• Latest
  • Trending
रॉकेट की गति से चल रहा बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट

रॉकेट की गति से चल रहा बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट

August 10, 2026
daily-news

सप्ताह की समीक्षा: रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी, GST नियमों में राहत और रिकॉर्ड रक्षा निर्यात

October 11, 2026
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

रॉकेट की गति से चल रहा बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट

पहला चरण 15 अगस्त 2027 से होगा शुरू

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 10, 2026
in वेस्ट
0
रॉकेट की गति से चल रहा बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट

ब्लिट्ज ब्यूरो

अहमदाबाद। देश में पहली बुलेट ट्रेन के लिए मुंबई-अहमदाबाद के बीच 508 किलोमीटर लंबे पूरे रेल कॉरिडॉर को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा। इसका पहला चरण 15 अगस्त 2027 से शुरू होगा। ट्रैक को पूरा करने का काम रॉकेट की रफ्तार से चल रहा है और भारतीय रेलवे की ओर से लगातार इसे लेकर अपडेट शेयर किए जा रहे हैं।

मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे ने सोशल मीडिया पर गुजरात के भरूच में निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वहां चल रहे काम के साथ ही स्टेशन के डिजाइन और लुक की झलक देखने को मिलती है। ये भरूच के दाहेज बाईपास रोड पर बनाया जा रहा है। स्टेशन का बाहरी स्वरूप दिखाने के साथ ही रेलवे ने पोस्ट में पूरे रूट की जानकारी भी शेयर की है।

YOU MAY ALSO LIKE

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

bulet-train

स्टेशन पर तेज निर्माण की दिखी झलक
भरूच स्टेशन की जो तस्वीरें रेलवे की ओर से शेयर की गई हैं, उनमें स्टेशन के अंदर प्लेटफॉर्म, ट्रैक समेत अन्य कामों को मशीनों और मैनपावर द्वारा पूरा करते हुए दिखाया गया है।

इन सुविधाओं को फाइनल टच
स्टेशन पर आधुनिक यात्री सुविधाएं जैसे वेटिंग लाउंज, नर्सरी, दुकानें उपलब्ध होंगी। कई लिफ्ट और एस्केलेटर लगाए जा रहे हैं, जिनमें बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और बच्चों की जरूरतों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसके अलावा स्टेशन के बगल में कारों, दोपहिया वाहनों, ऑटो और बसों के लिए यात्री पिक-अप और ड्रॉप सुविधा के लिए बड़ी पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है।

320 किलोमीटर की रफ्तार
यहां बता दें कि भारत की ये पहली बुलेट ट्रेन जब फुल स्पीड में होगी, तो 320 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी। ऐसे में मुंबई और अहमदाबाद के बीच की दूरी में अन्य हाई स्पीड ट्रेनों से लगने वाला छह घंटे का समय भी बुलेट ट्रेन के जरिए सिर्फ 2 घंटे के आसापास रह जाएगा। इसके अलावा बुलेट ट्रेन रेल कॉरिडोर महाराष्ट्र, गुजरात और दादरा और नगर हवेली से होकर गुजरेगा और इसमें 12 प्रमुख स्टेशनों पर स्टॉपेज होगा, जिनमें मुंबई (बीकेसी), ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद और साबरमती शामिल हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation