• Latest
  • Trending
18 startups in the country became unicorns due to government scheme

गूगल प्रतिद्वंद्वियों से साझा करे डाटा, सर्च इंजन क्रोम और एंड्रॉयड को बेचे

November 29, 2024
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

गूगल प्रतिद्वंद्वियों से साझा करे डाटा, सर्च इंजन क्रोम और एंड्रॉयड को बेचे

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 29, 2024
in the blitz
0
18 startups in the country became unicorns due to government scheme
ब्लिट्ज ब्यूरो

वाशिंगटन। अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा है कि इंटरनेट की दुनिया की दिग्गज गूगल को उसका सर्च इंजन क्रोम बेचना चाहिए। साथ ही ऑनलाइन खोज पर उसके एकाधिकार को समाप्त करने के लिए डाटा और खोज परिणाम प्रतिद्वंद्वियों से साझा करने समेत अन्य उपाय करने चाहिए। अमेरिकी जिला जज अमित मेहता के अगस्त में गूगल को एकाधिकारवादी करार देने के बाद, बाइडन प्रशासन ने हाल ही में 23 पन्नों का दस्तावेज कोर्ट में दाखिल कर सजा के लिए व्यापक बिंदु सुझाए हैं।

अमेरिकी विनियामकों ने गूगल को पांच साल तक ब्राउजर बाजार में फिर प्रवेश करने से रोकने का भी सुझाव दिया है। यह भी कहा कि अगर इन उपायों से एकाधिकार खत्म न हो और प्रतिस्पर्धा बहाल न हो तो गूगल को उसका एंड्रॉइड मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम बेचने को भी कहा जा सकता है। गूगल की सजा पर वाशिंगटन, डीसी कोर्ट की सुनवाई अप्रैल में होनी है। जिला जज अनिल मेहता लेबर डे से पहले अंतिम फैसला सुनाना चाहते हैं। अगर सरकार की सिफारिशें मानी गई तो गूगल को अंतिम फैसले के छह महीने में 16 साल पुराने क्रोम ब्राउजर को बेचना पड़ेगा और उसका 300 अरब डॉलर का सम्राज्य खत्म हो जाएगा।

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

दूसरे सर्च इंजनों को मौका
वकीलों ने कहा कि गूगल को अमेरिकी सरकार से स्वीकृत खरीदार को क्रोम बेचने को कहा जाना चाहिए। क्रोम की बिक्री महत्वपूर्ण सर्च एक्सेस पॉइंट पर गूगल के नियंत्रण को स्थायी रूप से रोक देगी। इससे प्रतिद्वंद्वी सर्च इंजनों को ब्राउजर तक पहुंचने का मौका मिलेगा। इसी तरह गूगल को सरकार से मंजूर खरीदार को एंड्रॉयड बेचने को भी कहा जा सकता है। यदि गूगल एंड्रॉयड पर नियंत्रण बनाए रखना चाहे लेकिन उपायों का पालन न करे तो सरकार एंड्रॉयड बेचने के आदेश के लिए अदालत का रुख कर सकती है। अमेरिकी विनियामक ने कहा कि क्रोम की बिक्री के बाद गूगल पर पांच साल तक किसी ब्राउजर का स्वामित्व रखने पर प्रतिबंध लगना चाहिए।

उसे किसी सर्च या सर्च टेक्स्ट विज्ञापन प्रतिद्वंद्वी, : खोज वितरक, या प्रतिद्वंद्वी क्वेरी-आधारित एआई उत्पाद या विज्ञापन तकनीक में किसी भी तरह का निवेश करने से भी रोका जाना चाहिए।

डिफॉल्ट सर्च इंजन बनाने का करार भी न कर सके
दंड सिफारिशों में कहा गया कि गूगल को किसी भी थर्ड पार्टी से उसके उत्पाद में गूगल को डिफॉल्ट सर्च इंजन बनाने के अनुबंध करने से भी प्रतिबंधित किया जाए। गूगल ऐसे करारों के चलते एपल को सालाना अरबों डॉलर का भुगतान करता है। इन्हें तुरंत रोकना चाहिए।

किसी प्रकाशक से समझौते पर भी लगे रोक
सरकार ने गूगल को किसी प्रकाशक के साथ डाटा का लाइसेंस देने के लिए अनुबंध करने से भी रोकने की सिफारिश की है। ये करार गूगल को प्रकाशक की सामग्री के लिए विशिष्टता प्रदान करता है। साथ ही गूगल पर उसके सर्च इंजन, सर्च टेक्स्ट विज्ञापनों या एआई उत्पादों को वरीयता देने के लिए अपने स्वामित्व वाली या संचालित किसी भी संपत्ति का इस्तेमाल करने से रोका जाना चाहिए।

मामूली कीमत पर देने होंगे सर्च रिजल्ट लाइसेंस
सरकार ने कहा कि गूगल को प्रतिस्पर्धियों को नाममात्र कीमत पर खोज परिणाम लाइसेंस देने होंगे। उपयोगकर्ताओं से एकत्रित डाटा को प्रतिस्पर्धियों के साथ निःशुल्क साझा करना होगा। उसे ऐसा कोई भी डाटा एकत्र करने से रोका जाए जिसे वह गोपनीयता का पहलू बता कर साझा नहीं कर सकता।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation