• Latest
  • Trending
modi

अमीर देशों की गलतियां भुगत रहे गरीब

June 9, 2023
सुरंग मशीनों से बंदरगाह तक, विकास को नई रफ्तार

सुरंग खोदने वाली मशीनें अब देश में बनेंगी

November 27, 2026
export

निर्यात रिकॉर्ड पर, अमेरिका का 25% शुल्क प्रस्ताव

November 26, 2026
एक करोड़ बेटियों को लगा एचपीवी टीका

एक करोड़ बेटियों को लगा एचपीवी टीका

November 25, 2026
नेपाल के प्रधानमंत्री की दो दिन की यात्रा में धारचूला का पुल खुला, कांडला बंदरगाह का रास्ता मिला और 669 मेगावाट की परियोजना की नींव पड़ी।

अयोध्या-जनकपुर सीधी ट्रेन, नेपाल को 15,000 करोड़

November 24, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

अक्टूबर का निर्यात: आंकड़े के भीतर क्या है

November 23, 2026
विकास परियोजनाएं

गंगा पर 19.7 किलोमीटर का नया रास्ता तैयार

November 21, 2026
पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

November 20, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

देश के ग्राहक को भी मिले एक्सपोर्ट क्वालिटी

November 19, 2026
export

अक्टूबर में निर्यात ने तोड़ा हर रिकॉर्ड

November 18, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

डेडलाइन 2047हर दिन लिखी जा रही विकसित भारत की कहानी

November 18, 2026
modi

मोदी सरकार के गरीबी हटाओ प्रयासों पर वर्ल्ड बैंक की मोहर नारों से आगे निकला भारत

November 18, 2026
संप्रभु एआई

विकसित भारत के लिए हर काम का हो हिसाब

November 18, 2026
Friday, November 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

अमीर देशों की गलतियां भुगत रहे गरीब

सिंगल-यूज प्लास्टिक के खिलाफ आगे आएं : पीएम नरेंद्र मोदी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 9, 2023
in the blitz
0
modi

गुलशन वर्मा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर देश की जनता से अपील की कि सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ छिड़ी मुहिम में सभी का एकजुट होना बहुत जरूरी है। गरीब और विकासशील देश कुछ विकसित देशों की ‘गलत नीतियों’ की कीमत चुका रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि भारत ऐसे सभी उन्नत और बड़े देशों के साथ जलवायु न्याय के मुद्दे को मजबूती से उठाता रहा है।

सभी देश निजी हितों से ऊपर उठें
विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम में अपने वीडियो संदेश में मोदी ने कहा, विश्व जलवायु की सुरक्षा के लिए यह महत्वपूर्ण है कि सभी देश निजी हितों से ऊपर उठकर सोचें।

YOU MAY ALSO LIKE

सुरंग खोदने वाली मशीनें अब देश में बनेंगी

निर्यात रिकॉर्ड पर, अमेरिका का 25% शुल्क प्रस्ताव

विरोधाभासी मॉडल
उन्होंने कहा, लंबे समय से बड़े और उन्नत देशों में विकास का मॉडल विरोधाभासी था। इस विकास मॉडल में सोच यह थी कि हम पहले अपने देश का विकास करें, फिर पर्यावरण के बारे में सोचा जाए। उन्होंने कहा, इससे उन्होंने विकास के लक्ष्य तो हासिल कर लिए लेकिन दुनिया के पर्यावरण को उनके विकास की कीमत चुकानी पड़ी। आज भी दुनिया के विकासशील और गरीब देश कुछ विकसित देशों की गलत नीतियों की कीमत चुका रहे हैं।
कोई आपत्ति करने वाला नहीं था

पीएम मोदी ने कहा कि दशकों तक विकसित देशों के इस रवैये पर आपत्ति करने वाला कोई नहीं था। मुझे खुशी है कि भारत ने इन सभी देशों के समक्ष जलवायु न्याय का सवाल उठाया है। भारत अपने विकास के लिए किसी भी अन्य क्षेत्र की तरह बड़े पैमाने पर पर्यावरण पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है।

ईंधन जरूरतों का ध्यान
एक तरफ हमने गरीबों को मदद मुहैया कराई और दूसरी तरफ भविष्य की ईंधन जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भी बड़े कदम उठाए हैं। अगर भारत ने अपने 4जी और 5जी दूरसंचार नेटवर्क का विस्तार किया है तो उसने अपने वन क्षेत्र को भी समान स्तर पर बढ़ाया है।

भारत पांच साल से सक्रिय
इस साल विश्व पर्यावरण दिवस का विषय एकल उपयोग वाले प्लास्टिक (सिंगल-यूज प्लासटिक) से छुटकारा पाना है। यह एक ऐसा मुद्दा है जिसके बारे में दुनिया आज बात कर रही है लेकिन भारत पिछले चार-पांच वर्षों से लगातार इस दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने कहा, 2018 में भारत ने सिंगल यूज प्लास्टिक से छुटकारा पाने के लिए दो स्तरों पर काम करना शुरू कर दिया था।

प्रसंस्करण अनिवार्य बनाया
एक तरफ हमने इस पर प्रतिबंध लगा दिया और दूसरी तरफ हमने प्लास्टिक अपशिष्ट प्रसंस्करण को अनिवार्य बना दिया। मोदी ने कहा, पिछले नौ साल में भारत ने ‘हरित और स्वच्छ ऊर्जा’ पर काफी ध्यान केंद्रित किया है। सभी को सिंगल-यूज प्लास्टिक के खिलाफ मुहिम में जुड़ना चाहिए ताकि धरती को प्रदूषण मुक्त किया जा सके।

1973 से मना रहे पर्यावरण दिवस
विश्व पर्यावरण दिवस संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के नेतृत्व में 1973 से प्रतिवर्ष 5 जून को आयोजित किया जाता है। यूएनईपी पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने वाला सबसे बड़ा वैश्विक मंच है।

वेटलैंड और मैंग्रोव संरक्षण योजनाएं कीं शुरू
विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी ने वेटलैंड (अमृत धरोहर योजना) और मैंग्रोव संरक्षण योजनाओं की शुरुआत की। इन योजनाओं का उद्देश्य भारत की आर्द्रभूमि और मैंग्रोव को पुनर्जीवित और संरक्षित करना है, जो हरित भविष्य और हरित अर्थव्यवस्था के अभियान में योगदान देता है।
अमृत धरोहर योजना

अमृत धरोहर योजना देशभर में मौजूदा रामसर स्थलों के संरक्षण पर केंद्रित है। रामसर स्थल आर्द्रभूमियों पर रामसर कन्वेंशन के तहत नामित अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमि हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation