• Latest
  • Trending
raj-lumba

ग्रामीण विधवाओं को शिक्षित व कुश्ल बनाएं

June 9, 2023
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Saturday, October 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

ग्रामीण विधवाओं को शिक्षित व कुश्ल बनाएं

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 9, 2023
in राष्ट्रीय
0
raj-lumba

आस्था सक्सेना

नई दिल्ली। जब एक स्त्री अपने पति को खो देती है, तब वह अपनी प्रतिष्ठा, अपनी संपदा तथा विरासत के अधिकार से भी वंचित कर दी जाती है। समाज द्वारा उपेक्षित होने से वह तथा उसकी संतानें घोर निर्धन और अत्यधिक असुरक्षित हो जाती हैं।

भारत में अनुमानतः 4.6 करोड़ विधवाएं हैं । इनमें से 70 प्रतिशत ग्रामीण भारत में निवास करती हैं। दुखद पहलू यह है कि ग्रामीण विधवाएं सर्वाधिक पीड़ित हैं। वे निर्धन तथा अशिक्षित हैं और अधिकतर अपने परिजनों तथा समुदायों पर आश्रित हैं, जो अक्सर उनका शारीरिक, मनोवैज्ञानिक और यौन शोषण करते हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

एसआईआर में नाम कटा, तो घर जाकर दस्तावेज लेंगे अफसर

12,000 छात्राओं ने बनाया सैटेलाइट, 11 अक्टूबर को प्रक्षेपण

संपूर्ण भारत की ग्राम पंचायतें प्रत्येक गांव में विधवा सहायता केंद्र की स्थापना करके इन विधवाओं की सहायता में महती भूमिका निभा सकती हैं। उन्हें एक समर्पित संस्था या संगठन को नियुक्त करना चाहिए जो केवल इन विधवाओं की आवश्यकताओं की पूर्ति करे तथा अशक्त विधवाओं की सुरक्षा में सुधार सुनिश्चित करने में भी सक्षम हो।

अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस 23 जून पर विशेष
– लुंबा फाउंडेशन ने विश्व भर में विधवा कल्याण में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
– निर्धन विधवाओं के 10,000 बच्चों को प्रदान करवाई शिक्षा
– 15,000 से अधिक विधवाओं को प्रशिक्षण दे निःशुल्क दीं सिलाई मशीनें

ग्रामीण विधवाओं को शिक्षित बनाना चाहिए। साथ ही उन्हें कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण भी देना चाहिए, जिससे वे अपने समुदायों की सक्रिय और उत्पादक सदस्य बन सकें और अपनी मौलिक स्वतंत्रता तथा मानव अधिकारों पर भी दावेदारी पेश कर सकें। यह स्वयं उस विधवा, उसके परिवार तथा गांव के व्यापक समुदाय के लिए भी लाभदायक होगा। अत्यधिक निर्धनता तथा शोषण का अंत भी तभी संभव है।

संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (इकोसाॅक) तथा जन सूचना विभाग (डीपीआई) द्वारा मान्यता प्राप्त लुंबा फाउंडेशन ने भारत तथा विश्व भर में विधवाओं की कल्याण के कार्य को आगे बढ़ाने में सहायता करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हमने भारत के 30 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में निर्धन विधवाओं के 10,000 से अधिक बच्चों को शिक्षा प्रदान करवाई है। साथ ही हमने 15,000 से अधिक विधवाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया है और प्रशिक्षण पूरा कर लेने पर पैरों से चलाने वाली सिलाई मशीन निःशुल्क प्रदान की है।

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में हमारी फाउंडेशन की 5000 विधवाओं को सशक्त बनाने की परियोजना का आरंभ किया है ।

सभी लें संकल्प
आइए, हम इन विधवाओं के जीवन से अभावों के कलंक तथा शोषण का अंत करें ताकि वे निर्धनता की बेड़ियों को तोड़ सकें और अपने बच्चों को शिक्षित बना सकें।

काम की बात
एम्स में साल 2022 में शुरू की गई आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट यानी एबीएचए का फायदा मरीजों को मिलने लगा है। मरीज मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन करके ओपीडी की पर्चा बनवा सकते हैं। एम्स मोबाइल क्यूआर स्कैन वाली सुविधा में नंबर वन बन गया है।
केंद्र सरकार ने अब डाकघर की बचत योजनाओं में 10 लाख रुपये से ज्यादा निवेश करने पर इनकम प्रूफ देना अनिवार्य कर दिया है।

बढ़ाइये अपनी जानकारी
10 लाख साल होती है कांच की लाइफ साइकिल। कांच को बार रिसाइकिल करना और इसे उपयोग में लेना आसान और सुरक्षित है। इसलिए अपने घरों में प्लास्टिक नहीं कांच को अपनाइए।
70 प्रतिशत हिस्सा इस धरती पर पानी है। इसमें 95 प्रतिशत हिस्सा महासागरों में है। 2 प्रतिशत जमी हुई बर्फ के रूप में है। सिर्फ 1 प्रतिशत ही हमारे उपयोग के काबिल है। इसलिए जल की एक-एक बूंद बचाइए।
27 हजार पेड़ रोज काट दिए जाते हैं सिर्फ टिशू पेपर और डिस्पोजेबल बनाने के लिए। हर साल करीब 1 करोड़ पेड़ इसीलिए काटे जाते हैं। दुनिया में 3.4 लाख करोड़ पेड़ हैं। अपने घरों में टिशू पेपर नहीं, कपड़े के नैपकिन यूज कीजिए।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation