• Latest
  • Trending

मेधावी स्किल्स यूनिवर्सिटी और आरआईआईसीओ में करार

September 13, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

मेधावी स्किल्स यूनिवर्सिटी और आरआईआईसीओ में करार

- सेमीकंडक्टर शिक्षा को देंगे बढ़ावा

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 13, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

भारत में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। हालांकि अभी इसमें प्रतिभा की काफी कमी है। इसी कमी को खत्म करने के लिए मेधावी स्किल्स यूनिवर्सिटी (एमएसयू) ने हाल ही में राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास और निवेश निगम लिमिटेड (आरआईआईसीओ) के साथ एक करार किया है। ये करार आरआईआईसीओ ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) की पहल के तौर पर इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में विशेष कौशल विकास प्रशिक्षण लागू करने के लिए किया है।

इस करार के जरिए आरआईआईसीओ, युवाओं में सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में विशेष तौर पर औद्योगिक शिक्षा पर फोकस करेगा। इससे जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रम जयपुर, जोधपुर और उदयपुर के शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित किए जाएंगे। सेमीकंडक्टर आई सी डिजाइन और प्रोफेशनल वेरीफिकेशन, सेमीकंडक्टर आईसी से जुड़े हैं और आईसी की ट्रेनिंग इसमें शामिल है। ये सभी पाठ्यक्रम मौजूदा जरूरतों के मुताबिक हैं जिसे एनसीवीईटी ने अनुमोदित किया है और एनएस क्यूएफ के साथ जुड़ा है ।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

ऑटोमोबाइल, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकॉम जैसे क्षेत्र में लगातार हो रहे बदलाव और आधुनिक होने की वजह से सेमीकंडक्टर डिजाइन और उसकी टेक्नोलॉजी की अभी पहले के मुकाबले काफी ज्यादा मांग है । 2027 तक भारत में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में 300,000 पेशेवर लोगों की जरूरत होगी I इसी विशेष प्रशिक्षण के जरिए इस जरूरत को पूरा करने की कोशिश की जा रही है। सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री एसोसिएशन (एसआईए) के मुताबिक 2030 तक दुनियाभर में सेमीकंडक्टर बिक्री 1 ट्रिलियन डालर को पार कर जाएगी, लेकिन प्रशिक्षित लोगों की कमी होने की वजह से भारत का योगदान इसमें काफी सीमित रह सकता है । भारत में 18,083.55 करोड़ रुपये के इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट का उत्पादन किया गया है, जो दुनिया भर में सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है। इस सेक्टर से जुड़े विशेषज्ञों के कहना है कि जब देश में इस सेक्टर में निवेश किया जाता है तो कुशल पेशेवरों की कमी ही सबसे बड़ी समस्या है और यही सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत के एक मजबूत केंद्र बनने में बाधक बन सकती है।

मेधावी स्किल्स यूनिवर्सिटी, इसी मांग को पूरा करने के लिए इंडस्ट्री की जरूरतों के मुताबिक शिक्षा को बढ़ावा देकर तेजी से विकसित हो रहे इस सेक्टर की जरूरतों को पूरा कर रही है। मेधावी स्किल्स यूनिवर्सिटी तेजी से बढ़ती सॉफ्टवेयर कंपनी लाॅजिकनाॅट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जो एनएसडीसी-आईआईटी गुवाहाटी की ट्रेनिंग पार्टनर भी है; के साथ करार करके सेमीकंडक्टर के डिजाइन और प्रौद्योगिकी में ट्रेनिंग देकर इस क्षेत्र में कुशल लोगों की कमी को दूर कर रही है ।

मेधावी स्किल्स यूनिवर्सिटी का पाठ्यक्रम, जिसे लाॅजिकनाॅट्स के सहयोग से डिजाइन किया गया है, उद्योगों के लिहाज से प्रासंगिक है। यह सैद्धांतिक ज्ञान और व्यावहारिक दोनों की जरूरतों को पूरा करता है और यह भी सुनिश्चित करता है कि छात्रों को तुरंत रोजगार मिल सके। आरआईआईसीओ के साथ कौशल विकास परियोजनाओं के सुचारू कार्यान्वयन को लाॅजिकनाॅट्स के साथ यह रणनीतिक पार्टनरशिप पूरा करेगा।

इस अवसर पर मेधावी स्किल्स यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर कुलदीप सरमा ने कहा, हम सेमीकंडक्टर उद्योग के सामने सबसे महत्वपूर्ण चुनौतियों में से एक, प्रशिक्षित लोगों की कमी को पूरा करने के लिए आरआईआईसीओ के साथ करार करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस नई शुरूआत के जरिए हम न केवल भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र के विकास में योगदान दे रहे हैं बल्कि कुशल भारत मिशन में भी सहयोग दे रहे हैं। हम भारतीय युवाओं को भविष्य के करियर के लिए तैयार कर रहे हैं साथ ही दुनियाभर में सेमीकंडक्टर बाजार में भारत की स्थिति को मजबूत कर रहे हैं।
मेधावी स्किल्स यूनिवर्सिटी और आरआईआईसीओ के बीच साझेदारी, उद्योग-शिक्षण संस्थान के बीच सहयोग को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जो आने वाले दिनों में सेमीकंडक्टर क्षेत्र के लिए लगातार कुशल लोगों को तैयार करता रहेगा।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation