• Latest
  • Trending

एशिया में नाटो जैसा संगठन बनाएंगे जापान के भावी पीएम

September 20, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

एशिया में नाटो जैसा संगठन बनाएंगे जापान के भावी पीएम

चीन से मुकाबले का बना रहे प्लान, जिनपिंग की उड़ेगी नींद

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 20, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

टोक्यो। जापान को शीघ्र ही नया प्रधानमंत्री मिलने वाला है। सत्ताधारी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी 27 सितम्बर को अपने नेता का चुनाव करेगी। इसके साथ ही यह तय हो जाएगा कि जापान की कमान संभाल रहे प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की जगह कौन लेगा। जापान के पीएम पद के शीर्ष दावेदारों में पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरू इशिबा सबसे आगे हैं। एक सर्वेक्षण में इशिबा को जापान में कॉरपोरेट की पहली पंसद पाया गया। उन्होंने जापान की पहली महिला पीएम बनने की उम्मीद कर रहीं साने ताकाइची को पीछे छोड़ दिया है। इशिबा की उम्मीदवारी को पश्चिम में भी उम्मीद के साथ देखा जा रहा है। वे उत्तरी अमेरिकी और यूरोपीय देशों के नाटो संगठन तरह ही एशिया में भी सैन्य गठबंधन के समर्थक रहे हैं। जापान के संभावित पीएम ने एशियाई नाटो का प्लान भी बनाया है।

क्या है इशिबा का प्रस्ताव?
एशिया-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामक गतिविधियों और चीन-रूस की सैन्य साझेदारी ने क्षेत्र में चुनौती पैदा कर दी है। इशिबा ने इससे निपटने के लिए एशिया में नाटो जैसा संगठन बनाने पर जोर दिया है। इशिबा कह चुके हैं कि वह नाटो का एशियाई संस्करण बनाना चाहते हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में 57 वर्षीय इशिबा ने बताया कि जापान को क्षेत्रीय सैन्य चुनौतियों का सामना करने लिए किस तरह तैयार होना चाहिए? जापान का प्रधानमंत्री बनने के लिए अपने अभियान में उन्होंने प्रस्तावित सैन्य गठबंधन को प्रमुख मुद्दा बनाया है।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

जोर लगा रहे इशिबा
इसी साल जुलाई में किशिदा ने अमेरिका में नाटो शिखर सम्मेलन में भाग लिया था। इसके साथ ही अमेरिका समर्थित सैन्य गठबंधन ने टोक्यो में संपर्क कार्यालय खोलने की कोशिश की है। नाटो का एशियाई संस्करण किस तरह का है, इसके बारे में इशिबा ने अभी तक पूरी तरह साफ नहीं किया है। उन्होंने जापान के संविधान में भी बदलाव की वकालत की है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में में कहा, ‘हमें आत्मरक्षा के अपने बिना शर्त अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए संविधान में बदलाव करने की आवश्यकता है। इसके बिना हम एशियाई-प्रशांत नाटो में शामिल नहीं हो सकते।’

किस तरह का होगा एशियाई नाटो?
उन्होंने जापान के लिए सैन्य मामलों पर अपनी खुद की दिशा निर्धारित करने पर जोर दिया है। इशिबा ने कहा, अमेरिका-जापान गठबंधन कैसे काम करता है, इस पर अधिक विचार करने की आवश्यकता है। उन्होंने अमेरिका और दक्षिण कोरिया की तरह संयुक्त कमान का जिक्र किया और उसकी जरूरत बताई। ऐसा लगता है कि इशिबा सैन्य गठबंधन के लिए फिलीपींस, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों पर विचार कर रहे हैं। इसमें अमेरिका की भी भूमिका हो सकती है। इशिबा के बयान में इसकी झलक मिलती है। उन्होंने कहा, अमेरिका-जापान गठबंधन महत्वपूर्ण है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि अमेरिका की सभी मांगों को पूरा करने की कोशिश की जाए या अमेरिका को खुश करने के लिए कुछ भी किया जाए।

जापान पहले से ही हिंद-प्रशांत सुरक्षा वार्ता समूह क्वाड का हिस्सा है। इसमें जापान के साथ ऑस्ट्रेलिया, भारत और अमेरिका हैं। क्वॉड हालांकि खुद को सैन्य समूह नहीं कहता है लेकिन यह अक्सर सैन्य अभ्यास करता है। क्वॉड को चीन उसी तरह खतरा मानता है, जिस तरह नाटो को रूस खतरा बताता है।

– हमें आत्मरक्षा के अपने अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए संविधान में बदलाव करने की आवश्यकता है।
ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation