में होंगे 11 नमो भारत और 18 मेट्रो स्टेशन

August 24, 2026
DDA कर्मयोगी आवास योजना: सरकारी कर्मचारियों को 25% छूट पर मिलेंगे 1224 रेडी-टू-मूव फ्लैट

दिल्ली में नौकरीपेशा वर्ग के लिए घर खरीदने का सुनहरा मौका

August 24, 2026
शिक्षक

दिल्ली में वोकेशनल व स्पेशल गेस्ट टीचर्स की सैलरी में 15 हजार की बढ़ोतरी

August 24, 2026
सुप्रीम कोर्ट

गुरुग्राम की 436 बीघा जमीन पर ग्राम पंचायत का हक बहाल

August 24, 2026
गुजरात के डीसा में बनेगा एशिया का पहला डेजर्ट-थीम नाइट सफारी और जू, 2,700 जानवर होंगे आकर्षण

एशिया का पहला रेगिस्तान थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा गुजरात में

August 24, 2026
जबलपुर-रायपुर के बीच बनेगा 6 लेन एक्सप्रेसवे

जबलपुर-रायपुर के बीच बनेगा 6 लेन एक्सप्रेसवे

August 24, 2026
भागवत बोले- जेन-जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त

भागवत बोले- जेन-जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त

August 24, 2026
उज्जैन की वैश्य टेकरी में 2200 साल पुराने बौद्ध स्तूप की फिर होगी खुदाई, सांची से भी बड़ा होने का दावा

90 साल बाद एएसआई फिर शुरू करेगा बौद्ध स्तूप की खोदाई

August 24, 2026
महाराष्ट्र में कैब चलाने के लिए अब मराठी भाषा जरूरी

महाराष्ट्र में कैब चलाने के लिए अब मराठी भाषा जरूरी

August 24, 2026
Calcutta High Court

ओबीसी का ए और बी में बंटवारा ही गलत, हाई कोर्ट ने रद कर दिए सारे ओबीसी सर्टिफिकेट

August 24, 2026
नागांव उपचुनाव में कांग्रेस को झटका, AIUDF ने रेजाउल करीम सरकार को बनाया उम्मीदवार

असम में कांग्रेस के मंसूबों पर बदरुद्दीन ने फेरा पानी

August 24, 2026
Monday, August 24, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

इनोवेटिव आइडिया देकर जीतें 5 लाख तक का कैश प्राइज

फाइनल प्रेजेंटेशन और पुरस्कार वितरण अक्टूबर में

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 24, 2026
in शिक्षा-रोजगार
0
vikram

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। अगर आप भारत की किसी भी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे हैं और आपके पास स्पेस या सैटेलाइट टेक्नोलॉजी से जुड़ा कोई शानदार आइडिया है, तो आपके लिए बड़ा मौका है। दरअसल, वायासेट ने ‘स्पेस फॉर गुड इंडिया चैलेंज 2026’ लॉन्च किया है। इस प्रतियोगिता में छात्र अपने इनोवेटिव आइडिया को पेश कर सकते हैं और बेहतर प्रदर्शन करने पर 5 लाख रुपये तक का कैश प्राइज जीत सकते हैं। खास बात यह है कि प्रतियोगिता में छात्रों को स्पेस और टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री के विशेषज्ञों से मार्गदर्शन लेने का मौका भी मिलेगा।

क्या है ‘स्पेस फॉर गुड इंडिया चैलेंज’

YOU MAY ALSO LIKE

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की बंपर भर्ती 1654 पदों के लिए आवेदन शुरू

एनटीए में निकली कई पदों पर भर्ती, यंग प्रोफेशनल को भी मौका

बता दें कि यह चैलेंज भारतीय विश्वविद्यालयों के छात्रों को स्पेस और सैटेलाइट टेक्नोलॉजी के जरिए वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान खोजने के लिए प्रोत्साहित करता है। इसका उद्देश्य छात्रों को यह सोचने का मौका देना है कि स्पेस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल केवल अंतरिक्ष अभियानों तक सीमित न रहकर पृथ्वी पर लोगों और समुदायों की समस्याओं को हल करने में कैसे किया जा सकता है। देशभर के विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपने तकनीकी और क्रिएटिव आइडिया पेश कर सकते हैं।

किन विषयों पर बना सकते हैं आइडिया?

प्रतिभागी ऐसे क्षेत्रों में समाधान तैयार कर सकते हैं, जहां स्पेस टेक्नोलॉजी महत्वपूर्ण बदलाव ला सकती है। इनमें सैटेलाइट कनेक्टिविटी, आपदा प्रबंधन, इंटरनेट ऑफ थिंग्स , ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में डिजिटल पहुंच, साइबर सिक्योरिटी और स्पेस तक टिकाऊ पहुंच जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इसके अलावा, मुश्किल भौगोलिक क्षेत्रों में कम्युनिकेशन और इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने से जुड़े आइडिया भी प्रतियोगिता का हिस्सा हो सकते हैं। छात्रों से उम्मीद की जाती है कि वे अपनी तकनीकी जानकारी और रचनात्मक सोच का इस्तेमाल करके ऐसे समाधान तैयार करें, जो वास्तविक दुनिया में उपयोगी साबित हो सकें। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। पहले स्थान पर आने वाले छात्र को 5 लाख रुपये, दूसरे स्थान के विजेता को 3.75 लाख रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले छात्र को 2.75 लाख रुपये का कैश प्राइज दिया जाएगा। इसके अलावा, छात्रों को स्पेस और टेक्नोलॉजी क्षेत्र के प्रोफेशनल्स के साथ बातचीत और अपने आइडिया को बेहतर बनाने के लिए विशेषज्ञों की मेंटरशिप भी मिलेगी।

कैसे होगा चैलेंज?

प्रतियोगिता कई चरणों में आयोजित होगी। शुरुआत में प्रतिभागियों को अपने आइडिया की डिजिटल सबमिशन करनी होगी। चयनित प्रतिभागी अगले चरण में पहुंचेंगे।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation