• Latest
  • Trending
yogi

यूपी में खुलने जा रहा सरकारी नौकरियों का खजाना

June 14, 2024
daily-news

14416 पर चार साल में 47.75 लाख कॉल

October 10, 2026
medicine

दवा, कोयला, खादी और व्यापार पर सरकार के नए कदम

October 9, 2026
अर्थव्यवस्था

जीएसटी सुधार, नाविकों की संख्या और भारतनेट का विस्तार

October 9, 2026
यशोभूमि, नई दिल्ली में 10वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 8 अक्टूबर 2026। श्रेय : पीएमओ (pmindia.gov.in)

किसान के फोन पर किस्त, हर जिले में 5जी

October 8, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
Sunday, October 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

यूपी में खुलने जा रहा सरकारी नौकरियों का खजाना

जेई के 4,016 पदों पर 28 जून तक आवेदन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 14, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
yogi
ब्लिट्ज ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) अगले कुछ महीनों में 11 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुटेगा। इसमें 7 हजार से अधिक पदों पर आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद परीक्षा की तारीखें तय होनी हैं। वहीं, 4 हजार से अधिक पदों पर आवेदन प्रक्रिया जारी है, जो 28 जून को खत्म होगी। इसके अलावा पहले से चली आ रही भर्तियों की परीक्षा की तारीख जल्द जारी होगी। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद आला अफसरों की पहली बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने भर्ती प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए हैं। भर्ती आयोग आचार संहिता के चलते जिन पदों की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ा पा रहे थे, अब उसे तेज करने में जुटेंगे।

विज्ञापन हो चुके जारी
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ही 29 जनवरी को प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) का रिजल्ट जारी करने के बाद आयुर्वेदिक फॉर्मासिस्ट, सहायक स्टोर कीपर, सहायक लेखाकार, कनिष्ठ विश्लेषक, मंडी परिषद सचिव, प्राविधिक सहायक और जेई सिविल के कुल 11,404 पदों के लिए विज्ञापन जारी कर चुका है। इसके बाद प्रदेश में आचार संहिता लग गई। विज्ञापित भर्तियों में जेई सिविल के 4,016 पदों को छोड़कर बाकी पदों पर आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इनमें अब मुख्य परीक्षा होनी है।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

आवेदन की बढ़ी तारीख
जेई सिविल के पदों पर पहले 7 जून तक आवेदन व 14 जून तक संशोधन का मौका दिया गया था लेकिन, अब आवेदन की तारीख बढ़ाकर 28 जून तक और संशोधन की अंतिम तारीख 5 जुलाई कर दी गई है। इसके अलावा भी आयोग सहायक सांख्यिकी अधिकारी सहित कुछ अन्य पदों पर इसी महीने या अगले महीने भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा।

लेखपालों की नियुक्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट पर निगाहें
राजस्व लेखपालों के 8,085 पदों पर हुई भर्ती की राह भी सुप्रीम कोर्ट से तय होनी है। इसमें भर्ती प्रक्रिया पूरी कर चयनित अभ्यर्थियों की सूची भी आयोग ने राजस्व परिषद को सौंप दी थी लेकिन, परीक्षा में पूछे गए एक सवाल के जवाब को लेकर फंसा पेंच सुप्रीम कोर्ट तक खिंच गया। कोर्ट के निर्देश पर आयोग ने सभी मामले निस्तारित भी कर दिए थे। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटने की तारीख भी तय हो गई। इसी बीच कुछ अभ्यर्थियों ने फिर सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर कर दी, जिस पर कोर्ट ने नियुक्ति पत्र बांटे जाने पर रोक लगा दी। 8 जुलाई को अब इसमें सुनवाई होनी है।

इन पदों पर होनी है भर्ती
– आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट : 1,002 पद
– सहायक स्टोर कीपर : 200 पद
– सहायक लेखाकार व लेखा परीक्षक : 1,828 पद
– कनिष्ठ विश्लेषक(खाद्य) : 417 पद
– कनिष्ठ विश्लेषक(औषधि) : 361 पद
– मंडी परिषद सचिव श्रेणी 3 : 134 पद
– प्राविधिक सहायक : 3,446 पद
– जेई (सिविल) – 4,016

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation