• Latest
  • Trending
modi

तकनीक का पावर हाउस भारत

May 19, 2023
सुरंग मशीनों से बंदरगाह तक, विकास को नई रफ्तार

सुरंग खोदने वाली मशीनें अब देश में बनेंगी

November 27, 2026
export

निर्यात रिकॉर्ड पर, अमेरिका का 25% शुल्क प्रस्ताव

November 26, 2026
एक करोड़ बेटियों को लगा एचपीवी टीका

एक करोड़ बेटियों को लगा एचपीवी टीका

November 25, 2026
नेपाल के प्रधानमंत्री की दो दिन की यात्रा में धारचूला का पुल खुला, कांडला बंदरगाह का रास्ता मिला और 669 मेगावाट की परियोजना की नींव पड़ी।

अयोध्या-जनकपुर सीधी ट्रेन, नेपाल को 15,000 करोड़

November 24, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

अक्टूबर का निर्यात: आंकड़े के भीतर क्या है

November 23, 2026
विकास परियोजनाएं

गंगा पर 19.7 किलोमीटर का नया रास्ता तैयार

November 21, 2026
पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

November 20, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

देश के ग्राहक को भी मिले एक्सपोर्ट क्वालिटी

November 19, 2026
export

अक्टूबर में निर्यात ने तोड़ा हर रिकॉर्ड

November 18, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

डेडलाइन 2047हर दिन लिखी जा रही विकसित भारत की कहानी

November 18, 2026
modi

मोदी सरकार के गरीबी हटाओ प्रयासों पर वर्ल्ड बैंक की मोहर नारों से आगे निकला भारत

November 18, 2026
संप्रभु एआई

विकसित भारत के लिए हर काम का हो हिसाब

November 18, 2026
Friday, November 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

तकनीक का पावर हाउस भारत

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर हम अपने वैज्ञानिकों और प्रौद्योगिकी के प्रति उत्साही लोगों के समर्पण और दृढ़ता को सैल्यूट करते हैं।

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 19, 2023
in the blitz
0
modi

YOU MAY ALSO LIKE

सुरंग खोदने वाली मशीनें अब देश में बनेंगी

निर्यात रिकॉर्ड पर, अमेरिका का 25% शुल्क प्रस्ताव

vinod नई दिल्ली। अनादि काल से भारत विज्ञान के क्षेत्र में दक्ष परम्परा वाला देश रहा है। भारत ने विज्ञान के सभी क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित किया है। भारत में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस हर साल 11 मई को साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में इंजीनियरों और वैज्ञानिकों की उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। इस बार देश ने अपना 32वां राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया।

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि टेक्नोलॉजी की देश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका है। टेक्नोलॉजी और साइंस ने भारत की प्रगति को नई गति व दिशा प्रदान की है।

यहां यह बताना भी जरूरी है कि पिछले 9 वर्षों में पीएम मोदी की सरकार ने विज्ञान और टेक्नोलॉजी के पावर हाउस के रूप में देश को पेश करने के लिए साइंटिफिक इंफ्रास्ट्रक्चर और पॉलिसीज में अनेक महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इसी का नतीजा है कि आज भारत ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में लंबी छलांग लगाकर 81 से 40वें स्थान पर पहुंच गया है और आज वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में विश्व के टॉप 5 देशों में एक है। 2014 के मुकाबले आज भारत में स्टार्टअप्स की संख्या 300 गुना बढ़कर 97000 हो गई है। 115 यूनिकॉर्न के साथ आज भारत अमेरिका और चीन के बाद विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बन गया है।

डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, मेक इन इंडिया, इन्वेस्ट इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे कार्यक्रमों के जरिए देश में नवाचार और उद्यमशीलता की संस्कृति को बढ़ावा मिला है। अटल इनोवेशन मिशन में 10,000 अटल टिंकरिंग लैब, अटल इनक्यूबेशन सेंटर, अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर और इंस्पायर स्कॉलरशिप के जरिए स्कूली बच्चों में नवाचार की भावना को प्रोत्साहित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस संबंध में कहा कि सरकार का प्रयास है कि छठी क्लास से ही विद्यार्थी अटल टिंकरिंग लैब में जाएं और फिर कॉलेज से निकलते ही उनको इनक्यूबेशन स्टार्टअप्स का एक इकोसिस्टम तैयार मिले। पीएम मोदी ने कहा कि हमें 2047 के लिए एक स्पेशल लक्ष्य मिला है। हमें अपने देश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने की जरूरत है। चाहे वह देश की आर्थिक वृद्धि हो या सतत विकास का लक्ष्य अथवा नवाचार (इनोवेशन) के लिए एक समावेशी पारिस्थितिकी तंत्र (इकोसिस्टम) बनाना, टेक्नोलॉजी हर कदम पर महत्वपूर्ण है।

साइंस और टेक्नोलॉजी से हुए बड़े बदलाव
पीएम ने कहा कि साइंस और टेक्नोलॉजी पर जोर ने बड़े बदलाव का आगाज किया है। 2014 में हमारे पास केवल 150 इन्क्यूबेशन सेंटर थे पर अब 650 से अधिक हो गए हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि 10 साल पहले करीब 4,000 पेटेंट सालाना रजिस्टर्ड होते थे लेकिन अब यह 30,000 से अधिक हैं। सालाना 70,000 ट्रेड मार्क रजिस्टर्ड किए जाते थे, अब यह आंकड़ा 2.5 लाख से अधिक है। आज, भारत हर उस दिशा में आगे बढ़ रहा है जो एक टेक्नोलॉजी लीडर देश के लिए आवश्यक है।

तकनीक का समावेशी एजेंट के रूप में उपयोग
पीएम ने कहा कि जेएएम (जन धन-आधार-मोबाइल) ट्रिनिटी हो, कोविन पोर्टल हो या किसानों के लिए डिजिटल बाजार, सरकार ने टेक्नोलॉजी का उपयोग समावेशी एजेंट के रूप में किया है।

पोखरण परमाणु परीक्षण सबसे शानदार दिन
पीएम मोदी ने 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षण को भारत के इतिहास का सबसे शानदार दिन बताया और कहा कि देश के लिए टेक्नोलॉजी दबदबा दिखाने का नहीं बल्कि विकास को गति देने का एक माध्यम है।

भारत सरकार के 11 मंत्रालयों और विभागों द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी सप्ताह 2023 का आयोजन किया गया जिसकी थीम थी ‘स्कूल टू स्टार्ट अप्स’। इसका मकसद था युवाओं को नवाचार के लिए प्रेरित करना। उन्हें ऐसे उद्यमियों और टेक्नोप्रेन्योर के हैरतअंगेज इनोवेशन के बारे में जानकारी देना जिन्होंने एंटरप्रेन्योरशिप के जरिए नवाचार और स्टार्टअप्स में देश में उल्लेखनीय सफलताएं हासिल की हैं। इससे पीएम मोदी के भारत को आत्म निर्भर बनाने के सपने को साकार करने का मार्ग भी प्रशस्त होगा। ऐसे में सरकार की प्राथमिकता है आजादी के अमृत काल में आने वाले 25 सालों में देश को प्रौद्योगिकी क्षेत्र में एक वैश्विक लीडर के तौर पर स्थापित करना।

5800 करोड़ की वैज्ञानिक परियोजनाएं
पीएम मोदी ने 5800 करोड़ रुपये से अधिक की कई वैज्ञानिक परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित किया।क्या है इन्क्यूबेशन सेंटर
बिजनेस इनक्यूबेटर ऐसे संस्थान हैं जो उद्यमियों को उनके व्यवसाय को विकसित करने में सहायता करते हैं, खासकर शुरुआती चरणों में। ये स्टार्ट-अप और शुरुआती चरण की कंपनियों के विकास और सफलता को गति देने के लिए तैयार संगठन हैं।

क्या है कॉलेज में इनक्यूबेशन सेंटर?
इनक्यूबेशन सेंटर अपने छात्रों को उद्यमिता में पहला अनुभव प्राप्त करने, संस्थान में नवाचार को बढ़ावा देने और अंतरिक्ष, सलाह, प्रशिक्षण कार्यक्रम, नेटवर्किंग और अन्य लाभों को समझने में सक्षम बनाता है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation