• Latest
  • Trending
अहमदाबाद में नीचे रेल और ऊपर दौड़ेगी बुलेट ट्रेन

अहमदाबाद में नीचे रेल और ऊपर दौड़ेगी बुलेट ट्रेन

July 27, 2026
सुप्रीम कोर्ट

‘साल भर नज़र रखेंगे’: सुप्रीम कोर्ट ने फ़ैसले को लगातार निगरानी में बदल दिया

July 27, 2026
semiconductor

₹1.27 लाख करोड़, दूसरा चरण: अपनी चिप बनाने की राह पर भारत का बड़ा दांव

July 27, 2026
mansoon

16 से 6 फ़ीसदी: देर से आई बारिश के बाद तेज़ी से भरता खरीफ़ बुवाई का अंतर

July 27, 2026
Congratulations to Mirabai Chanu

सोने की हैट्रिक: मीराबाई चानू ने तोड़ डाले मुक़ाबले के सारे रिकॉर्ड

July 27, 2026
bharat-jal-suraksha-rainwater-harvesting-2026

बारिश के बाद का असली सवाल: भारत अपना पानी कहां रखेगा

July 27, 2026
व्यवस्था में हो सुधार, अराजकता अस्वीकार्य

प्रोटेस्ट, पॉलिटिक्स और अराजकता!

July 27, 2026
modi

सरकार छात्रों के साथ, पेपर लीक के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट ः मोदी

July 27, 2026
व्यवस्था में हो सुधार, अराजकता अस्वीकार्य

88 मिनट में नीट पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन

July 27, 2026
व्यवस्था में हो सुधार, अराजकता अस्वीकार्य

व्यवस्था में हो सुधार, अराजकता अस्वीकार्य

July 27, 2026
‘ब्रेन ड्रेन’ रोकने के लिए इसरो का बड़ा कदम

‘ब्रेन ड्रेन’ रोकने के लिए इसरो का बड़ा कदम

July 27, 2026
पपीते के पत्ते का अर्क बढ़ाता है प्लेटलेट्स? टाटा हॉस्पिटल की स्टडी पर उठे सवाल

पपीते के पत्ते का अर्क बढ़ाता है कैंसर रोगियों की प्लेटलेट्स !

July 27, 2026
एक टनल-एक हाईवे से बदल जाएगा यूपी-एनसीआर का पूरा नक्शा

एक टनल-एक हाईवे से बदल जाएगा यूपी-एनसीआर का पूरा नक्शा

July 27, 2026
Monday, July 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अहमदाबाद में नीचे रेल और ऊपर दौड़ेगी बुलेट ट्रेन

एनएचएसआरसीएल ने पूरा किया पोर्टल बीम का काम

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 27, 2026
in वेस्ट
0
अहमदाबाद में नीचे रेल और ऊपर दौड़ेगी बुलेट ट्रेन

ब्लिट्ज ब्यूरो

अहमदाबाद। अगले साल अगस्त में देश की पहली बुलेट ट्रेन गुजरात में फर्राटा भरेगी। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का काम गुजरात के हिस्से में तेजी से पूरा हो रहा है। पिछले हफ्ते केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद निरीक्षण किया था। नेशनल हाईस्पीड रेल कॉरपोरेशन ने अपने ताजा अपडेट में बताया है कि बुलेट ट्रेन के अहमदाबाद में पड़ने वाले 18 किलोमीटर के हिस्से पर सभी भारी-भरकम 13 पोर्टल बीम को सफलतापूर्वक इंस्टाल कर लिया गया है। इन पोर्टल बीम को रेलवे की मौजूद लाइन के ऊपर से रखा गया है। इन्हीं पर बुलेट ट्रेन गुजरेगी। यानी नीचे ट्रेन चलेगी और ऊपर दौड़ेगी बुलेट ट्रेन।

तीन घंटे में रखा 1,640 मीट्रिक टन पोर्टल बीम

पीएम नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट मुंबई-अहमदाबाद हाईस्पीड कॉरिडोर में बुलेट ट्रेन साबरमती मल्टी मॉडल हब से शुरू होगी मुंबई के बीकेसी तक जाएगी। अहमदाबाद में 13वें और सबसे भारी 1,640 मीट्रिक टन वजन वाले पोर्टल बीम को साबरमती में रखा गया है। अहमदाबाद में 18 किलोमीटर लंबा बुलेट ट्रेन वायाडक्ट है। यह मौजूदा व्यस्त रेलवे लाइनों को एलिवेटेड लेवल से पार करता है। इन रेलवे क्रॉसिंग्स के लिए विशेष रूप से 13 भारी पोर्टल बीमों को डिजाइन और स्थापित किया गया।

YOU MAY ALSO LIKE

‘लाडकी बहन’ योजना में पुरुष भी बने थे लाभार्थी

देश की सबसे लंबी जल सुरंग बनकर तैयार

अहमदाबाद में कहां कितने पोर्टल बीम रखे
मणिनगर में मुंबई–अहमदाबाद मुख्य रेलवे लाइन पर 5 पोर्टल बीम
वाटवा में मुंबई–अहमदाबाद मुख्य रेलवे लाइन पर 7 बीम
साबरमती में अहमदाबाद–दिल्ली मुख्य रेलवे लाइन पर 1 बीम

नहीं बंद करना पड़ा ट्रेनों का संचालन

अंतिम प्रीकास्ट-प्रेस्ट्रेस्ड पोर्टल बीम का वजन लगभग 1,640 मीट्रिक टन है, जो अहमदाबाद में लॉन्च किए गए सभी 13 पोर्टल बीमों में सबसे भारी प्रीकास्ट कंक्रीट पोर्टल बीम है। इसकी लंबाई 34.5 मीटर तथा क्रॉस-सेक्शन 5.5 मीटर × 4.5 मीटर है, जो इसे इस परियोजना में उपयोग किए गए सबसे बड़े प्रीकास्ट पोर्टल बीमों में से एक है। इस विशाल बीम की लॉन्चिंग का पूरा कार्य लगभग तीन घंटे में सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इस पोर्टल बीम की लॉन्चिंग 2,200 मीट्रिक टन क्षमता वाली क्रॉलर क्रेन की सहायता से की गई। पूरी प्रक्रिया के दौरान रेलवे परिचालन बिना किसी बाधा के सुरक्षित रूप से जारी रहा।

ट्रायल के बाद दौड़ेगी बुलेट ट्रेन

एनएचएसआरसीएल के अनुसार अहमदाबाद में सभी 13 भारी पोर्टल बीम की सफल लॉन्चिंग भारत की पहली हाई-स्पीड रेल परियोजना के निर्माण में अपनाई जा रही अत्याधुनिक इंजीनियरिंग क्षमता, सटीक योजना और उच्च स्तर के निष्पादन का उत्कृष्ट उदाहरण है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन के चलने की तारीख 15 अगस्त, 2027 तय की है। गुजरात में 2026 के अंत तक मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के ट्रायल की प्रक्रिया भी आगे बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation