• Latest
  • Trending
sita raman

क्रिप्टो पर कोई भी कार्रवाई वैश्विक होनी चाहिए : सीतारमण

April 21, 2023
रॉकेट की गति से चल रहा बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट

रॉकेट की गति से चल रहा बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट

August 10, 2026
अरुणाचल प्रदेश में मिला दुर्लभ येलो पफबॉल मशरूम

अरुणाचल प्रदेश में मिला दुर्लभ येलो पफबॉल मशरूम

August 10, 2026
बिहार सरकार ने मांगा मदरसा शिक्षकों का ब्योरा

बिहार सरकार ने मांगा मदरसा शिक्षकों का ब्योरा

August 10, 2026
सम्राट सरकार

निवेश-रोजगार पर जोर देगी सम्राट सरकार

August 10, 2026
बंगाल में चुनाव से पहले हुआ खेला लाखों फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट हुए थे जारी

बंगाल में चुनाव से पहले हुआ खेला लाखों फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट हुए थे जारी

August 10, 2026
हरे-भरे जंगल और झरने: वो ट्रेनें जहां घंटों खिड़की पर थमती है नजर

हरे-भरे जंगल और झरने: वो ट्रेनें जहां घंटों खिड़की पर थमती है नजर

August 10, 2026
थलपति विजय ने आम यात्रियों की तरह किया मेट्रो का सफर

थलपति विजय ने आम यात्रियों की तरह किया मेट्रो का सफर

August 10, 2026
थलपति विजय ने आम यात्रियों की तरह किया मेट्रो का सफर

थलपति विजय की शराब नीति विपक्ष के निशाने पर

August 10, 2026
kerla-high-court

कुंभ वायरल गर्ल को सुरक्षा दे पुलिस: हाईकोर्ट

August 10, 2026
kerla-high-court

600 करोड़ घोटाले के आरोपी आईएएस को मलाईदार पोस्ट पर रखा, हाई कोर्ट नाराज

August 10, 2026
भारत ने बनाया रिकॉर्ड, पहली बार 100 गीगावॉट के पार पहुंचा सौर व पवन बिजली उत्पादन

भारत ने बनाया रिकॉर्ड, पहली बार 100 गीगावॉट के पार पहुंचा सौर व पवन बिजली उत्पादन

August 10, 2026
भारत के पावर सेक्टर का नया दौर

भारत के पावर सेक्टर का नया दौर

August 10, 2026
Monday, August 10, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

क्रिप्टो पर कोई भी कार्रवाई वैश्विक होनी चाहिए : सीतारमण

by ब्लिट्ज़ इंडिया
April 21, 2023
in the blitz, जी20शिखर-सममेलन
0
sita raman

ललित दुबे

वाशिंगटन। जी20 के सदस्य देश इस बात पर सहमत हैं कि न केवल क्रिप्टो संपत्तियों द्वारा उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए बल्कि उन्हें विनियमित करने के लिए भी विश्व स्तर पर समन्वित समझ की आवश्यकता होगी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि समूह ने तत्परता के साथ इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है और जी20 की भारत की अध्यक्षता के दौरान, क्रिप्टो संपत्ति से संबंधित मामलों पर एक ‘संश्लेषण पत्र’ लाया जाएगा जो भिन्न विचारों की अभिव्यक्ति करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि जी20 के सदस्यों के बीच इस बात को लेकर आम सहमति है कि क्रिप्टो संपत्तियों पर कोई भी कार्रवाई वैश्विक होनी चाहिए।

वॉशिंगटन में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की सालाना बैठकों से इतर सीतारमण व भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने समूह के सदस्य देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की बैठक की सह-अध्यक्षता की। इस बैठक में क्रिप्टो करेंसी और उससे जुड़ी चुनौतियों के बारे में बात की गई।

YOU MAY ALSO LIKE

कुंभ वायरल गर्ल को सुरक्षा दे पुलिस: हाईकोर्ट

600 करोड़ घोटाले के आरोपी आईएएस को मलाईदार पोस्ट पर रखा, हाई कोर्ट नाराज

ऋण पुनर्गठन मामलों का जल्द समाधान हो

ऋण पुनर्गठन और समाधान के बारे में सीतारमण ने कहा कि ये निम्न और मध्यम आय वाले अनेक देशों के लिए आवश्यक मुद्दे हैं और जी20 इस बात से सहमत है कि इन मामलों का तेजी से निपटारा किया जाना चाहिए। सीतारमण ने कहा कि जी20 देश और अनेक हितधारक वॉशिंगटन में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की सालाना वसंत बैठकों से इतर इन विषयों पर चर्चा कर रहे हैं ताकि कर्ज में डूबे देशों के लिए समय रहते समाधान निकाला जा सके।

कर्ज में डूबे देशों के प्रतिनिधि चर्चा में शामिल

कर्ज में डूबे श्रीलंका, जाम्बिया, घाना और इथिओपिया जैसे देशों के प्रतिनिधि इस चर्चा में शामिल रहे। वित्त मंत्री ने कहा कि जी20 के देश यह जानते हैं कि कम एवं मध्यम आय वाले देशों में बढ़ते कर्ज के दबाव और संवदेनशीलताओं से निपटने के लिए बहुपक्षीय समन्वय को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘जब आप यह समझ जाते हैं कि आपको यह समय पर और जल्द से जल्द करना है तो प्रक्रिया भी तेजी से बढ़ने लगती है। मुझे उम्मीद है कि कई देशों के लिए समाधान मिलेंगे, जिनमें से कुछ के नाम मैंने लिए हैं, कुछ और देश भी होंगे जिनके नाम नहीं लिए लेकिन उन्हें भी समाधान जल्द मिलेंगे।’

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation