• Latest
  • Trending
3000 factories will open in Greater Noida, 7 lakh people will get employment.

ग्रेटर नोएडा में खुलेंगी 3000 फैक्टि्रयां 7 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

August 30, 2024
कॉमनवेल्थ तलवारबाजी चैंपियनशिप 2026 में भारत का दबदबा, 35 पदकों के साथ जीती पहली विल्किंसन स्वोर्ड ट्रॉफी

लागोस में भारत की पहली विल्किंसन ट्रॉफ़ी

August 24, 2026
आयुष्मान वय वंदना कार्ड: 70 साल से ऊपर हर बुजुर्ग को मिलेगा 5 लाख का स्वास्थ्य कवर

सत्तर पार के बुज़ुर्गों के 1.14 करोड़ कार्ड बने

August 24, 2026
1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देगी सरकार, जानिए कैसे मिलेगा प्रशिक्षण और किसे होगा फायदा

एक साल में एक करोड़ युवाओं को एआई की ट्रेनिंग

August 24, 2026
खरीफ बुवाई 1.50% पीछे, धान का रकबा 13.19 लाख हेक्टेयर घटा; बारिश की कमी बनी वजह

खरीफ़ की सोलह लाख हेक्टेयर ज़मीन ख़ाली रह गई

August 24, 2026
daily-news

भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की रिकॉर्ड बिक्री, हरित बिजली, उड़ान, जहाज निर्माण और भारत-अमेरिका व्यापार की बड़ी खबरें

August 24, 2026
जुलाई 2026 महंगाई: खुदरा महंगाई 4.45% पहुंची, गांवों में शहरों से ज्यादा महंगाई का असर

अदरक 83 फ़ीसदी महँगा, और गाँव की थाली

August 24, 2026
semiconductor

बारह कारखाने मंज़ूर, तीन चालू

August 24, 2026
brics

ब्रिक्स की बहस इस बार लखनऊ में

August 24, 2026
monsoon

बारिश लौट आई, बाँध अब भी आधे ख़ाली

August 24, 2026
मक्का की कम बुवाई से एथेनॉल होगा महंगा लेकिन नहीं घटाया जाएगा उत्पादन

अब पॉपकॉर्न का बीज भी अपना

August 24, 2026
daily-news

आज की बड़ी खबरें 24 अगस्त 2026

August 24, 2026
गोबरधन योजना 2026: 23,731 करोड़ का बजट, 10 साल तक तय CBG कीमत और गांवों को बड़ा फायदा

गोबर अब 2,110 रुपये का सौदा है

August 24, 2026
Monday, August 24, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

ग्रेटर नोएडा में खुलेंगी 3000 फैक्टि्रयां 7 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

नौकरी के लिए अब विदेश जाने की जरूरत नहीं

by ब्लिट्ज़ इंडिया
August 30, 2024
in शिक्षा-रोजगार
0
3000 factories will open in Greater Noida, 7 lakh people will get employment.
ब्लिट्ज ब्यूरो

ग्रेटर नोएडा। यूपी के ग्रेटर नोएडा के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम तेजी से चल रहा है। यहां दिसंबर महीने के आखिरी सप्ताह से हवाई जहाज उड़ान भरने शुरू कर देंगे। ऐसे में उनकी तैयारी को लेकर यमुना अथॉरिटी और एयरपोर्ट के जिम्मेदारों द्वारा पूरी कोशिश की जा रही है।

नोएडा का इंटरनेशनल एयरपोर्ट सुचारू रूप से चलने के बाद पूरे इलाके की सूरत बदल देगा। ये इलाका दिल्ली से करीब तीन गुना से ज्यादा बड़ा होगा। यहां गौतमबुद्ध नगर के यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में लगभग लगभग 7 लाख लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। इससे यमुना सिटी और आसपास एक क्षेत्र में रहने वाले युवाओं को अच्छी नौकरी मिल जाएगी। इसके साथ ही उन्हें विदेश जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

YOU MAY ALSO LIKE

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की बंपर भर्ती 1654 पदों के लिए आवेदन शुरू

एनटीए में निकली कई पदों पर भर्ती, यंग प्रोफेशनल को भी मौका

मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने दी जानकारी
यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आने वाले दिसंबर महीने के आखिरी सप्ताह में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू हो जायेंगी। इसको लेकर तेजी के साथ यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में काम चल रहा है।

लगेंगी फैक्टि्रयां
यहां आने वाले समय में इसका स्तर काफी बड़ा हो जाएगा क्योंकि यहां पर नोएडा एयरपोर्ट के आसपास बड़ी-बड़ी कंपनियां अपना महत्वपूर्ण योगदान निभा रही हैं। अनुमान यह लगाया जा रहा है कि करीब 3000 से ज्यादा फैक्ट्री और कंपनी ग्रेटर नोएडा और नोएडा एयरपोर्ट के आसपास लगाई जाएंगी। इसको लेकर भूमि आवंटन का कार्य शुरू कर दिया गया।

इंटरनेशनल सुविधा के साथ मिलेगी नौकरी
मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं को सबसे ज्यादा नौकरी देने का प्रावधान रखा गया है और अच्छे पढ़े-लिखे लोगों को अब विदेश में जाकर नौकरी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि यहीं पर इंटरनेशनल सुविधा के साथ अच्छी सैलरी भी मिल जाएगी।
आने वाले समय में विकास और भी तेजी से अपनी गति को बढ़ाएगा।

दरअसल, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। इसी के साथ फिल्म सिटी का भी काम शुरू होने वाला है। फिल्म सिटी के खुलने से विकास की रफ्तार और तेज हो जाएगी, जो सपना सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का है, वह जल्द पूरा हो जाएगा।

यूरोपीय सिटी की तरह होगी यमुना सिटी
मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने आगे बताया कि ग्रेटर नोएडा शहर की परिकल्पना पूरी तरह से बदल जाएगी। यह नजारा अमेरिका और यूरोप सिटी की तरह दिखाई देगा।

माना जाता है कि अमेरिका और यूरोपीय सिटी में ऐसा ही होता है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, दुकान, म्यूजियम, सिनेमा हॉल या अन्य किसी भी एंटरटेनमेंट की जगह पर गाड़ी का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करता।

यमुना प्राधिकरण तैयारियों में जुटा
ऐसी जगहों पर घर के सामने से ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिल जाती है, वहीं से व्यक्ति बैठकर अपने काम के लिए चला जाता हैं। इस सिस्टम को भी लॉन्च करने के लिए यमुना प्राधिकरण पूरी तैयारी कर रहा है। इसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। इसको लेकर हाई लेवल बैठक कर इस पर काम किया जा रहा है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation