• Latest
  • Trending
हिमाचल में होगी भाजपा की दमदार वापसी

हिमाचल में होगी भाजपा की दमदार वापसी

November 12, 2022
Gwalior-Fort-in-Madhya-Pradesh

ग्वालियर में ₹5,500 करोड़, 18 हज़ार नौकरियां

August 6, 2026
hospital

22 बच्चे, और वायरस का वाहक अब भी तय नहीं

August 6, 2026
farmer

किसान के हर ₹1 पर ₹2.30

August 6, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

अब सिर्फ़ 460 गांव बाकी हैं

August 6, 2026
solar

19 लाख घरों का बिजली बिल अब ज़ीरो

August 6, 2026
airport

अब खाड़ी नहीं, अमेरिका से आता है ज़्यादा पैसा

August 5, 2026
वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमेगी भारत की रफ्तार

यूपी में जीएसटी 15% बढ़ा

August 5, 2026
boxing

ग्लासगो में 39 पदक, सात गोल्ड सिर्फ़ बॉक्सिंग से

August 5, 2026
solar

बारह लाख घरों ने बिजली बेचकर कमाए

August 5, 2026
पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी

पीएम-किसान अब 2031 तक

August 5, 2026
आरबीआई

कल सुबह 10 बजे आरबीआई का फ़ैसला आएगा। आपकी होम लोन ईएमआई पर इसका क्या असर होगा — और असली बात रेट में नहीं, भाषा में है

August 4, 2026
election center

तीन राज्य, तीन सीटें, तीन अलग नतीजे: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर ने एक ही दिन तीन अलग कहानियां सुनाईं

August 4, 2026
Thursday, August 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

हिमाचल में होगी भाजपा की दमदार वापसी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 12, 2022
in चुनाव विशेष
0
हिमाचल में होगी भाजपा की दमदार वापसी

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। 68 सीटों वाली हिमाचल प्रदेश विधानसभा का चुनाव जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए ‘मिशन वापसी’ है वहीं कांग्रेस के लिए फिर से अपनी जमीन तलाशने का प्रयास जबकि आम आदमी पार्टी (आप) के लिए यह प्रदेश में अपना आधार बनाने की कोशिश ही होंगे। ओपिनियन पोल के ज्यादातर सर्वे के अनुसार राज्य में दोबारा बीजेपी की सरकार दमदार तरीके से वापसी करती नजर आ रही है।

इन सर्वे के अनुसार बीजेपी को जहां 41-46 सीटों के साथ बहुमत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है वहीं कांग्रेस को 25 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। सर्वे भी यही कह रहे हैं कि है कि पीएम मोदी का जादू एक बार फिर हिमाचल प्रदेश की जनता पर चलेगा। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक करीब 56 प्रतिशत मतदाताओं का कहना है कि पीएम मोदी फैक्टर से बीजेपी एक बार फिर हिमाचल में सरकार बनाएगी। वैसे इन चुनावों में किसकी सरकार बनेगी इस बात का फैसला तो 8 दिसंबर को चुनाव परिणामों के दिन होगा पर चुनाव से पहले किए गए सर्वे तो दोबारा भाजपा की ही सरकार बनवा रहे हैं। एक टीवी चैनल व मैटेराइज के सर्वे में बीजेपी सत्ता में वापसी करती दिख रही है। कांग्रेस दूसरे नंबर पर रहेगी। अन्य को 2 सीटें मिल सकती हैं। इस सर्वे में राज्य के 55 लाख वोटरों में से अलग-अलग विधानसभाओं में लगभग 13,600 लोगों का सैंपल सर्वे किया गया।

YOU MAY ALSO LIKE

कमल का कमाल, भाजपा की प्रचंड जीत

आठ हफ्ते तक शाकाहारी भोजन दिल को रखेगा दुरुस्त

आप को एक भी सीट नहीं
सर्वे के अनुसार हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी को एक भी सीट मिलती हुई नहीं दिखाई दे रही है।

क्या हैं हिमाचल में लोगों के मुद्दे
हिमाचल में 26 प्रतिशत लोगों का मानना है कि राज्य में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। 14 प्रतिशत ने महंगाई को मुद्दा बताया है। इसके साथ ही भ्रष्टाचार को लेकर भी लोगों में नाराजगी है। 9 प्रतिशत लोगों ने विधायकों से नाराजगी भी बताई है।

कैसा रहा जयराम सरकार का कामकाज
सर्वे के अनुसार जहां लगभग 29 प्रतिशत लोगों ने जयराम सरकार के कामकाज को शानदार बताया है वहीं लगभग 37 प्रतिशत लोगों ने कहा कि इस सरकार का कामकाज सामान्य रहा है। एक अन्य चैनल के साथ सी-वोटर के अनुसार बीजेपी को 38 से 46 सीट मिलने का अनुमान है। इसमें बीजेपी को सबसे अधिक 46 परसेंट वोट मिलने की बात है। कांग्रेस का वोट शेयर 35.2 परसेंट वोट मिलने का अनुमान है। वहीं आम आदमी पार्टी को 6.3 परसेंट व अन्य को 12.5 परसेंट वोट मिलने का अनुमान है।

‘मिशन रिपीट’ में कामयाब होगी बीजेपी?
हिमाचल प्रदेश में इस बार बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीते दिनों कार्यकर्ताओं को मिशन रिपीट का नारा दिया था। सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले हैं। दरअसल 50 फीसदी लोगों को लगता है कि बीजेपी सत्ता में वापसी कर पाएगी। ईटीजी के ओपिनियन पोल के अनुसार भी बीजेपी हिमाचल प्रदेश में मिशन रिपीट में कामयाब हो सकती है।

किसके पास जीतने योग्य कैंडिडेट?
सर्वे में जनता के अनुसार बीजेपी के 49 फीसदी, कांग्रेस के 45 फीसदी और आप के 6 फीसदी उम्मीदवार जीतने योग्य हैं। वहीं पिछले कुछ दिनों से बैकफुट पर चल रही कांग्रेस प्रियंका गांधी के दौरे के साथ एक बार एक्टिव हो गई है। दरअसल दलबदल के कारण कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में बैकफुट पर है। कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन समेत कई नेता अब तक पार्टी छोड़ चुके हैं। ऐसे में प्रियंका के दौरे को संजीवनी बताया जा रहा है।

टीएनएन-ईटीजी के ओपिनियन पोल के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 39 फीसदी जनता मानती है कि कांग्रेस छुपा रुस्तम हो सकती है। वहीं 48 फीसदी लोगों का जवाब न में है।

बीजेपी को 38 में से 42 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस के खाते में 25 से 29 सीटें आ सकती हैं। आम आदमी पार्टी भी यहां 1 सीट निकाल सकती है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation