• Latest
  • Trending

मजबूरी में घर चलाने के लिए शुरू किया काम, आज 55 लाख का है टर्नओवर

November 22, 2024
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मजबूरी में घर चलाने के लिए शुरू किया काम, आज 55 लाख का है टर्नओवर

क्षेत्र की कई महिलाओं को दिया रोजगार

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 22, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

मेरठ। जीवन में कई बार कठिन परिस्थितियां आती हैं, जिनसे उबरने का कोई साफ रास्ता नहीं दिखता लेकिन जो व्यक्ति इन परिस्थितियों के बीच भी अपनी राह बनाकर आगे बढ़ता है, वही सफलता हासिल कर दूसरे लोगों के लिए मिसाल बन जाता है।

मेरठ की रहने वाली ममता गर्ग ने भी ऐसी ही मिसाल पेश की है। उन्होंने जीवन के अनेक उतार-चढ़ाव का सामना करते हुए कभी हिम्मत नहीं हारी। आज वे महिला उद्यमी के रूप में एक विशिष्ट पहचान रखती हैं। एक विशेष साक्षात्कार में ममता गर्ग ने अपने सफर के बारे में बात की।’

YOU MAY ALSO LIKE

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

एमएससी तक पढ़ाई
ममता गर्ग बताती हैं कि उन्होंने एमएससी तक पढ़ाई की है। उनका भी सपना था कि वह नौकरी करके आगे बढ़े लेकिन उनकी ससुराल में नौकरी करना पसंद नहीं किया गया। ऐसे में उन्होंने घर पर ही बच्चों की हैंडीक्राफ्ट की क्लास लेनी शुरू की। इससे न केवल उनका शौक पूरा हुआ, बल्कि वे नई-नई चीजें भी बनाकर घर को सजाती रहीं, जिससे घर खूबसूरत दिखने लगा।

घर की पूरी जिम्मेदारी
ममता गर्ग ने बताया कि साल 2010 में उनके पति का निधन हो गया, जिससे घर की पूरी जिम्मेदारी उन पर आ गई। उन्होंने अपने शौक को ही व्यवसाय में बदलने का निश्चय किया और धीरे-धीरे काम शुरू किया। इसी बीच उनके देवर ने बताया कि उनके पति ने काफी कर्ज लिया हुआ था, जिसे चुकाने में उनकी सारी जमा पूंजी चली गई। इस घटना के बाद वे बीमार भी पड़ गईं, लेकिन हार नहीं मानी। बीमारी से ठीक होने के बाद किराए की दुकान लेकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाया। उनकी सास ने इस दौरान उनका भरपूर सहयोग किया, जिसकी बदौलत आज वे एक सफल उद्यमी के रूप में जानी जाती हैं।

सजावटी उत्पाद
ममता बताती हैं कि उन्होंने हैंडीक्राफ्ट के साथ बैग मैन्युफैक्चरिंग और शादी-विवाह से संबंधित सजावटी उत्पाद बनाने शुरू कर दिए, जिनकी अच्छी मांग आने लगी पर उनके पास उतनी पूंजी नहीं थी कि वे व्यवसाय को बड़ा रूप दे सकें। इसी बीच एक दिन उनकी दुकान पर एक लोन मैनेजर सामान खरीदने आई, जिसने प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई स्टार्टअप योजना के बारे में बताते हुए उन्हें लोन दिलाने में मदद की।

पीछे मुड़कर नहीं देखा
ममता कहती हैं कि इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब वे शादी-विवाह से संबंधित हर प्रकार का सामान तैयार करती हैं और त्योहारों के लिए पारंपरिक आइटम भी बनाती हैं। ममता गर्ग बताती हैं कि उनके बेटे-बहू उनके बनाए हुए उत्पादों को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हैं, जिससे विदेशों में भी उनके सामान की डिमांड रहती है।

उनके साथ 10 महिलाएं स्थायी रूप से काम करती हैं और अन्य कई महिलाओं को भी उनके घर पर रोजगार उपलब्ध करा रही हैं। अपनी मेहनत के बलबूते पर वे सालाना 50 से 55 लाख रुपये का टर्नओवर कर लेती हैं। ममता गर्ग को नोएडा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में भी बड़े ऑर्डर मिले थे। उनके द्वारा तैयार किए गए सभी सजावटी उत्पाद पूरी तरह हैंडीक्राफ्ट पर आधारित होते हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation