• Latest
  • Trending
विदेश में एमबीबीएस से पहले जांच लें मान्यता, नहीं मिलेगी प्रैक्टिस की अनुमति

असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 312 पदों पर निकली भर्ती

August 10, 2026
अरुणाचल प्रदेश में मिला दुर्लभ येलो पफबॉल मशरूम

अरुणाचल प्रदेश में मिला दुर्लभ येलो पफबॉल मशरूम

August 10, 2026
बिहार सरकार ने मांगा मदरसा शिक्षकों का ब्योरा

बिहार सरकार ने मांगा मदरसा शिक्षकों का ब्योरा

August 10, 2026
सम्राट सरकार

निवेश-रोजगार पर जोर देगी सम्राट सरकार

August 10, 2026
बंगाल में चुनाव से पहले हुआ खेला लाखों फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट हुए थे जारी

बंगाल में चुनाव से पहले हुआ खेला लाखों फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट हुए थे जारी

August 10, 2026
हरे-भरे जंगल और झरने: वो ट्रेनें जहां घंटों खिड़की पर थमती है नजर

हरे-भरे जंगल और झरने: वो ट्रेनें जहां घंटों खिड़की पर थमती है नजर

August 10, 2026
थलपति विजय ने आम यात्रियों की तरह किया मेट्रो का सफर

थलपति विजय ने आम यात्रियों की तरह किया मेट्रो का सफर

August 10, 2026
थलपति विजय ने आम यात्रियों की तरह किया मेट्रो का सफर

थलपति विजय की शराब नीति विपक्ष के निशाने पर

August 10, 2026
kerla-high-court

कुंभ वायरल गर्ल को सुरक्षा दे पुलिस: हाईकोर्ट

August 10, 2026
kerla-high-court

600 करोड़ घोटाले के आरोपी आईएएस को मलाईदार पोस्ट पर रखा, हाई कोर्ट नाराज

August 10, 2026
भारत ने बनाया रिकॉर्ड, पहली बार 100 गीगावॉट के पार पहुंचा सौर व पवन बिजली उत्पादन

भारत ने बनाया रिकॉर्ड, पहली बार 100 गीगावॉट के पार पहुंचा सौर व पवन बिजली उत्पादन

August 10, 2026
भारत के पावर सेक्टर का नया दौर

भारत के पावर सेक्टर का नया दौर

August 10, 2026
युद्ध से मुनाफे की बारिश

युद्ध से मुनाफे की बारिश

August 10, 2026
Monday, August 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 312 पदों पर निकली भर्ती

आवेदन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 29 अगस्त

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 10, 2026
in शिक्षा-रोजगार
0
विदेश में एमबीबीएस से पहले जांच लें मान्यता, नहीं मिलेगी प्रैक्टिस की अनुमति

ब्लिट्ज ब्यूरो

शिमला। हेल्थकेयर और मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रही महिला अभ्यर्थियों के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से एक बेहतरीन अवसर आया है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 312 पदों को भरा जाएगा। यह नियुक्तियां 5 वर्ष के कॉन्ट्रेक्ट आधार पर की जाएंगी, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जुलाई से शुरू हो गई है।

कौन कर सकता है आवेदन ?

YOU MAY ALSO LIKE

किसान की बेटी ने क्रैक किया यूपीएससी, अब कलेक्टर बनीं मिशा सिंह

बिना कॉलेज जाए करें पढ़ाई, जामिया ने 49 ऑनलाइन-डिस्टेंस कोर्सेज में खोले एडमिशन

आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, यह भर्ती मुख्य रूप से महिला अभ्यर्थियों के लिए है। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास ये पात्रता होनी चाहिए:

शैक्षणिक योग्यताः अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ बीएससी नर्सिंग या जीएनएम पास किया हो।
काउंसिल रजिस्ट्रेशन ः अभ्यर्थी का हिमाचल प्रदेश नर्स रजिस्ट्रेशन काउंसिल, शिमला में एक्टिव रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।

डोमिसाइल/स्कूलिंग नियमः उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश की बोनाफाइड निवासी होनी चाहिए।

गैर-बोनाफाइड मामलों में, अभ्यर्थी ने 10वीं और 12वीं (10+2) की पढ़ाई हिमाचल स्थित संस्थानों से की हो।

आयु सीमा : आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है। हिमाचल प्रदेश के आरक्षित वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 23 जुलाई
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 30 जुलाई
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 29 अगस्त (रात 11:59 बजे तक)
एप्लीकेशन करेक्शन विंडो: आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 4 दिनों के लिए खोली जाएगी।

आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया

आवेदन शुल्कः सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए कुल आवेदन शुल्क 800 रुपये (100 रुपये परीक्षा शुल्क + 700 रुपये प्रोसेसिंग फीस) तय किया गया है। करेक्शन विंडो के दौरान संशोधन करने पर 100 रुपये अलग से शुल्क लगेगा।

सैलरी: चयनित सहायक स्टाफ नर्स को प्रति माह 25,000 रुपये का फिक्स्ड मानदेय दिया जाएगा।

चयन प्रक्रियाः अभ्यर्थियों का चयन 120 अंकों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) या ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा के आधार पर होगा, जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक अभ्यर्थी एचपीआरसीए के आधिकारिक पोर्टल hprca.hp.gov.in पर जाकर ‘वन-टाइम रजिस्ट्रेशन’ (ओटीआर) प्रक्रिया पूरी करने के बाद अपना आवेदन फॉर्म भर सकती हैं। अड़चनों से बचने के लिए समय रहते आवेदन जमा करने की सलाह दी जाती है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation