• Latest
  • Trending
5g

इंटरनेट स्पीड में भारत की लंबी छलांग

March 10, 2023
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

अक्टूबर का निर्यात: आंकड़े के भीतर क्या है

November 23, 2026
विकास परियोजनाएं

गंगा पर 19.7 किलोमीटर का नया रास्ता तैयार

November 21, 2026
पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

November 20, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

देश के ग्राहक को भी मिले एक्सपोर्ट क्वालिटी

November 19, 2026
export

अक्टूबर में निर्यात ने तोड़ा हर रिकॉर्ड

November 18, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

डेडलाइन 2047हर दिन लिखी जा रही विकसित भारत की कहानी

November 18, 2026
modi

मोदी सरकार के गरीबी हटाओ प्रयासों पर वर्ल्ड बैंक की मोहर नारों से आगे निकला भारत

November 18, 2026
संप्रभु एआई

विकसित भारत के लिए हर काम का हो हिसाब

November 18, 2026
'नो फोन पॉलिसी' से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

‘नो फोन पॉलिसी’ से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

November 18, 2026
एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा... भावुक पल

एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा… भावुक पल

November 18, 2026
नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

November 18, 2026
दवाओं और मेडिकल उपकरणों के आयात का रास्ता होगा आसान

दवाओं और मेडिकल उपकरणों के आयात का रास्ता होगा आसान

November 18, 2026
Tuesday, November 24, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

इंटरनेट स्पीड में भारत की लंबी छलांग

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 10, 2023
in राष्ट्रीय
0
5g

सिंधु झा

भारत ने मोबाइल स्पीड टेस्ट के मामले में ऊंची छलांग लगाई है। भारत में 5जी सेवा अक्टूबर 2022 में शुरू की गई थी, जिसके बाद से ग्लोबल स्पीड टेस्ट इंडेक्स में देश ने कई पायदान की ऊंचाई हासिल कर ली है। एक ताजा सर्वे में इसका खुलासा किया गया है। यह रिपोर्ट ऊकला की तरफ से जारी की गई है। जिसके मुताबिक भारत में औसत डाउनलोड स्पीड 115 फीसद तक बढ़ गई है।

5जी के आने बाद भारत में मोबाइल नेटवर्क की स्पीड और क्वालिटी में काफी सुधार आया है। विश्व स्तर पर इंटरनेट स्पीड और नेटवर्क का सर्वे करने वाले प्लेटफॉर्म ऊकला के अनुसार भारत में औसत डाउनलोड स्पीड 115फीसद तक बढ़ गई है। सितंबर 2022 में जहां यह 13.87 एमबीपीएस थी, अब जनवरी 2023 में बढ़कर 29.85 एमबीपीएस हो गई है। यानि कि प्रति सेकंड अब लगभग 30 एमबी की दर से डेटा डाउनलोड भारत में किया जाने लगा है।

YOU MAY ALSO LIKE

अग्निवीरों के लिए दो साल के सेवा विस्तार की घोषणा

जल्द नई वर्दी में नजर आएंगे सीआईएसएफ के जवान

49 पायदान की छलांग
ऊकला के स्पीड टेस्ट ग्लोबल इंडेक्स में भारत कई पायदान ऊपर चढ़ आया है। सितंबर 2022 में जहां यह 118वें नम्बर पर था, अब जनवरी 2023 में इसका स्थान 69वां हो गया है। देश ने इंडेक्स में 49 पायदान की छलांग लगा ली है। भारत अब कई जी20 देशों से इस लिस्ट में आगे आ गया है जिनमें मेक्सिको, रूस और अर्जेंटिना के साथ ही भारत के पड़ोसी देश जैसे इंडोनेशिया, बांग्लादेश, श्रीलंका और पाकिस्तान भी शामिल हैं।

अब मुकाबला तुर्किये, द. अफ्रीका से
रिपोर्ट कहती है कि अब भारत तुर्किये, साउथ अफ्रीका और ब्राजील जैसे देशों के साथ मुकाबले में हैं। तुर्किये में औसत डाउनलोड स्पीड 30.98 एमबीपीएस है और देश 65वें स्थान पर है। वहीं, साउथ अफ्रीका में यह 34.71एमबीपीएस है और वह 58वें स्थान पर है। ब्राजील 35.85 एमबीपीएस स्पीड के साथ 57वें स्थान पर है।

रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआत में जब 5जी सर्विसेज लॉन्च की गई थीं, उस समय यूजर्स को 5जी डिवाइसेज पर स्पीड में अलग अलग क्षेत्रों के हिसाब से बड़ा अंतर देखने को मिल रहा था। उदाहरण के लिए उस वक्त गुजरात में औसत डाउनलोड स्पीड 512.57एमबीपीएस थी, जबकि उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में यह केवल 19.23एमबीपीएस थी। लेकिन जनवरी 2023 तक आते आते लगभग सभी टेलीकॉम सर्कलों में यह 200 एमबीपीएस के करीब पहुंच चुकी है। हालांकि इसमें जम्मू-कश्मीर और कोलकाता में अभी भी बड़ा अंतर बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू-कश्मीर और कोलकाता में औसत डाउनलोड स्पीड 500 एमबीपीएस के करीब है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation