ब्लिट्ज ब्यूरो
नई दिल्ली। कर्नाटक में प्राइमरी और हाई स्कूल में सरकारी शिक्षक के कुल 15 हजार पदों पर भर्ती निकली है। ऐसे में अगर आप सरकारी टीचर के भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो बहुत जल्द ऑफिशियल वेबसाइट schooleducation. karnataka.gov.in पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर दें।
इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त से शुरू हो गई। साथ ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 07 सितंबर निर्धारित की गई है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल ओपन होने के बाद वे तय समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।
भर्ती संबंधित विवरण
इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 15 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी, पदानुसार भर्ती संबंधित विवरण की जानकारी नीचे दी गई है।
पद का नाम- कुल पद
जीपीएसटीआर- 8,500
असिस्टेंट मास्टर (एएम)- 4,500
प्राइमरी स्कूल टीचर- 900
फिजिकल एजुकेशन टीचर – 600
कंप्यूटर साइंस टीचर- 500
आवेदन करने के लिए योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री बीएड /डीएड/टीईटी भी होनी चाहिए।
आयु-सीमा: इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
रजिस्ट्रेशन फीस: आवेदन करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फीस का भी भुगतान करना होगा। जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 750 रुपये और एससी एवं एसटी व दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये निर्धारित की गई है।














