• Latest
  • Trending

मेगा इवेंट में आईफोन 16 सीरीज लॉन्च

September 13, 2024
भारत उच्च शिक्षा

कक्षा भी एक अवसंरचना है: अपनी प्रतिभा को रोकने की भारत की कोशिश

July 23, 2026
ev-charging

सड़क पर रिकॉर्ड महीना: जून में ईवी बिक्री नई ऊंचाई पर

July 23, 2026
अक्षर पटेल के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत ने एजबेस्टन में पहला वनडे छह विकेट से जीत लिया।

हरारे में युवा ब्रिगेड: भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी

July 23, 2026
स्काईरूट के विक्रम-1 ने रचा इतिहास, भारत बना तीसरा देश

पहले सुरक्षा, फिर सितारे: गगनयान उड़ान की ओर क़दम-दर-क़दम

July 23, 2026
Market

लगातार चौथे दिन गिरावट: छह हफ़्ते के ऊंचे स्तर के पास तेल ने माहौल तय किया

July 23, 2026
medicine

दुनिया की फार्मेसी और वह “बारीक अक्षरों” वाली शर्त

July 23, 2026
कावेरी जल विवाद पर फिर गरमाई तमिलनाडु की राजनीति

मानसून की मेहरबानी से आगे: जल सुरक्षा की लंबी राह

July 23, 2026
Zimbabwe

युवा टीम, नई शुरुआत: भारत का ज़िम्बाब्वे में आगाज़ आज

July 23, 2026
Market

लगातार तीसरे दिन गिरावट: तेल और टैरिफ़ की घड़ी के बीच बाज़ार सतर्क

July 23, 2026
export

आख़िरी एक फ़ीसदी: 24 जुलाई की घड़ी के बीच भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता

July 23, 2026
स्काईरूट के विक्रम-1 ने रचा इतिहास, भारत बना तीसरा देश

सात उड़ानों का साल: इसरो का अब तक का सबसे व्यस्त वर्ष

July 23, 2026
हिमालय में सुरक्षित विकास ही भविष्य का रास्ता

नाज़ुक हिमालय में निर्माण: ऐसा विकास जो पहाड़ का सम्मान करे

July 22, 2026
Friday, July 24, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मेगा इवेंट में आईफोन 16 सीरीज लॉन्च

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 13, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। एपल ने एक मेगा इवेंट में आईफोन 16 सीरीज को लॉन्च किया है। इसके तहत आईफोन 16, आईफोन 16 प्लस, आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स फोन लॉन्च किए गए हैं। इवेंट में एपल वाच सीरीज 10 और वाच अल्ट्रा 2 को भी पेश किया गया।
सबसे पहले बात आईफोन 16 और आईफोन 16 प्लस की करते हैं। इन दोनों फोन के डिजाइन में बदलाव किया गया है। रियर पैनल के कैमरे का डिजाइन बदला गया है। अब रियर पैनल के लेंस ऊपर और नीचे की ओर हैं जो कि पहले एक दूसरे के विपरीत थे।

आईफोन 16 और प्लस के साथ एक्शन बटन दिया गया है जो कि पिछले साल आईफोन 15 प्रो के साथ दिया गया था। इन दोनों रेगुलर मॉडल में आपको ए18 बायोनिक चिपसेट मिलेगा। दोनों फोन को अल्ट्रामरीन, टील, ब्लैक, ग्रीन, पिंक, ब्लू, व्हाइट, पर्पल और येलो कलर में खरीदा जा सकेगा।
आईफोन 16 में 6.1 इंच की और आईफोन 16 प्लस में 6.7 इंच की डिस्प्ले दी गई है जिस पर सेरेमिक शील्ड की प्रोटेक्शन है और पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स है। दोनों मॉडल के साथ एपल इंटेलिजेंस एआई फीचर्स मिलेंगे। दोनों फोन में कैमरे के लिए एक अलग से बटन दिया गया है जिसका इस्तेमाल आप फोटो-वीडियो कैप्चर करने के लिए कर सकते हैं। इस बटन से आप जूम भी कर सकते हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

कक्षा भी एक अवसंरचना है: अपनी प्रतिभा को रोकने की भारत की कोशिश

सड़क पर रिकॉर्ड महीना: जून में ईवी बिक्री नई ऊंचाई पर

कैमरे की बात करें तो दोनों फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है और दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। रियर कैमरे के साथ अल्ट्रा वाइड एंगल का सपोर्ट है। आईफोन 16 की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये और आईफोन 16 प्लस की शुरुआती कीमत 89,900 रुपये है। आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स में पहले के मुकाबले मजबूत टाइटेनियम बॉडी मिलेगी जो पहले से हल्की भी है। दोनों प्रो मॉडल को ब्लैक टिटेनियम , व्हाइट टिटेनियम, नेचुरल टिटेनियम और डेजर्ट टिटेनियम कलर में खरीदा जा सकेगा।

आईफोन 16 प्रो के साथ 6.3 इंच की और प्रो मैक्स के साथ 6.9 इंच की सुपर लेटिना एक्सडीआर आलवेज-डिस्प्ले है। प्रो मैक्स सबसे बड़ी डिस्प्ले वाला एपल का पहला आईफोन है। दोनों फोन के साथ ए18 प्रो चिपसेट मिलेगा जिसे 3एनएम प्रोसेस पर तैयार किया गया है।

आईफोन 16 प्रो मॉडल के कैमरे में बदलाव किया गया है। फोन में तीन लेंस हैं जिनमें दो 48 मेगापिक्सल के हैं। तीसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का है जिसके साथ 5एक्स टेलीफोटो लेंस भी है।

नए आईफोन से 4के वीडियो 120 एफपीएस पर रिकॉर्ड किए जा सकेंगे। इसके अलावा प्रो मॉडल के साथ नेक्स्ट जेनरेशन फोटोग्राफिक स्टाइल, स्पेशियल फोटो और वीडियो का सपोर्ट है। इन फोन के साथ भी नया कैमरा कंट्रोल बटन मिलेगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation