• Latest
  • Trending
India will again become a global superpower: Dharmendra Pradhan

भारत फिर बनेगा वैश्विक महाशक्ति : धर्मेन्द्र प्रधान

February 24, 2025
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Friday, October 9, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत फिर बनेगा वैश्विक महाशक्ति : धर्मेन्द्र प्रधान

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 24, 2025
in the blitz
0
India will again become a global superpower: Dharmendra Pradhan
ब्लिट्ज ब्यूरो

गुरुग्राम। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा है कि 21वीं सदी में भारत फिर से वैश्विक महाशक्ति बनने जा रहा है। आज हम विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी इकोनॉमी है, बहुत जल्द हम तीसरी पायदान पर पहुंचने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के सार्थक, सकारात्मक व दीर्घकालिक निर्णयों-कदमों से भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र एवं विश्व की सर्वाधिक समृद्ध इकोनॉमी बनेगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री गुरु द्रोण की नगरी में गुरुग्राम में स्थित देश की प्रतिष्ठित एसजीटी यूनिवर्सिटी के 11 वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में जाने-माने अधिवक्ता और दिल्ली एवं डिस्टि्रक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के प्रेसीडेंट रोहन जेटली दीक्षांत समारोह में गेस्ट आफ ऑनर के रूप में शामिल हुए। एसजीटी विश्वविद्यालय के चांसलर पद्मभूषण राम बहादुर राय, मैनेजमेंट ट्रस्टी मनमोहन चावला भी उपस्थित थे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की सोवनियर का भी विमोचन मुख्य अतिथि व गेस्ट आफ ऑनर ने किया।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि युवा शक्ति के बल पर भारत विकास की तेज दौड़ लगाएगा। आज भारत की 142 करोड़ की आबादी में से 68 करोड़ से अधिक की आयु 25 वर्ष से कम है। इतनी अथाह युवा शक्ति विश्व के और किसी देश के पास नहीं। धर्मेन्द्र प्रधान ने डिग्री पाने वाले छात्रों से आह्वान किया कि वे अगले दो-तीन दशकों की मैपिंग करें, फिर स्ट्रैटेजी तैयार करें, साथ ही जड़ से भी जुड़े रहें। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज डिग्री लेने वाले छात्र 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए खुद का रोड मैप बनाएं, यह भी सुनिश्चित करें कि देश के विकास में वे कितना योगदान करने जा रहे हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने सिलिकॉन वैली का उदाहरण देते हुए कहा कि दुनिया की हर इकोनॉमी के पीछे कोई न कोई विश्वविद्यालय अवश्य होता है। आज री स्किलिंग और अपस्किलिंग का दौर है। एसजीटी विश्वविद्यालय की खुले मन से प्रशंसा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गुरुग्राम भारतीय इकोनॉमी का इंजन बना हुआ है और एसजीटी यूनिवर्सिटी इसके लंग्स (फेफड़े) की तरह है।
‘गेस्ट आफ ऑनर’ रोहन जेटली ने डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत ट्रांसफार्मेशन के दौर में है। ऐसे में युवाओं की जिम्मेदारी और बढ़ गई है कि वे तमाम चुनौतियों से निपटते हुए राष्ट्र सेवा और तेज आर्थिक विकास के लक्ष्य पाने में सार्थक, सकारात्मक सहयोग दें।

एसजीटी में दिखी नारी शक्ति की झलक
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि एसजीटी यूनिवर्सिटी के 11 वें दीक्षांत समारोह में भाग लेते हुए मैं बहुत खुश हूं। 2240 छात्रों को ग्रेजुएट की डिग्री मिल रही है। 120 गोल्ड मेडलिस्ट बने जिनमें 87 छात्राएं हैं। यानी एसजीटी में आकर नारी शक्ति की साक्षात झलक दिखी है। सभी को बधाई। केंद्रीय मंत्री ने विभिन्न विभागों, संकायों के छात्रों को शिक्षा जगत की शीर्ष डिग्री पीएचडी प्रदान की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की ओर से वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, पद्म भूषण डा. ए सूर्य प्रकाश और जानी मानी गांधीवादी स्कालर डा. शोभना राधाकृष्ण को डी लिट की मानद उपाधि प्रदान की गई।
विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डा. मदन मोहन चतुर्वेदी ने विवि की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में मेडिकल व डेंटल के यूजी व पीजी स्टूडेंट को भी डिग्री प्रदान की गई। इससे पूर्व शिक्षा मंत्री ने एसजीटी विश्वविद्यालय परिसर में चांसलर लाइब्रेरी का लोकार्पण किया। कुलाधिपति राम बहादुर राय ने अपनी निजी लाइब्रेरी विश्वविद्यालय को समर्पित की है।

नव संकल्पों के साथ दीक्षांत समारोह संपन्न
डिग्रियां लहराते, भविष्य के सपने सजाते छात्रों के विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के संकल्प के साथ दो दिवसीय दीक्षांत समारोह का समापन हो गया। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस राजेश बिंदल, अपोलो विवि के कुलपति डॉ. एच. विनोद भट, हैदराबाद विवि के कुलपति प्रो. डॉ. बसुथकर जगदीश्वर राव व इंदिरा गांधी विवि, रेवाड़ी के कुलपति प्रो. डॉ. जय प्रकाश यादव के गरिमामयी संबोधन ने छात्रों में नए उत्साह का संचार किया।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation