• Latest
  • Trending
IISc Bengaluru in top-100 list of world's top institutes

विश्व के शीर्ष संस्थानों की सूची में आईआईएससी बेंगलुरु टॉप-100 में

February 4, 2025
jal-jeevan-mission-jal-suraksha

नल लग गया। अब असली सवाल यह है कि उसमें पानी रोज़ आता है या नहीं, और वह पीने लायक़ है या नहीं

July 29, 2026
solar

छह महीने में 29 गीगावाट: छत पर लगे सोलर ने भारत की हरित रफ़्तार को वह गति दे दी जो 2030 के लक्ष्य के लिए चाहिए थी

July 29, 2026
vikram

एक साल में सात मिशन: इसरो अंतरिक्ष का सबसे मुश्किल काम कर रहा है — लय बनाना

July 29, 2026
store

सेंसेक्स 889 अंक चढ़ा, और नतीजों में एक बड़ी बात: गांव का बाज़ार लगातार दूसरी तिमाही शहर से आगे

July 29, 2026
exam

क़ानून, कार्रवाई और एक टास्क फ़ोर्स: देश अपनी सबसे बड़ी परीक्षाओं का पूरा ढांचा दोबारा खड़ा कर रहा है

July 29, 2026
भारत का भूजल संकट और जल सुरक्षा की चुनौती

ज़मीन के नीचे का पानी: भारत का सबसे ज़रूरी संसाधन वही है जो दिखता नहीं

July 29, 2026
भारत इलेक्ट्रिक वाहन

बारह महीनों में 28 लाख इलेक्ट्रिक गाड़ियां: अब यह प्रयोग नहीं, बाज़ार है

July 29, 2026
vikram

सात प्रक्षेपण और एक क्रू मॉड्यूल: इसरो के सामने अपना सबसे व्यस्त साल

July 29, 2026
राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस कार्यक्रम ने 21 करोड़ जांच पूरी की

21 करोड़ लोगों की जांच: देश का सबसे कम चर्चित स्वास्थ्य अभियान सबसे बड़े अभियानों में है

July 29, 2026
राष्ट्रमंडल खेल 2026: खेलो इंडिया से मजबूत हुआ भारत

ग्लासगो में 12 पदक, देश में 1,067 केंद्र: अब भारत के पदक अचानक नहीं आते

July 29, 2026
solar

288 गीगावॉट के बाद का सवाल: भारत शाम की बिजली कहां रखेगा

July 27, 2026
vikram

तीन जांचें और पूरी: गगनयान उन पड़ावों से गुज़रा जिनकी तस्वीरें नहीं छपतीं

July 27, 2026
Wednesday, July 29, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

विश्व के शीर्ष संस्थानों की सूची में आईआईएससी बेंगलुरु टॉप-100 में

ऑक्सफोर्ड विवि ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया, कैम्बि्रज दूसरे स्थान पर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 4, 2025
in the blitz
0
IISc Bengaluru in top-100 list of world's top institutes
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) ने विषयवार विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग 2025 जारी की है, जिसमें भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बेंगलुरु कंप्यूटर विज्ञान के लिए शीर्ष 100 वैश्विक रैंकिंग में शामिल होने वाला एकमात्र भारतीय संस्थान है। पहली बार भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरू ने विषय के आधार पर विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग में शीर्ष 100 में जगह बनाई है, और 99वां स्थान हासिल किया है। यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

पिछले साल आईआईएससी की रैंकिंग 251 से 300 के बीच थी, जिससे इस साल की रैंकिंग संस्थान के लिए एक बड़ी छलांग है। भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु ने कंप्यूटर विज्ञान रैंकिंग में 96वां स्थान और इंजीनियरिंग श्रेणी में 99वां स्थान हासिल किया।

YOU MAY ALSO LIKE

नल लग गया। अब असली सवाल यह है कि उसमें पानी रोज़ आता है या नहीं, और वह पीने लायक़ है या नहीं

छह महीने में 29 गीगावाट: छत पर लगे सोलर ने भारत की हरित रफ़्तार को वह गति दे दी जो 2030 के लक्ष्य के लिए चाहिए थी

विश्व स्तर पर शीर्ष ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। उसके बाद कैम्बि्रज विश्वविद्यालय और एमआईटी का स्थान रहा।

डीयू का नाम भी लिस्ट में शामिल
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने भी अपनी छाप छोड़ी, 301+ बैंड में स्थान प्राप्त किया तथा विधि और मनोविज्ञान के लिए विश्व के शीर्ष संस्थानों में शामिल होने वाला एकमात्र भारतीय विश्वविद्यालय बन गया।

कंप्यूटर विज्ञान
भारत के 53 विश्वविद्यालय इसमें शामिल हुए, जो 2024 में 47 थे।

व्यवसाय और अर्थशास्त्र
इस वर्ष 24 भारतीय संस्थानों को रैंकिंग दी गई, जबकि 2024 में 15 को रैंकिंग दी गई थी। एमिटी यूनिवर्सिटी, केआईआईटी यूनिवर्सिटी, यूपीईएस और डीयू जैसे संस्थानों ने 401-500 बैंड में स्थान हासिल किया।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विज्ञान
चेन्नई स्थित सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज को 251-300 की श्रेणी में स्थान दिया गया है, जो इस क्षेत्र में 28 भारतीय संस्थानों से आगे है।

कला और मानविकी
जेएनयू और डीयू ने 2024 में अपनी रैंकिंग 501-600 बैंड से सुधार कर इस वर्ष 401-500 बैंड तक पहुंचा दी है। जादवपुर विश्वविद्यालय ने रैंकिंग में पदार्पण करते हुए 601+ बैंड में स्थान प्राप्त किया।

सामाजिक विज्ञान
14 भारतीय विश्वविद्यालयों ने पिछले वर्ष के अनुरूप वैश्विक रैंकिंग में अपना स्थान बनाए रखा।

रैंकिंग लिस्ट में अमेरिका का दबदबा
वैश्विक स्तर पर सभी विषयों की शीर्ष 10 सूचियों में अमेरिकी विश्वविद्यालयों का दबदबा रहा, स्टैनफोर्ड, हार्वर्ड और कैम्बि्रज ऐसे संस्थान हैं जो सभी 11 विषयों में शीर्ष 10 में शामिल हैं।

अमेरिका सभी विषयों की रैंकिंग में सबसे अधिक प्रतिनिधित्व वाला देश बनकर उभरा है।

रैंकिंग में 11 विषयों में विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन
कला और मानविकी, व्यवसाय और अर्थशास्त्र, कंप्यूटर विज्ञान, शिक्षा, इंजीनियरिंग, कानून, जीवन विज्ञान, चिकित्सा और स्वास्थ्य, भौतिक विज्ञान, मनोविज्ञान और सामाजिक विज्ञान का मूल्यांकन किया गया।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation