• Latest
  • Trending
कृषि की चुनौतियां दूर करने पर ही सम्पूर्ण विकास संभव : पीएम मोदी

कृषि की चुनौतियां दूर करने पर ही सम्पूर्ण विकास संभव : पीएम मोदी

March 3, 2023
कावेरी जल विवाद पर फिर गरमाई तमिलनाडु की राजनीति

मानसून की मेहरबानी से आगे: जल सुरक्षा की लंबी राह

July 23, 2026
Zimbabwe

युवा टीम, नई शुरुआत: भारत का ज़िम्बाब्वे में आगाज़ आज

July 23, 2026
Market

लगातार तीसरे दिन गिरावट: तेल और टैरिफ़ की घड़ी के बीच बाज़ार सतर्क

July 23, 2026
export

आख़िरी एक फ़ीसदी: 24 जुलाई की घड़ी के बीच भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता

July 23, 2026
स्काईरूट के विक्रम-1 ने रचा इतिहास, भारत बना तीसरा देश

सात उड़ानों का साल: इसरो का अब तक का सबसे व्यस्त वर्ष

July 23, 2026
हिमालय में सुरक्षित विकास ही भविष्य का रास्ता

नाज़ुक हिमालय में निर्माण: ऐसा विकास जो पहाड़ का सम्मान करे

July 22, 2026
Will find a mutually beneficial solution for India and America: Jaishankar

जोखिम घटाओ, विकल्प बढ़ाओ: भारत ने पूरब पर अपना दांव और गहरा किया

July 22, 2026
Market

लगातार तीसरे दिन गिरावट: बाज़ार ने कच्चे तेल, महंगाई और टैरिफ की घड़ी को पढ़ा

July 22, 2026
sikkim-teesta-tunnel-accident-rescue-2026

पहाड़ के नीचे: एक बचाव, एक शोक और मज़दूरों के प्रति एक ज़िम्मेदारी

July 22, 2026
स्काईरूट के विक्रम-1 ने रचा इतिहास, भारत बना तीसरा देश

निजी रॉकेट, राष्ट्रीय गौरव: भारत एक ख़ास अंतरिक्ष क्लब में शामिल

July 22, 2026
monsoon

पहाड़ों पर फिर रेड अलर्ट: मानसून ने पकड़ी दोबारा रफ़्तार

July 22, 2026
semiconductor

पहली चिप की उलटी गिनती: अब भारत में बनेगा सिलिकॉन

July 22, 2026
Thursday, July 23, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कृषि की चुनौतियां दूर करने पर ही सम्पूर्ण विकास संभव : पीएम मोदी

कृषि क्षेत्र में निजी निवेश और इनोवेशन बढ़ाना बेहद जरूरी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 3, 2023
in राष्ट्रीय
0
कृषि की चुनौतियां दूर करने पर ही सम्पूर्ण विकास संभव : पीएम मोदी

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जब तक हम कृषि क्षेत्र से जुड़ी चुनौतियों को दूर नहीं कर लेते, सम्पूर्ण विकास का लक्ष्य हासिल नहीं हो सकता।’ पीएम मोदी बजट उपरांत ‘कृषि और सहकारिता’ विषय पर दूसरे वेबिनार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले 8-9 वर्षों की तरह इस बार भी बजट में कृषि को बहुत अधिक महत्व दिया गया है। पिछले कुछ वर्षों से बजट के अगले दिन के अखबारों को देखेंगे तो आप पाएंगे कि हर बजट को गांव, गरीब और किसान का बजट कहा गया है।

पीएम ने याद दिलाया कि 2014 में हमारे आने से पहले कृषि बजट 25 हजार करोड़ रुपए से भी कम था। आज देश का कृषि बजट बढ़कर 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपए से भी ज्यादा हो गया है। आजादी के बाद लंबे समय तक हमारा कृषि क्षेत्र अभाव के दबाव में रहा।

कृषि निर्यात में भी सक्षम : पीएम मोदी ने कहा, हम अपनी खाद्य सुरक्षा के लिए दुनिया पर निर्भर थे लेकिन हमारे किसानों ने हमें न सिर्फ आत्मनिर्भर बनाया बल्कि आज उनकी वजह से हम निर्यात करने में भी सक्षम हो गए हैं। आज भारत कई तरह के कृषि उत्पादों को निर्यात कर रहा है।

YOU MAY ALSO LIKE

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को परम विशिष्ट सेवा मेडल

भागवत बोले-5 महाद्वीपों के लोग आरएसएस से मांग रहे ट्रेनिंग

‘बाजारों तक पहुंच आसान : उन्होंने बताया कि हमने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक किसानों की पहुंच को आसान बनाया है, लेकिन हमें ये भी ध्यान रखना है कि बात चाहे आत्मनिर्भरता की हो या निर्यात की, हमारा लक्ष्य सिर्फ चावल, गेहूं तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। उदाहरण के लिए 2021-22 में दलहन के आयात पर 17 हजार करोड़ रुपए खर्च करने पड़े, वैल्यू एडेड फूड प्रोडक्ट्स के आयात पर 25 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए। 2021-22 में खाद्य तेलों के आयात पर डेढ़ लाख करोड़ रुपए खर्च हुए। सिर्फ इतनी ही चीजों के आयात पर करीब 2 लाख करोड़ रुपए खर्च हो गए। मतलब इतना पैसा देश के बाहर चला गया।

बात आत्मनिर्भरता की : पीएम ने जोर देते हुए कहा, ये पैसा हमारे किसानों के पास पहुंच सकता है, अगर हम इन कृषि उत्पादों के क्षेत्रों में भी आत्मनिर्भर बन जाएं। पीएम मोदी ने कहा, पिछले कुछ वर्षों से लगातार बजट में इन सेक्टर्स को आगे बढ़ाने वाले फैसले किए जा रहे हैं।
समर्थन मूल्य बढ़ाया : पीएम मोदी ने कहा, हमने एमएसपी में बढ़ोतरी की, दलहन उत्पादन को बढ़ावा दिया, फूड प्रोसेसिंग करने वाले फूड पार्कों की संख्या बढ़ाई गई, साथ ही खाद्य तेल के मामले में पूरी तरह आत्मनिर्भर होने के लिए मिशन मोड में काम चल रहा है।

निजी निवेश की इस क्षेत्र से दूरी : पीएम ने कहा, आज भारत के कई सेक्टर्स तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हमारे ऊर्जावान युवा बढ़-चढ़कर उसमें हिस्सा भी ले रहे हैं लेकिन एग्रीकल्चर में उनकी भागीदारी कम है, जबकि वो भी इसके महत्व और इसमें आगे बढ़ने की संभावनाओं के बारे में जानते हैं। प्राइवेट इनोवेशन और इंवेस्टमेंट इस सेक्टर से दूरी बनाए हुए हैं। इस खाली जगह को भरने के लिए इस साल के बजट में कई तरह के एलान किए गए हैं। उदाहरण के लिए एग्रीकल्चर के सेक्टर में ओपन सोर्स बेस्ड प्लेटफॉर्म को बढ़ावा।

‘यूपीआई के ओपन प्लेटफॉर्म के जरिए डिजिटल लेनदेन हो रहा है’ : उन्होंने कहा, हमने डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को ओपन सोर्स प्लेटफॉर्म की तरह सामने रखा है। ये बिल्कुल उसी तरह है जैसे यूपीआई ओपन प्लेटफॉर्म है, जिसके जरिए आज डिजिटल ट्रांजेक्शन हो रहा है। आज जैसे डिजिटल ट्रांजेक्शन में क्रांति हो रही है, उसी तरह एग्रीटेक डोमेन में भी इंवेस्टमेंट और इनोवेशन की अपार संभावनाएं बन रही है। इसमें संभावना है लॉजिस्टिक्स को बेहतर बनाने की, इसमें अवसर है बड़े बाजार तक पहुंच को आसान बनाने के, इसमें मौका है टेक्नोलॉजी के जरिए ड्रिप इरिगेशन को बढ़ावा देने का। साथ ही सही सलाह सही व्यक्ति तक समय से पहुंचाने की दिशा में हमारे युवा काम कर सकते हैं।

युवा बन सकते सूचना सेतु : पीएम मोदी ने कहा, जिस तरह से मेडिकल सेक्टर में लैब काम करती हैं, उसी तरह निजी सॉयल टेस्टिंग लैब्स स्थापित किए जा सकते हैं। हमारे युवा अपने इनोवेशन से सरकार और किसान के बीच सूचना के सेतु बन सकते हैं, वो ये बता सकते हैं कि कौन सी फसल ज्यादा मुनाफा दे सकती हैं।

एग्री स्टार्टअप 3 हजार से अधिक’: पीएम ने कहा, 9 वर्ष पहले देश में एग्री स्टार्टअप न के बराबर थे लेकिन आज ये 3 हजार से भी ज्यादा है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation