• Latest
  • Trending
Train timings changed, Railways forgot to inform passengers

ट्रेनों का बदला समय, यात्रियों को बताना भूल गया रेलवे

September 13, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

ट्रेनों का बदला समय, यात्रियों को बताना भूल गया रेलवे

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 13, 2024
in the blitz
0
Train timings changed, Railways forgot to inform passengers

जबलपुर । यात्रियों को बेहतर सुविधा देने का दावा करने वाला रेलवे, यात्रियों को सुविधा तो दूर, ट्रेनों के रवाना होने के नए समय की जानकारी भी दे नहीं पा रहा है। इसका खामियाजा ट्रेन में आरक्षण कराने वाले हजारों यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। यह हाल जबलपुर रेल मंडल का भी है।
रेलवे ने जबलपुर से रवाना होने वाली तीन ट्रेनों का समय बदला और निर्धारित समय के पूर्व रवाना करने का निर्णय लिया। बदले गए समय को लागू भी कर दिया, लेकिन पूर्व आरक्षण कराने वाले यात्रियों की टिकट पर पुराना समय ही दर्ज रहा।

यात्रियों के आने से पहले ही ट्रेन रवाना हो रही
रेलवे नियम के मुताबिक इन ट्रेनों के यात्रियों के मोबाइल नंबर पर मैसेज और इंटरनेट मीडिया के जरिए ट्रेनों के नए समय की जानकारी देनी थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इधर यात्री, आरक्षित टिकट पर दिए गए ट्रेन के समय को देखकर स्टेशन पहुंच रहे हैं, लेकिन उनके आने से पहले ही ट्रेन रवाना हो रही है। ऐसा एक या दो बार नहीं बल्कि कई बार हो रहा है। यात्रियों को ट्रेनों के नए समय की जानकारी ही नहीं मिल पा रही है और हर दिन सैकड़ों यात्रियों की ट्रेन छूट रही है।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

– टिकट में पुराना समय ही दर्ज, सैकड़ों यात्रियों की छूटी ट्रेन
– आरक्षण कराने वाले हजारों यात्री भुगत रहे खामियाजा

चार माह तक का आरक्षण, 30 अगस्त तक दी जानकारी
जबलपुर से रवाना होने वाली श्रीधाम, संपर्कक्रांति और दयोदय एक्सप्रेस का 11 अगस्त से नया समय लागू किया गया। श्रीधाम एक्सप्रेस काे निर्धारित समय से 15 मिनट पहले रवाना किया जा रहा है तो वहीं संपर्कक्रांति को 10 मिनट पहले और दयोदय एक्सप्रेस 15 मिनट पहले रवाना हो रही हैं। रेलवे ने 11 अगस्त के बाद इन ट्रेनों में आरक्षण कराने वाले यात्रियों की टिकट में ट्रेन का नया समय दर्ज कर जानकारी दी, लेकिन 11 अगस्त के पूर्व जिन्होंने आरक्षण कराया, उनकी टिकट पर पुराना समय ही दर्ज है।

अधिकांश ऐसे जिन्हें 11 नवंबर तक इन ट्रेनों में यात्रा करनी है
अधिकांश ऐसे यात्री हैं, जिन्हें 11 अगस्त से 11 नवंबर के बीच इन ट्रेनों में यात्रा करनी है। रेलवे के मुताबिक उन्होंने 11 से 31 अगस्त तक जाने वाली ट्रेनों के यात्री को एसएमएस के जरिए जानकारी दी, लेकिन एक से पांच सितंबर के बीच के ट्रेनों में यात्रा करने वालों काे न एसएमएस किया और न ही अन्य माध्यमों से जानकारी पहुंचाई।

तय समय पर पहुंचे तो ट्रेन छूट गई
दयोदय एक्सप्रेस में जबलपुर से गुना अजमेर जाने वाले जितेंन्द्र शर्मा, टिकट में दर्ज समय को देखकर 10 मिनट पहले रात 8.40 पर स्टेशन पहुंचे, लेकिन प्लेटफार्म पर आने के बाद उन्हें पता चला कि ट्रेन रात 8.35 पर ही रवाना हो गई है। इसके बाद वे टिकट काउंटर पर गए और इनकी जानकारी दी, लेकिन न तो टिकट रिफंड की गई और न ही उन्हें दूसरी ट्रेन में आरक्षण मिला।

ट्रेन छूट गई, उन्हें भी टिकट का रिफंड नहीं मिला
यही हाल आदर्श कुमार के साथ हुआ। वे भी ट्रेन से जबलपुर से गुना जाने वाले थे। उन्होंने 11 अगस्त के पूर्व ट्रेन में अपना आरक्षण करा लिया, लेकिन उनकी भी ट्रेन, प्लेटफार्म से छूट गई। उन्हें भी टिकट का रिफंड नहीं मिला। हर दिन सैकड़ों यात्रियों के साथ हो रहा है। रेलवे द्वारा उन्हें ट्रेन के नए समय की जानकारी न देने के बाद उनकी ट्रेन छूट रही हैं।

अब सभी यात्रियों को समूह एसएमएस भेज रहे
इस संबंध में मेरे पास जानकारी आई है। रेलवे ने जिन कर्मचारियों को ट्रेन के नए समय की जानकारी यात्रियों को एसएमएस के माध्यम से देने की जिम्मेदारी दी थी, उन्होंने 11 से 31 अगस्त तक के यात्रियों को जानकारी दी, लेकिन सितंबर माह के यात्रियों को एसएमएस नहीं किया। अब हम सभी यात्रियों को समूह एसएमएस भेज रहे हैं। -डा. मधुर वर्मा, सीनियर डीसीएम, जबलपुर रेल मंडल

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation