• Latest
  • Trending
Lucknow-Kanpur Highway will become the largest industrial corridor of Uttar Pradesh

लखनऊ-कानपुर राजमार्ग बनेगा उप्र का सबसे बड़ा औद्योगिक गलियारा

September 13, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

लखनऊ-कानपुर राजमार्ग बनेगा उप्र का सबसे बड़ा औद्योगिक गलियारा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 13, 2024
in the blitz
0
Lucknow-Kanpur Highway will become the largest industrial corridor of Uttar Pradesh
संजय द्विवेदी

लखनऊ। उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने एक्स-लीडा (लखनऊ औद्योगिक विकास प्राधिकरण) मास्टर प्लान 2041 तैयार किया है। इसे जारी भी कर दिया गया है। लखनऊ-कानपुर का 80 किलोमीटर राजमार्ग यूपी का सबसे बड़ा औद्योगिक गलियारा बनेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूरे क्षेत्र का कायाकल्प करने वाली इस योजना का मास्टर प्लान तैयार करने की जिम्मेदार यूपीसीडा को सौंपी थी। इस योजना का मुख्य मकसद लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के 80 किलोमीटर के दायरे में औद्योगीकरण को बढ़ावा देकर इस क्षेत्र को एक प्रमुख आर्थिक गलियारे के रूप में विकसित करना है।

इसके अंतर्गत लखनऊ के 45 और उन्नाव जिले के 40 गांवों को अधिसूचित क्षेत्र के रूप में शामिल किया गया है, जो करीब 300 वर्ग किलोमीटर में फैले हैं। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर नई दिल्ली को परामर्शदाता संस्था के रूप में नियुक्त किया गया है। मास्टर प्लान में कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे और लखनऊ रिंग रोड को मौजूदा एनएच-27 के साथ जोड़ा गया है।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

इन सभी परियोजनाओं को मल्टी मॉडल ट्रांजिट और लॉजिस्टिक्स हब के रूप में विकसित किया जाएगा। निर्बाध परिवहन का सबसे बड़ा फायदा किसानों को मिलेगा और उन्हें अपनी फसल का बढि़या मूल्य मिलेगा। प्लान के तहत पांच जोन बनाए गए हैं जो वेयरहाउसिंग एग्लोमेरेशन, आवासीय विकास, एक्सप्रेसवे और रिंग रोड पर आधारित हैं। इनमें लखनऊ-कानपुर हाईवे, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे, लखनऊ आउटर रिंग रोड और कानपुर रिंग रोड शामिल हैं, जो लखनऊ और कानपुर के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाकर लॉजिस्टिक की समस्याएं दूर करने में मददगार साबित होंगे।

– 300 वर्ग किलोमीटर होगा इसका क्षेत्र
– राज्य राजधानी क्षेत्र की रखी जाएगी मजबूत नींव

मास्टर प्लान को अमल में लाने के लिए यूपीडा, यूपीडीआईसी, पंचायती राज कार्यालय, सीटीसीपी, राज्य पर्यटन विभाग, यूपीपीसीबी, लखनऊ विकास प्राधिकरण, कमिश्नर-लखनऊ, और उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण को जोड़ा गया है।

इसमें टेनरियों के असर, नवाबगंज बर्ड सेंक्चुरी को पर्यटन स्थल के रूप में शामिल करने और सड़कों को चौड़ा करने पर खास जोर दिया जाएगा। लखनऊ-एससीआर (स्टेट-सेंट्रल-रीजन) का विकास दिल्ली-एनसीआर की तर्ज पर किया जाएगा। यह पहल न सिर्फ निजी निवेश को आकर्षित करेगी, बल्कि आसपास के इलाकों का कायाकल्प भी कर देगी। रोजगार के अवसर कई जिलों में फैलने से शहरों की भीड़ घटाने में भी भरपूर मदद मिलेगी।

यूपीसीडा के सीईओ मयूर महेश्वरी का कथन है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन और निर्देशों के तहत यूपीसीडा ने एक्स-लीडा मास्टर प्लान 2041 तैयार किया है। इससे न सिर्फ तीव्र आर्थिक विकास होगा बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। मास्टर प्लान प्रदेश को वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स का हब बनाएगा। इस पहल से लखनऊ, उन्नाव और कानपुर में प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक गलियारा बनेगा। लखनऊ और कानपुर को जोड़ने वाले हाईस्पीड डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का एकीकरण राज्य राजधानी क्षेत्र की मजबूत नींव रखेगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation