• Latest
  • Trending

फिरोजाबाद-रायबरेली अव्वल, 9वें से 11वें स्थान पर फिसली दिल्ली, सूरत नं. 1

September 13, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

फिरोजाबाद-रायबरेली अव्वल, 9वें से 11वें स्थान पर फिसली दिल्ली, सूरत नं. 1

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण रिपोर्ट 2024

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 13, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली, लखनऊ। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2024 के परिणाम सामने आ चुके हैं, देश में सूरत (गुजरात), फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) और रायबरेली (उत्तर प्रदेश) अपनी-अपनी केटेगरी में अव्वल रहे। इस बारे में जारी सर्वेक्षण रिपोर्ट से पता चला है कि दस लाख से अधिक आबादी वाले 47 शहरों में सूरत पहले स्थान पर रहा जिसे इस सर्वेक्षण में कुल 194 अंक दिए गए हैं। हालांकि 2023 में इस श्रेणी में इंदौर (मध्य प्रदेश) पहले स्थान पर था, जो इस बार सातवें स्थान पर आ गया है।

193 अंकों के साथ जबलपुर (मध्य प्रदेश) दूसरे और 190 अंकों के साथ आगरा (उत्तर प्रदेश) तीसरे स्थान पर रहे। तीन लाख से दस लाख की आबादी वाले 43 शहरों में 197 अंकों के साथ फिरोजाबाद अव्वल रहा, वहीं 195 अंकों के साथ अमरावती दूसरे, जबकि 193.5 अंकों के साथ झांसी को तीसरे पायदान पर जगह मिली। गोरखपुर, नवी मुम्बई चौथे और पांचवें, जबकि नोएडा 187.8 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहा। इसी तरह तीन लाख से कम आबादी वाले 40 शहरों में 195.5 अंकों के साथ रायबरेली प्रदूषण से निपटने के मामले में पहले स्थान पर रहा। इसके बाद नलगोंडा (187.5) और नालागढ़ (186.5) अंकों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

यह जानकारी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2024 रिपोर्ट में सामने आई है। बता दें कि देश के 133 शहरों में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम) कितनी बेहतर तरीके से काम कर रहा है, इस सर्वेक्षण की मदद से उसका आकलन किया जाता है। साथ ही इसकी मदद से इन शहरों की वायु गुणवत्ता में आते सुधार को परखा जाता है। इसके परिणाम हर साल 7 सितंबर को ‘इंटरनेशनल डे ऑफ क्लीन एयर फॉर ब्लू स्काइज’के मौके पर जारी किए जाते हैं।

प्रदूषण के मामले में कैसा है आपका शहर रिपोर्ट में सामने आया है कि राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। यही वजह है कि देश के कई शहरों में प्रदूषण पर लगाम लगाने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

लेकिन साथ ही यह इस ओर भी इशारा है कि अभी इस दिशा में काफी कुछ किया जाना बाकी है। रिपोर्ट के मुताबिक बनारस को 176.5 अंकों के साथ 13वें स्थान पर रखा गया है। हालांकि पिछले वर्ष वो ग्यारहवें पायदान पर था। इसी तरह दस लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में चंडीगढ़ जो 2023 में 22वें स्थान पर था, वो इस साल 31वें पायदान पर पहुंच गया। इस रिपोर्ट के साथ ही पर्यावरण मंत्रालय ने उन अपने वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले शहरों को पुरस्कृत भी किया है। इसके तहत दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की सूची में पहला स्थान हासिल करने वाले सूरत को डेढ़ करोड़ की राशि पुरुस्कार स्वरुप दी गई है। वहीं जबलपुर को एक करोड़, जबकि आगरा को 50 लाख रुपए की राशि पुरस्कार के रूप में दी गई है। वहीं तीन लाख से दस लाख आबादी वाले शहरों में पहला स्थान पाने वाले शहर फिरोजाबाद को 75 लाख रुपए, जबकि तीन लाख से कम आबादी वाले शहरों में पहले स्थान पर रहने वाले शहर रायबरेली को 37.5 लाख रुपए का पुरस्कार दिया गया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की देखरेख में नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम में शामिल इन शहरों की वायु गुणवत्ता को जांचा गया है। इन शहरों को कचरा जलाने, सड़कों पर मौजूद धूल, निर्माण और तोड़फोड़ से सम्बंधित धूल, वाहनों से होते प्रदूषण, उद्योगों से हो रहे प्रदूषण की रोकथाम जैसे आठ मानकों के आधार पर अंक दिए गए हैं।

इस सर्वेक्षण में शामिल जिन शहरों को अपनी वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए पुरस्कृत किया गया है उन्होंने ऐसे कई कदम उठाए है जिन्होंने उनकी वायु गुणवत्ता के सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इन कदमों में सड़कों को पक्का करना, सड़कों की सफाई के लिए मशीनों का उपयोग, लैंडफिल साइटों पर कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निपटान, निर्माण व तोड़फोड़ सम्बन्धी मलबे का बेहतर निस्तारण, हरित क्षेत्रों का विकास, डंपिंग साइट को साफ कर हरियाली को बढ़ावा देना, और यातायात का बेहतर प्रबंधन जैसे उपाय शामिल थे।

इन बिंदुओं से तय होती है रैंकिंग
– सड़कें पूरी बनी हों।
– मैकेनिकल स्वीपिंग को बढ़ावा दिया जा रहा हो।
– कचरे का निस्तारण सुदृढ़ हो।
– सी एंड डी और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट हो।
– ग्रीनबेल्ट का विकास हो।
– डंप साइट के लिए नगर वाटिका हों।
– इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट हो।
– मियावाकी विधि से वनीकरण हो।

शहर स्कोर
1 सूरत 194
2 जबलपुर 193
3 आगरा 190
4 लखनऊ 189
5 कानपुर 184
6 वडोदरा 182
7 इंदौर 182
8 भोपाल 182
9 विजयवाड़ा 182
10 अहमदाबाद 181
11 दिल्ली 181
12 रायपुर 178
13 वाराणसी 177
14 पटना 176
15 त्रिची 175
16 ठाणे 173
17 जमशेदपुर 172
18 राजकोट 171
19 नागपुर 170
20 आसनसोल 170
21 फरीदाबाद 167
22 गाजियाबाद 167
23 नासिक 166
24 इलाहाबाद 164
25 हैदराबाद 163
26 विशाखापत्तनम 163
27 पुणे 160
28 मुंबई 159
29 मेरठ 158
30 ग्वालियर 156
31 चंडीगढ़ 156
32 बैंगलोर 155
33 दुर्ग भिलाई 154
34 जोधपुर 153
35 लुधियाना 152
36 रांची 146
37 जयपुर 145
38 धनबाद 144
39 वसई विरार 142
40 औरंगाबाद 139
41 कोलकाता 138
42 कोटा 129
43 अमृतसर 126
44 हावड़ा 116
45 चेन्नई 101
46 मदुरै 78
47 श्रीनगर 0

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation