• Latest
  • Trending
Property boom will come in Delhi-NCR from Dwarka Expressway

द्वारका एक्सप्रेसवे से दिल्ली-एनसीआर में आएगा प्रॉपर्टी बूम

May 19, 2023
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

द्वारका एक्सप्रेसवे से दिल्ली-एनसीआर में आएगा प्रॉपर्टी बूम

डेवलप हो रहा देश का पहला अर्बन एलिवेटेड एक्सप्रेसवे

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 19, 2023
in उत्तर प्रदेश-दिल्ली
0
Property boom will come in Delhi-NCR from Dwarka Expressway

संजय द्विवेदी

नोएडा। देश का दिल है दिल्ली। दिल्ली को हरियाणा से जोड़ने के लिए वैसे तो कई रास्ते हैं लेकिन इस समय सरकार एक नई सड़क बना रही है- द्वारका एक्सप्रेसवे। इसके इसी साल बनकर तैयार होने की उम्मीद है। अगले महीने कुछ हिस्सा खोला जा सकता है।

दिल्ली के महिपालपुर गांव से हरियाणा के खेड़की-दौला गांव को जोड़ने वाला द्वारका एक्सप्रेसवे एक अर्बन एक्सप्रेसवे है। इसे देश के पहले अर्बन एलिवेटेड एक्सप्रेसवे के रूप में डेवलप किया जा रहा है। इसके बन जाने से गुरुग्राम के साथ दिल्ली के पश्चिमी हिस्से की कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। इसी के साथ इन सड़क से लगे इलाकों में प्रॉपर्टी के भाव भी चढ़ जाएंगे।

YOU MAY ALSO LIKE

अब मथुरा-वृंदावन की सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध बनाएगी सरकार

योगी बने सारथी, यूपी में सभी 17 निगम सीटों पर फहराया भगवा

क्या है द्वारका एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट
दिल्ली से हरियाणा के गुरुग्राम के बीच 29 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। इसी का नाम द्वारका एक्सप्रेसवे है। इसके इसी साल, मतलब 2023 में ही चालू होने के आसार हैं। इसे करीब साढ़े नौ हजार करोड़ रुपये की लागत से डेवलप किया जा रहा है। द्वारका एक्सप्रेसवे के बन जाने से दिल्ली-गुरुग्राम हाईवे पर यातायात का तो दबाव कम होगा ही, एयर पोल्यूशन भी कम करने में मदद मिलेगी। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे स्वर्णिम चतुर्भुज की ‘दिल्ली- जयपुर- अहमदाबाद- मुंबई’ शाखा का एक हिस्सा है। इसकी आधारशिला चार साल पहले मार्च 2019 में रखी गई थी।

चार पैकेजों में काम
परियोजना पर चार पैकेजों में काम चल रहा है। पहला और दूसरा पैकेज दिल्ली में आता है, जबकि तीसरा और चौथा पैकेज गुरुग्राम में है। एक्सप्रेसवे 16 लेन का है, जिसमें दोनों तरफ न्यूनतम तीन लेन के सर्विस रोड का प्रावधान है।

क्या है एक्सप्रेसवे का रूट
एक्सप्रेसवे एनएच-8 के पास दिल्ली के महिपालपुर में शिव मूर्ति के पास से शुरू होगा। फिर यह इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के साउथ पैरीमीटर से होते हुए दिल्ली-रेवाड़ी रेलवे लाइन को पार करेगा। वहीं बिजवासन का नया रेलवे टर्मिनल बनाया जा रहा है। फिर यह द्वारका सेक्टर-21, 22, 25, 27 और 28 होते हुए नजफगढ़-बिजवासन रोड के पास से हरियाणा में एंटर कर जाएगा।

यह बजघेड़ा गांव से होते हुए गुरुग्राम के सेक्टर 99 और 37डी के पास एक बार फिर से दिल्ली-रेवाड़ी रेलवे लाइन को पार करेगा। फिर हरसरू में पटौदी रोड को क्रॉस करते हुए खेड़की-दौला गांव के पास बने टोल प्लाजा के पास खत्म होगा। वहीं दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे और सदर्न पेरिफेरल रोड से भी इस एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी होगी।

दिल्ली में 10 तो हरियाणा में 19 किमी
इस प्रोजेक्ट का महज 10 किलोमीटर का हिस्सा ही दिल्ली में पड़ता है। शेष 19 किलोमीटर गुरुग्राम में है। मतलब महिपालपुर गांव से लेकर गुड़गांव के सोहना रोड, गोल्फ कोर्स रोड और एयर एक्सटेंशन तक सब ओर रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स की भरमार है। तभी तो कहा जा रहा है कि इन इलाकों के प्रॉपर्टी मार्केट में अब बूम आएगा।

बदल रही हर गांव की सूरत
दिल्ली में द्वारका आरटीआर क्रॉसिंग से खेड़की-दौला गांव तक हर गांव की सूरत बदल रही है। जब द्वारका एक्सप्रेसवे परियोजना का खाका खींचा गया था तो इसे एनसीआर के भविष्य के रियल एस्टेट विकास की जीवन रेखा के रूप में देखा गया था। तभी तो अब तक इस इलाके में प्रसिद्ध डेवलपरों ने कई प्रोजेक्ट लॉन्च कर दिए हैं। सिर्फ हाउसिंग रियल एस्टेट में ही 33,000 से अधिक यूनिट्स पर काम शुरू हो चुका है।

क्या कहते हैं डेवलपर्स
डेवलपर्स और ब्रोकरेज फर्म्स का कहना है कि क्षेत्र में रियल एस्टेट की कीमतों में 30-40 फीसदी तेजी इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर आ सकती है। जाहिर है कि यह उन निवेशकों के लिए अच्छा मौका है जो रियल एस्टेट में इनवेस्ट करते हैं। उनका कहना है कि द्वारका एक्सप्रेसवे इस क्षेत्र के रेजिडेंशियल और कॉमर्शियल इसके शुरू होने से दिल्ली, गुरुग्राम और मानेसर जैसे क्षेत्रों में बेहतरीन कनेक्टिविटी मिलेगी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation