• Latest
  • Trending

सरकारी स्कूल से पढ़ी बिहार की बेटी को गूगल ने दिया 60 लाख का पैकेज

September 20, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सरकारी स्कूल से पढ़ी बिहार की बेटी को गूगल ने दिया 60 लाख का पैकेज

विप्रो, अर्न्स्ट एंड यंग और सैमसंग हार्मन में भी कर चुकी हैं काम

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 20, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

भागलपुर। बिहार में भागलपुर की रहने वाली अलंकृता मिश्रा ने अपने प्रदर्शन से इतिहास रचा है। दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी गूगल ने नवगछिया की बेटी अलंकृता साक्षी को 60 लाख रुपये सालाना के पैकेज पर नियुक्त किया है। अलंकृता ने अपनी शानदार उपलब्धि से परिवार और नवगछिया क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

अलंकृता सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और नवगछिया के सिमरा की रहने वाली हैं। गंगा पार दियरा की बेटी अलंकृता ने इससे पहले बेंगलुरु में विप्रो, अर्न्स्ट एंड यंग और सैमसंग हार्मन जैसी कंपनियों में काम किया है। परिजनों के मुताबिक गूगल कंपनी में आने से पहले अलंकृता साक्षी दो साल बेंगलुरु में विप्रो कंपनी में, एक साल अर्न्स्ट एंड यंग कंपनी में और एक साल सैमसंग हार्मन में काम कर चुकी हैं। यहीं से उनका चयन गूगल में हुआ हैं। अलंकृता का पैतृक घर नवगछिया के सिमरा गांव में है। उनका परिवार काफी समय से झारखंड के कोडरमा जिले के झुमरी तलैया में रह रहा है। उनके पिता कोडरमा में प्राइवेट नौकरी करते हैं और मां रेखा मिश्रा एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। अलंकृता साक्षी के ससुर राजीव नयन चौधरी कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र के पोठिया गांव के रहने वाले हैं, जो इन दिनों नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में प्रधान लिपिक के पद पर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अलंकृता साक्षी का बचपन झारखंड के कोडरमा में बीता और वहीं से उनकी पढ़ाई लिखाई हुई है। उसने कोडरमा से 10वीं, जवाहर नवोदय विद्यालय कोडरमा से 12वीं और फिर हजारीबाग से बीटेक किया है। अलंकृता की दो बहनें और एक भाई हैं। अलंकृता के पति मनीष कुमार भी बेंगलुरु में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करते हैं। पिछले साल दिसंबर में ही ही इनकी शादी हुई थी।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

परिवार में खुशी की लहर
गूगल में चयन होने के बाद दोनों परिवार के लोग खुश हैं। दोनों परिवारों को इस बात की खुशी है कि गूगल जैसी विश्व प्रसिद्ध कंपनी में 60 लाख रुपये के पैकेज पर चयन हुआ है और वहां काम करने का मौका मिला है। परिजनों का कहना है कि यह अत्यंत गर्व और हर्ष की बात है कि उनके घर की बेटी-बहू गूगल कंपनी में काम कर रही है। अलंकृता उन सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जो आत्मनिर्भर बनकर परिवार से लेकर देश तक का नाम रोशन करना चाहती हैं।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation