• Latest
  • Trending
इसरो सात प्रक्षेपण

स्पेस में वंदे मातरम् , निजी अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की बड़ी छलांग

July 27, 2026
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 10 साल बाद दो मुस्लिम छात्राओं को मिलेगा गोल्ड मेडल

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 10 साल बाद दो मुस्लिम छात्राओं को मिलेगा गोल्ड मेडल

July 27, 2026
सभी विश्वविद्यालयों में स्नातक सेमेस्टर-4 में लागू होगा एनएसएस कोर्स

सभी विश्वविद्यालयों में स्नातक सेमेस्टर-4 में लागू होगा एनएसएस कोर्स

July 27, 2026
न कोचिंग-न महंगे नोट्स, एक महीने की तैयारी में मर्चेंट नेवी अफसर बनीं तन्वी

न कोचिंग-न महंगे नोट्स, एक महीने की तैयारी में मर्चेंट नेवी अफसर बनीं तन्वी

July 27, 2026
Railway Apprentice Recruitment 2026

10वीं पास के लिए रेलवे में 1853 अप्रेंटिस पदों पर निकली भर्ती

July 27, 2026
आईडीबीआई बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर बनने का मौका

आईडीबीआई बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर बनने का मौका

July 27, 2026
उत्तर मध्य रेलवे ने 1853 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं और ITI पास उम्मीदवार बिना लिखित परीक्षा आवेदन कर सकते हैं। जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया।

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में 259 पदों पर होगी भर्ती

July 27, 2026
न्यूजीलैंड में पढ़ाई का मौका, छात्रों को मिलेगी 14 लाख तक की स्कॉलरशिप !

न्यूजीलैंड में पढ़ाई का मौका, छात्रों को मिलेगी 14 लाख तक की स्कॉलरशिप !

July 27, 2026
फिजिक्स ओलंपियाड में भारत ने जीते 5 गोल्ड मेडल, पीएम ने दी बधाई

फिजिक्स ओलंपियाड में भारत ने जीते 5 गोल्ड मेडल, पीएम ने दी बधाई

July 27, 2026
‘मिस्ड कॉल’ से आया आइडिया, एमआईटी के छात्र ने बना दी 8300 करोड़ की कंपनी

‘मिस्ड कॉल’ से आया आइडिया, एमआईटी के छात्र ने बना दी 8300 करोड़ की कंपनी

July 27, 2026
जीएमसी श्रीनगर में भी 50 सीटें बढ़ीं

जीएमसी श्रीनगर में भी 50 सीटें बढ़ीं

July 27, 2026
जीएमसी श्रीनगर में भी 50 सीटें बढ़ीं

बिहार के 2 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 80 सीटें बढ़ीं

July 27, 2026
neet-exam

नीट-यूजी का रिजल्ट घोषित, 20 लाख परीक्षार्थियों में से 11.21 लाख क्वालिफाई

July 27, 2026
Monday, July 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

स्पेस में वंदे मातरम् , निजी अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की बड़ी छलांग

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 27, 2026
in राष्ट्रीय
0
इसरो सात प्रक्षेपण

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली।हरिकोटा (आंध्र प्रदेश)। भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। हैदराबाद की निजी कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस का पहला ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ अपने पहले ही मिशन में सफल रहा। इस लॉन्च के साथ भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया, जहां निजी कंपनियां अपने दम पर रॉकेट बनाकर उसे पृथ्वी की कक्षा (ऑर्बिट) तक पहुंचाने में सफल हुई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे भारत के लिए स्पेस सेक्टर के ग्लोबल मार्केट में दरवाजे खुल सकते हैं। रोजगार और निवेश के नए अवसर पैदा हो सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह देश के लिए ऐतिहासिक पल है। इस मिशन का नाम ‘मिशन आगमन’ रखा गया। पीएम का वंदे मातरम ् लिखा पोस्टकार्ड भी स्पेस में भेजा गया है।

YOU MAY ALSO LIKE

छह गुना बढ़ेगा स्वास्थ्य अनुसंधान पर खर्च, बड़ी बीमारियों पर फोकस

दूर होगा डेंगू का डर, पहली वैक्सीन को दवा नियामक से मिली मंजूरी

विक्रम-1 रॉकेट का प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा स्थित इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया गया। शुरुआत में इसे सुबह 11:30 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन नेविगेशन सिस्टम में संभावित गड़बड़ी का संकेत मिलने पर लॉन्च को कुछ देर के लिए रोक दिया गया। सभी जांच पूरी होने के बाद दोपहर 12:05 बजे राकेट ने सफलतापूर्वक उड़ान भरी। कुछ ही मिनटों में उसने अपने सभी निर्धारित पेलोड को करीब 450 किलोमीटर पर पृथ्वी की निचली कक्षा में पहुंचा दिया।

ऑर्बिटल रॉकेट होता क्या है?: मान लीजिए आप एक गेंद ऊपर फेंकते हैं। गेंद कुछ ऊंचाई तक जाती है और फिर वापस नीचे आ जाती है। अगर उसी गेंद को इतनी तेज गति मिल जाए कि वह धरती के चारों ओर घूमती रहे, तो यह ऑर्बिटल मिशन कहलाता है।

स्पेस में भेजे गए पेलोड का काम क्या है?: इस मिशन में कई पेलोड है। इनमें एक भविष्य में अंतरिक्ष में फैले कबाड़ को पकड़ने और हटाने वाली रोबोटिक आर्म्स का परीक्षण करेगा।

एक अन्य छोटा उपग्रह नई तकनीकों का परीक्षण करेगा, ताकि भविष्य में बेहतर और सस्ते उपग्रह बनाए जा सकें। स्काईरूट ने अपना खुद का प्रयोगात्मक पेलोड भी भेजा है, जिससे आने वाले मिशनों के लिए जरूरी जांच की जाएगी। जर्मनी का एक परीक्षण पेलोड और लैब में तैयार किया गया एक खास हीरा भी भेजा गया है।

अगला मिशन 2 महीने के अंदरः इसरो चीफ

इसरो प्रमुख वी, नारायणन ने स्काईरूट एयरोस्पेस के ‘विक्रम-1’ की सफलता को ऐतिहासिक बताया और कहा कि 2020 के अंतरिक्ष सुधारों के बाद देश में स्टार्टअप्स की संख्या 1 से बढ़कर 400 हो गई है।

स्काईरूट के संस्थापक कौन हैं?

स्काईरूट एयरोस्पेस की शुरुआत करीब 8 साल पहले 2018 में हुई थी। हाल ही में ये कंपनी देश की पहली स्पेस टेक यूनिकॉर्न बनी थी। यानी कंपनी की वैल्यूएशन । बिलियन डॉलर के पार पहुंच गई थी। स्काईरूट की स्थापना पवन कुमार चांदना और नागा भरत डाका ने की है। दोनों पहले इसरो में वैज्ञानिक रह चुके है। पवन ने आईआईटी खड़गपुर और नागा ने आईआईटी मद्रास से पढ़ाई की है। ‘विक्रम-1 रॉकेट’ पूरी तरह भारत में ही बनाया गया है। इसमे कार्बन कॉम्पोजिट सरचना और 3डी प्रिटिंग से बने इंजन जैसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है। स्काईरूट की टीम की औसत उम्र केवल 28 साल है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation