• Latest
  • Trending

प्रेसिडेंशियल डिबेट में ट्रंप पर भारी पड़ीं ‘भारतवंशी’ कमला हैरिस

September 13, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

प्रेसिडेंशियल डिबेट में ट्रंप पर भारी पड़ीं ‘भारतवंशी’ कमला हैरिस

- विभिन्न मुद्दों पर हैरिस के आक्रामक रुख से रक्षात्मक होना पड़ा ट्रंप को

by ब्लिट्ज़ इंडिया
September 13, 2024
in the blitz
0
ललित दुबे

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले डेमोक्रेटिक कैंडिडेट भारतीय मूल की कमला हैरिस रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप पर भारी पड़ीं। प्रेसिडेंशियल स्पीच में हैरिस ने गर्भपात के मुद्दे, ट्रंप की सेहत और उनके मुकदमों का हवाला देते हुए तगड़ा हमला बोला। कमला हैरिस के आक्रामक रुख ने ट्रंप को रक्षात्मक स्थिति में आने पर विवश कर दिया, जो अभी तक काफी हमलावर रुख अपनाते रहे हैं। बहस के दौरान 59 साल की हैरिस के सवालों पर 78 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप बार-बार परेशान होते दिखे। इस दौरान उनकी झुंझलाहट भी साफ दिखी। इसका असर ये हुआ कि पोल में भी हैरिस को बढ़त मिल गई।

ट्रंप की भाषण शैली पर चुटकी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कमला हैरिस ने ट्रंप की भाषण शैली पर चुटकी लेते हुए कहा कि उनकी रैलियों से लोग थकान और ऊब के चलते जल्दी उठकर चले जाते हैं। दोनों उम्मीदवारों के बीच इमिग्रेशन, विदेश नीति और स्वास्थ्य सेवा जैसे मुद्दों पर भी जमकर टकराव हुआ। हैरिस ने बहस के दौरान ट्रंप को काफी हद तक परेशान करने में सफलता प्राप्त की, जिसने उनके सहयोगियों को खुश कर दिया है। बहस के बाद कुछ रिपब्लिकन नेताओं ने भी माना है कि ट्रंप रक्षात्मक हो गए थे।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

हैरिस ने ट्रंप को घेरा, पोल में बढ़त
ट्रंप के पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस के लिए चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में काम कर चुके मार्क शॉर्ट कहते हैं कि डोनाल्ड ट्रंप के पास अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर बाइडन-हैरिस को घेरने का मौका था। उन्होंने इस अवसर खो दिया। वह उलटा कमला हैरिस के जाल में फंस गए।

ट्रंप की जीत की संभावना घटी
ऑनलाइन भविष्यवाणी बाजार प्रेडिक्टइट ने भी बहस के दौरान ट्रंप की जीत की संभावना को 52 से घटकर 47 फीसदी होते हुए दिखाया। दूसरी ओर हैरिस की संभावना 53 से बढ़कर 55 प्रतिशत हो गई।

गुस्से में भी दिखे ट्रंप
ट्रंप ने हालिया समय में हैरिस पर कई नस्लवादी हमले किए थे। बहस के शुरुआती क्षणों के दौरान काफी हद तक वह उस पैटर्न से बचते रहे लेकिन हैरिस के आक्रामक होने के बाद वह भी गुस्से में दिखे। ट्रंप ने हैरिस की नस्ल पर कहा कि मुझे लगता है कि यह एक त्रासदी है कि हमारे पास कोई ऐसा व्यक्ति है जो राष्ट्रपति बनना चाहता है लेकिन उसने अपनी पहचान बताकर लोगों को बांटने की कोशिश की है। ट्रंप ने बहस के दौरान ये भी दोहराया कि उनकी 2020 की चुनावी हार धोखाधड़ी के कारण हुई थी।

गर्भपात के मुद्दे पर घिरे ट्रंप
हैरिस ने गर्भपात लिमिट पर ट्रंप पर कड़ा हमला किया। उन्होंने ट्रंप पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी दावा किया कि ट्रंप गर्भपात पर राष्ट्रीय प्रतिबंध का समर्थन करेंगे।

ट्रंप ने इस दौरान कहा कि हैरिस और डेमोक्रेट शिशु हत्या का समर्थन करते हैं। अर्थव्यवस्था पर बहस के दौरान हैरिस ने विदेशी वस्तुओं पर उच्च टैरिफ लगाने के ट्रंप के इरादे पर हमला किया। वहीं ट्रंप ने बाइडन सरकार में महंगाई के लिए हैरिस की आलोचना की।

इजरायल-गाजा युद्ध व यूक्रेन पर रूसी आक्रमण
उम्मीदवारों ने इजरायल-गाजा युद्ध और यूक्रेन पर रूसी आक्रमण को लेकर भी तीखी टिप्पणी की। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं दी कि वे प्रत्येक संघर्ष को कैसे समाप्त करना चाहेंगे।

हैरिस का आरोप
हैरिस ने ट्रंप पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का पक्ष लेने के लिए यूक्रेन के लिए अमेरिकी समर्थन छोड़ने के लिए तैयार होने का आरोप लगाया। वहीं ट्रंप ने दावा किया कि हैरिस इजरायल से नफरत करती हैं। एबीसी न्यूज द्वारा आयोजित यह बहस फिलाडेल्फिया के नेशनल कॉन्स्टीट्यूशन सेंटर में हुई। इस दौरान कोई लाइव ऑडियंस नहीं थी और जब उम्मीदवारों की बोलने की बारी नहीं थी, तो उनके माइक्रोफोन म्यूट कर दिए जाते थे।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation