• Latest
  • Trending
योग शांति, स्वस्थ व हरित दुनिया की गारंटी : मोदी

योग शांति, स्वस्थ व हरित दुनिया की गारंटी : मोदी

June 23, 2023
सुरंग मशीनों से बंदरगाह तक, विकास को नई रफ्तार

सुरंग खोदने वाली मशीनें अब देश में बनेंगी

November 27, 2026
export

निर्यात रिकॉर्ड पर, अमेरिका का 25% शुल्क प्रस्ताव

November 26, 2026
एक करोड़ बेटियों को लगा एचपीवी टीका

एक करोड़ बेटियों को लगा एचपीवी टीका

November 25, 2026
नेपाल के प्रधानमंत्री की दो दिन की यात्रा में धारचूला का पुल खुला, कांडला बंदरगाह का रास्ता मिला और 669 मेगावाट की परियोजना की नींव पड़ी।

अयोध्या-जनकपुर सीधी ट्रेन, नेपाल को 15,000 करोड़

November 24, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

अक्टूबर का निर्यात: आंकड़े के भीतर क्या है

November 23, 2026
विकास परियोजनाएं

गंगा पर 19.7 किलोमीटर का नया रास्ता तैयार

November 21, 2026
पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

November 20, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

देश के ग्राहक को भी मिले एक्सपोर्ट क्वालिटी

November 19, 2026
export

अक्टूबर में निर्यात ने तोड़ा हर रिकॉर्ड

November 18, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

डेडलाइन 2047हर दिन लिखी जा रही विकसित भारत की कहानी

November 18, 2026
modi

मोदी सरकार के गरीबी हटाओ प्रयासों पर वर्ल्ड बैंक की मोहर नारों से आगे निकला भारत

November 18, 2026
संप्रभु एआई

विकसित भारत के लिए हर काम का हो हिसाब

November 18, 2026
Friday, November 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

योग शांति, स्वस्थ व हरित दुनिया की गारंटी : मोदी

यह हमारी पुरानी संस्कृति, दुनिया को भारत के साथ लाई

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 23, 2023
in the blitz
0
योग शांति, स्वस्थ व हरित दुनिया की गारंटी : मोदी
ललित दुबे

न्यूयॉर्क। नौवें योग दिवस के मौके पर संयुक्त राष्ट्र में आयोजित योग सत्र में पीएम नरेंद्र मोदी ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज किया है। यूएन में भारत की राजदूत रुचिरा कंबोज के अनुसार मोदी दुनिया के इकलौते पीएम बन गए हैं, जिन्होंने इतनी बड़ी तादाद में विदेशी डेलीगेट्स (191 देशों के ) के साथ योग किया।
मोदी के नेतृत्व में बना गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
न्यूयॉर्क में यूएन हेडक्वार्टर में सभी देशों के आफिस मौजूद हैं। इस कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र के उच्च अधिकारियों के साथ विभिन्न देशों के डिप्लोमैट्स और दुनिया भर से खास शख्सियतें मौजूद रहीं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक निर्णायक और प्रवक्ता माइकल एम्पि्रक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में योग सत्र ने सर्वाधिक देशों से लोगों की भागीदारी के मामले में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। पीएम मोदी ने कहा कि योग भारत से आता है। सभी प्राचीन भारतीय परंपराओं की तरह यह भी जीवंत और गतिशील है। उन्होंने कहा कि योग शांति, स्वस्थ व हरित दुनिया की गारंटी है। यह स्वयं के साथ, दूसरों के साथ और प्रकृति के साथ सद्भाव से जीने का तरीका है। पीएम बोले, योग मतलब यूनाइट। योग कॉपीराइट-रॉयल्टी और पेटेंट फ्री है। आइए हम एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के लक्ष्य को साकार करने के लिए हाथ मिलाएं।

बापू की प्रतिमा पर चढ़ाए फूल
योग कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के लॉन में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पुरस्कार विजेता अंतरराष्ट्रीय गायिका मैरी मिलबेन भारतीय परिधान में पहुंचीं।

योग शांति, स्वस्थ व हरित दुनिया की गारंटी : मोदी

1 of 3
- +
योग शांति, स्वस्थ व हरित दुनिया की गारंटी : मोदी
योग शांति, स्वस्थ व हरित दुनिया की गारंटी : मोदी
योग शांति, स्वस्थ व हरित दुनिया की गारंटी : मोदी

1.

2.

3.


रिचर्ड गेरे ने भी भाग लिया
योग दिवस कार्यक्रम में हालीवुड के दिग्गज रिचर्ड गेरे ने भी भाग लिया। तीन बार के ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार रिकी केज ने कहा कि मैं उत्साहित हूं।

YOU MAY ALSO LIKE

सुरंग खोदने वाली मशीनें अब देश में बनेंगी

निर्यात रिकॉर्ड पर, अमेरिका का 25% शुल्क प्रस्ताव

न्यूयॉर्क में आहार विशेषज्ञ इंदु जायसवाल ने कहा कि हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग कार्यक्रम का नेतृत्व किया। प्रवासी भारतीय समुदाय की सदस्य डॉ. शीतल देसाई ने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी के साथ योग करके उत्साहित हैं।

मोदी ने सूरत को गिनीज रिकॉर्ड बनाने पर दी बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने सूरत में 1.25 लाख लोगों के एक साथ योग करने एवं गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर बधाई दी है। सूरत में 12 किलोमीटर के क्षेत्रफल में सवा लाख लोगों ने योग किया और नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।

क्या हैं बाइडन दंपत्ति को दिए गए उपहार

1 of 2
- +
daimond
daimond

1.

2.

क्या हैं बाइडन दंपत्ति को दिए गए उपहार

न्यूयार्क। पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के साथ डिनर के बाद उन्हें 10 तरह के तोहफे दिए। इन तोहफों को सहस्र पूर्ण चंद्रोदयम उत्सव का हिस्सा माना जाता है। राष्ट्रपति बाइडन जीवन के 80 साल पूरे कर चुके हैं। तोहफों का कनेक्शन उनकी उम्र से है। यजुर्वेद में कहा गया है कि जब कोई व्यक्ति 80 साल और 8 माह की उम्र पूरी कर लेता है, तो वो ‘दृष्ट सहस्रचंद्र’ कहलाता है यानी ऐसा व्यक्ति जिसने 1000 पूर्ण चंद्रमा देखे हों।

ये हैं तोहफे : सबसे पहले पीएम मोदी ने अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन को 7.5 कैरेट का हीरा दिया है। यह प्रयोगशाला में विकसित हुआ है। इसे रखने के लिए बेहद सुंदर डिब्बा तैयार किया गया जिसका नाम पपीयर माचे है

विशेष चंदन का डिब्बा: पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को विशेष चंदन का डिब्बा भेंट किया जिसे जयपुर के शिल्पकार द्वारा हाथ से बनाया गया है। इस पर मैसूर से लाए गए चंदन में जटिल रूप से नक्काशीदार वनस्पतियों और जीवों के पैटर्न हैं।

हाथ से बनाया गया बॉक्स: भारतीय पीएम ने विशेष बाॅक्स दिया जिसके अंदर भगवान गणेश जी की मूर्ति है। यह कोलकाता में हस्तनिर्मित किया गया है। इस बाॅक्स में चांदी का दीया भी है। इस दीये को भी कोलकाता के चांदी कारीगरों ने बनाया।

– बॉक्स में 99.5 फीसदी शुद्ध और हॉलमार्क वाला चांदी का सिक्क ाभी है। इसे राजस्थान के कारीगरों द्वारा तैयार किया गया। nलवंदन (नमक का दान) के लिए गुजरात का लवन या नमक भेंट किया गया है।

– विशेष बॉक्स में पश्चिम बंगाल के कारीगरों द्वारा हस्तनिर्मित चांदी का नारियल, मैसूर का चंदन का सुगंधित टुकड़ा, तमिलनाडु के तिल या सफेद तिल के बीज, राजस्थान का 24 कैरेट शुद्ध और हॉलमार्क वाला सोने का सिक्का व चांदी का दीया व उत्तर प्रदेश का ताम्र पत्र शामिल हैं।

– चार खास डिब्बों में से पंजाब का घी या मक्खन, झारखंड का टसर रेशम का कपड़ा, उत्तराखंड का लंबे दाने वाला चावल, महाराष्ट्र का गुड़ शामिल हैं।

– ‘द टेन प्रिंसिपल उपनिषद’ के पहले संस्करण की प्रति भी दी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation