• Latest
  • Trending
Special

कानूनी बहस में इस्तेमाल होने वाले अनुचित लैंगिक शब्दों पर लगेगी रोक

March 24, 2023
india-vs-england

जवाब आया: एजबेस्टन में भारत ने पहला वनडे छह विकेट से जीता

July 17, 2026
Agriculture

आसमान पर टिकी नज़र: कमज़ोर मानसून और महंगाई के बीच खेती की परीक्षा

July 17, 2026
ऊर्जा संक्रमण से भारत घटा रहा तेल आयात पर निर्भरता

2030 का आधा सफर तय: अब साफ बिजली की असली परीक्षा ग्रिड और भंडारण की है

July 17, 2026
water

पूर्वानुमान से परे: जल सुरक्षा भारत की चुपचाप चलती राष्ट्र-निर्माण परियोजना क्यों है

July 17, 2026
job

हर साल 1 करोड़ 10 लाख युवा: सबसे बड़ा सवाल है नौकरी

July 17, 2026
ev car

अब हर 8 में से 1 गाड़ी इलेक्ट्रिक, जून में ईवी की रिकॉर्ड बिक्री

July 17, 2026
गगनयान मिशन

वापसी सुरक्षित हो, तभी उड़ान: गगनयान के तीन अहम टेस्ट पास

July 17, 2026
भारत-नासा का NISAR सैटेलाइट 30 जुलाई को होगा लॉन्च

धरती पर रहेगी पैनी नज़र: भारत-नासा का बड़ा रडार सैटेलाइट NISAR 30 जुलाई को उड़ेगा

July 17, 2026
market

बाज़ार सपाट बंद, दबाव रुपये पर आया; ब्रेंट क्रूड नरम पड़ा

July 17, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

ब्रिटेन से रास्ता खुला, अब नज़र अमेरिका पर: टैरिफ की घड़ी और आखिरी एक फीसदी

July 17, 2026
employment

हर साल 1 करोड़ 10 लाख युवा: सबसे बड़ा सवाल है नौकरी

July 15, 2026
भारत-नासा का NISAR सैटेलाइट 30 जुलाई को होगा लॉन्च

धरती पर रहेगी पैनी नज़र: भारत-नासा का बड़ा रडार सैटेलाइट NISAR 30 जुलाई को उड़ेगा

July 15, 2026
Friday, July 17, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कानूनी बहस में इस्तेमाल होने वाले अनुचित लैंगिक शब्दों पर लगेगी रोक

मुख्य न्यायाधीश ने कहा, जल्द आएगी संशोधित शब्दावली

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 24, 2023
in लीगल
0
Special

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा है कि कानूनी बहस में इस्तेमाल होने वाले अनुचित लैंगिक शब्दों पर रोक लगाई जाएगी। संशोधित कानूनी शब्दावली जारी करने की योजना पाइपलाइन में है। शीर्ष अदालत की लिंग संवेदीकरण और आंतरिक शिकायत समिति के एक कार्यक्रम में सीजेआई ने यह जानकारी दी।

YOU MAY ALSO LIKE

‘पति को निजता का अधिकार लेकिन ये असीमित नहीं ’

स्वत: नागरिकता के मुद्दे पर ट्रंप का आदेश अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में खारिज

उन्होंने सेवाओं में महिलाओं की बढ़ती संख्या के साथ-साथ प्रणालीगत बाधाओं व अनुचित व्यवहार की घटनाओं के मद्देनजर दो महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इनमें कानूनी पेशे में अच्छे और आशाजनक विकास को उजागर करने के अलावा यौन व महिलाओं को लक्षित करने वाले अन्य पहलुओं को शामिल किया गया। सीजेआई ने कहा, पहली योजना कानूनी बहस में उपयोग किए जाने वाले अनुचित लैंगिक शब्दों पर रोक लगाने की है। यह एक ऐसा मिशन है, जिसे उन्होंने कुछ साल पहले शुरू किया था और अब पूरा होने वाला है। उन्होंने आशा जताई कि मिशन इस बात पर नजर रखेगा कि समाज और कानूनी पेशे में महिलाओं के साथ कैसे भेदभाव किया जाता है और इसे कैसे रोका जाए। सीजेआई ने यह भी बताया कि शीर्ष अदालत अपने एनेक्सी भवन के पुनर्निर्माण के लिए प्रस्ताव लेकर आई है। इसमें महिला वकीलों के लिए बड़ी जगह रहेगी। सुप्रीम कोर्ट में महिलाओं के लिए बेहतर कार्य स्थान बनाया जाएगा।

महिलाओं के लिए होता है बहुत बुरे शब्दों का इस्तेमाल
सीजेआई ने कहा, मैंने ऐसे फैसले देखे हैं जिनमें एक महिला को ‘रखैल’ के रूप में संदर्भित किया गया है, जब वह एक रिश्ते में होती है। घरेलू हिंसा अधिनियम और आईपीसी की धारा- 498ए के तहत एफआईआर रद्द करने के आवेदन पर दिए फैसलों में महिलाओं को ‘रखैल’ कहा गया है। उन्होंने कहा, इन अनुचित शब्दों को संकलित करने का अंतर्निहित उद्देश्य किसी भी न्यायाधीश को नीचा दिखाना नहीं है बल्कि हमारे दिमाग के भीतर की समस्याओं को समझना है। ये पूर्वकल्पित धारणाएं और पूर्वाग्रह हैं, जिनके आधार पर इन शब्दों का सहारा लिया जाता है। सीजेआई ने कहा, जब तक हम इन पहलुओं के बारे में खुलेंगे नहीं, हमारे लिए एक समाज के रूप में विकसित होना मुश्किल होगा।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation