• Latest
  • Trending
islamic

भारत के गौरव में अद्वितीय स्थान रखता है इस्लाम : अजीत डोभाल

July 21, 2023
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत के गौरव में अद्वितीय स्थान रखता है इस्लाम : अजीत डोभाल

हिंदुस्तान में सभी धर्मों का समान आदर व सम्मान

by ब्लिट्ज़ इंडिया
July 21, 2023
in the blitz
0
islamic
मनोज जैन

नई दिल्ली। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा है कि हमारे देश में सभी धर्मों काे बराबरी का हक व सम्मान दिया जाता है। भारत उन संस्कृतियों और धर्मों का मिश्रण रहा है, जो सदियों से सद्भाव से रह रही हैं। डोभाल दिल्ली के इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

डोभाल ने कहा, देश में धार्मिक समूहों के बीच इस्लाम महत्वपूर्ण गौरव का स्थान रखता है। भारत सभी मसलों के हल के लिए सहनशीलता, बातचीत और सहयोग को बढ़ावा देता है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यह लोकतंत्र की जननी होने के साथ ही विविधता की भूमि भी है।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

उन्होंने भारत और सऊदी अरब के बीच संबंधों की सराहना करते हुए कहा, ये संबंध साझा सांस्कृतिक विरासत, सामान्य मूल्यों और आर्थिक संबंधों के चलते बने हैं। कार्यक्रम में मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव शेख डॉ. मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-ईसा भी शामिल हुए। डोभाल ने उन्हें उदारवादी इस्लाम की ग्लोबल आवाज और विद्वान बताया।

अजीत डोभाल ने कहा, भारत दुनिया में दूसरी और सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी का घर है। भारतीय मुस्लिम आबादी इस्लामिक सहयोग संगठन के सदस्य देशों की संयुक्त आबादी के लगभग बराबर है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म और इस्लाम की गहरी आध्यात्मिक सामग्री लोगों को एक साथ लाई है। ये कोई संयोग नहीं है कि लगभग 20 करोड़ मुस्लिम होने के बावजूद वैश्विक आतंकवाद में भारतीय नागरिकों की भागीदारी अविश्वसनीय रूप से कम रही है। आतंकवाद को किसी धर्म से नहीं जोड़ा जा सकता। यह तो एक व्यक्ति है जो गुमराह हो जाता है।

एनएसए डोभाल ने कहा कि भारत कई दशकों से आतंकवाद का शिकार रहा है। देश ने 2008 (मुंबई हमले) सहित कई आतंकवादी हमलों का सामना किया है। भारत अपने सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने और आतंकवादी गतिविधियों को रोकने के लिए अन्य देशों के साथ सहयोग करने सहित विभिन्न माध्यमों से आतंकवाद से लड़ने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है।

मुसलमानों को अपनी राष्ट्रीयता पर गर्व
मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव शेख डॉ. मोहम्मद बिन अब्दुल करीम अल-ईसा ने कहा कि भारतीय समाज में मुस्लिमों को अपनी राष्ट्रीयता पर गर्व है कि वे भारतीय नागरिक हैं। हम जानते हैं कि भारतीय ज्ञान ने मानवता के लिए बहुत योगदान दिया है।

मुस्लिमों को सच्चा होने की जरूरत
नई दिल्ली। भारत की यात्रा पर आए मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव शेख मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-ईसा ने दिल्ली की जामा मस्जिद में नमाज अदा की। इस दौरान अपने खुत्बा (भाषण) में उन्होंने कहा, इस्लाम दोहरी बातें पसंद नहीं करता। उन्होंने कहा, इस्लाम अच्छे चरित्र को बहुत अहमियत देता है। मुस्लिमों को सच्चा होने के साथ हर किसी के प्रति दयालू जरूर होना चाहिए। इस्लाम में अतिवाद के लिए कोई जगह नहीं है। हमें अपने अपने पड़ोसियों का खयाल रखने की जरूरत है।

अल-ईसा ने कहा, ”इस्लाम संपूर्ण मानवता का सम्मान करना सिखाता है। इस्लाम इंसानियत की रक्षा करने में विश्वास रखता है। जो लोग हिंसा का मार्ग अपनाते हैं, उनकी हार होगी। मुस्लिम वर्ल्ड लीग महासचिव अल-ईसा ने अपनी भारत यात्रा के दौरान दुनिया भर में बढ़ते संघर्षो और युद्धों पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सभी के बीच शांति और प्रेम का आह्वान किया।

संवाद और बुद्धिमत्ता के माध्यम से युद्धों को हल करने के महत्व पर जोर देते हुए अल-ईसा ने एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि समस्या को हल करने के लिए हम हमेशा परस्पर समझ और बातचीत का समर्थन करते हैं। उन्होंने आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले संगठनों पर कटाक्ष किया।
इस्लामी विद्वान और वैश्विक मामलों में प्रसिद्ध व्यक्ति अल-इसा ने धार्मिक नेताओं से अपील की कि वे हथियार उठाने वाले चरमपंथियों से निपटने के लिए आगे आएं।उन्होंने कहा कि “उन्हें इसमें कोई संदेह नहीं है कि इस संबंध में धार्मिक नेताओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है।

भारत की अनेकता में एकता है महान
नई दिल्ली। मुस्लिम वर्ल्ड लीग महासचिव अल ईसा ने अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया। उन्होंने भारत की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत विविधता में एकता का एक बड़ा उदाहरण है। भारत अनेकता में एकता का एक महान उदाहरण है और अक्षरधाम की मेरी यात्रा प्रेम, शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए है। अपनी तीन घंटे की यात्रा के दौरान मुस्लिम नेता ने दुनिया में इसके महत्वपूर्ण योगदान को स्वीकार करते हुए अक्षरधाम की कला, वास्तुकला, संस्कृति और मूल्यों की सराहना की। उन्होंने कहा, वह विशेष रूप से वैश्विक शांति, सद्भाव और सह-अस्तित्व से संबंधित मामलों पर चर्चा करने के लिए स्वामी के साथ जुड़ना चाहते थे। अल-ईसा ने 2022 में एक अंतरधार्मिक सम्मेलन के दौरान रियाद में बातचीत को याद करते स्वामी ब्रह्मविहरिदास से दोबारा मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

इस्लाम के उदारवादी रूप का प्रतिबिंब है मुस्लिम वर्ल्ड लीग
मुस्लिम वर्ल्ड लीग मक्क ा स्थित एक अंतर्राष्ट्रीय इस्लामी गैर सरकारी संगठन है जो शांति, सहिष्णुता और प्रेम को बढ़ावा देने वाले उदारवादी मूल्यों को आगे बढ़ाकर इस्लाम के सच्चे संदेश को बढ़ावा देता है। इस एनजीओ को 1962 में इसकी स्थापना से ही सऊदी सरकार द्वारा वित्त पोषित किया गया है। सऊदी फंडिंग के कारण लीग को व्यापक रूप से इस्लामी सिद्धांतों के प्रतिनिधि के रूप में मान्यता प्राप्त है। सऊदी अरब के आधुनिकीकरण एजेंडे, विजन 2030 के तहत देश ने इस्लाम के उदारवादी रूप को अपनाया है, जिसे मुस्लिम वर्ल्ड लीग सऊदी अरब और दुनिया भर में बढ़ावा देना चाहता है। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ऑफ इस्लाम का कहना है कि समूह ने सऊदी अरब सरकार के लिए मुखपत्र के रूप में काम किया है।
ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation