• Latest
  • Trending
यूपी के रियल एस्टेट क्षेत्र में होगा 44 हजार करोड़ रुपये का निवेश

यूपी के रियल एस्टेट क्षेत्र में होगा 44 हजार करोड़ रुपये का निवेश

January 20, 2023
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 4,000 महिलाओं को स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से मिलेंगे ₹2,500

लक्ष्मी योजना: पैसा 1 सितंबर से, पर 2.61 लाख फॉर्म अधूरे

August 26, 2026
UPI

यूपीआई के दस साल: अब औसत भुगतान सिर्फ़ ₹1,300 का

August 26, 2026
भारत उच्च शिक्षा

एच-1बी पर एक लाख डॉलर की नई फ़ीस का प्रस्ताव

August 26, 2026
hospital

मौसमी बुखार सामान्य है, पर इन चार को इंतज़ार नहीं करना

August 26, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ श्रमिक जुड़े, जानें रजिस्ट्रेशन और योजनाओं का लाभ

ई-श्रम के पाँच साल: 31.89 करोड़ नाम, और आपका हक़

August 26, 2026
daily-news

26 अगस्त की बड़ी खबरें: पंजाब में चीनी स्टॉक, शिमला भूकंप, खेलो इंडिया, बाजार और इसरो लॉन्च

August 26, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026

दिल्ली लक्ष्मी योजना: पहले 4,000 पत्र आज

August 26, 2026
सुप्रीम कोर्ट

क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट में विशेष पीठ

August 26, 2026
Amit Sah

तीन नए कानून, और एक साल की समयसीमा

August 26, 2026
गेहूँ के आटा-मैदा निर्यात से हटी रोक, किसानों और मंडी भाव पर क्या होगा असर?

बारिश 13% कम, पर दाल का रकबा बढ़ गया

August 26, 2026
farmer

चार साल बाद गेहूं और आटे का निर्यात खुला

August 26, 2026
daily-news

भारत की प्रगति की रिपोर्टिंग

August 26, 2026
Wednesday, August 26, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

यूपी के रियल एस्टेट क्षेत्र में होगा 44 हजार करोड़ रुपये का निवेश

गाजियाबाद, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, झांसी के लिए सर्वाधिक प्रस्ताव

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 20, 2023
in उत्तर-प्रदेश
0
यूपी के रियल एस्टेट क्षेत्र में होगा 44 हजार करोड़ रुपये का निवेश

ब्लिट्ज विशेष

लखनऊ। यूपी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए रियल स्टेट के क्षेत्र में 44 हजार करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव आवास विभाग को मिला है। सबसे अधिक प्रस्ताव लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, आगरा, मेरठ और अयोध्या के लिए मिले हैं। बिल्डरों ने छोटे शहरों में भी निवेश की इच्छा जताई है। आवास विभाग अब इन निवेशकों के साथ करार करेगा, जिससे आवासीय और व्यावसायिक परियोजनाओं की प्रक्रिया शुरू हो सके।

करार की तैयारी
आवास विभाग के पास अब तक 270 प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। अभी और प्रस्ताव आने की संभावना जताई जा रही है। आवास विभाग को मिले प्रस्ताव के मुताबिक इसके आधार पर प्रदेश भर में छोटे और बड़े करीब 30 लाख मकान बनाए जाएंगे।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

आवास विभाग निवेश के लिए मिले प्रस्तावों के आधार पर बिल्डरों और संबंधित क्षेत्र के विकास प्राधिकरणों से करार की तैयारी कर रहा है। इसके बाद बिल्डरों को मकान बनाने का लाइसेंस दिया जाएगा। कुछ स्थानों पर विकास प्राधिकरण और आवास विकास परिषद स्वयं मकान बना कर लोगों की जरूरतें पूरी करेंगे।

सरकार देगी हर सुविधा
निजी क्षेत्रों द्वारा आवासीय और व्यावसायिक योजना लाने के लिए हर संभव सुविधा दी जाएगी। उदाहरण के लिए उनका नक्शा तय समय में पास किया जाएगा। निवेश मित्र पोर्टल या विकास प्राधिकरणों की वेबसाइट पर नक्शा प्रस्तुत करते ही उस पर कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी। अन्य विभागों से जो भी जरूरी अनापत्ति प्रमाण पत्र की जरूरत होगी, उसे जल्द दिलाया जाएगा।

छोटे मकान 10 लाख रुपये तक
छोटे खासकर ईडब्ल्यूएस और एलआईजी मकानों की कीमत आवास विभाग द्वारा तय की जाएगी। इन योजनाओं में दो कमरे के कुछ मकान ऐसे भी बनाए जाएंगे, जिनकी कीमत अधिकतम 10 लाख रुपये तक होगी। इससे लोगों की आवासीय जरूरतें भी पूरी होंगी और मकान लेते वक्त उन पर अधिक बोझ भी नहीं पड़ेगा।

कहां कितने प्रस्ताव
शाहजहांपुर 75.25 करोड़, लखनऊ 13812.26 करोड़, सहारनपुर 52 करोड़, आगरा 1903 करोड़, झांसी 1162.96 करोड़, उन्नाव 7.8 करोड़, बरेली 608.5 करोड़, कानपुर नगर 482.9 करोड़, अयोध्या 505 करोड़, गाजियाबाद 19164.37 करोड़, मेरठ 1350 करोड़, मुरादाबाद 1279.92 करोड़, मथुरा करोड़ 659.47, प्रयागराज 3276 करोड़, अलीगढ़ 908 करोड़, नोएडा 1323 करोड़, वाराणसी 594.32 करोड़ और गोरखपुर में 860 करोड़ के प्रस्ताव मिले हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation