• Latest
  • Trending
Smart city traffic system will improve city traffic

स्मार्ट सिटी ट्रैफिक सिस्टम से सुधरेगा शहर का यातायात

June 14, 2024
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 4,000 महिलाओं को स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से मिलेंगे ₹2,500

लक्ष्मी योजना: पैसा 1 सितंबर से, पर 2.61 लाख फॉर्म अधूरे

August 26, 2026
UPI

यूपीआई के दस साल: अब औसत भुगतान सिर्फ़ ₹1,300 का

August 26, 2026
भारत उच्च शिक्षा

एच-1बी पर एक लाख डॉलर की नई फ़ीस का प्रस्ताव

August 26, 2026
hospital

मौसमी बुखार सामान्य है, पर इन चार को इंतज़ार नहीं करना

August 26, 2026
ई-श्रम पोर्टल के 5 साल: 31.89 करोड़ श्रमिक जुड़े, जानें रजिस्ट्रेशन और योजनाओं का लाभ

ई-श्रम के पाँच साल: 31.89 करोड़ नाम, और आपका हक़

August 26, 2026
daily-news

26 अगस्त की बड़ी खबरें: पंजाब में चीनी स्टॉक, शिमला भूकंप, खेलो इंडिया, बाजार और इसरो लॉन्च

August 26, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026

दिल्ली लक्ष्मी योजना: पहले 4,000 पत्र आज

August 26, 2026
सुप्रीम कोर्ट

क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट में विशेष पीठ

August 26, 2026
Amit Sah

तीन नए कानून, और एक साल की समयसीमा

August 26, 2026
गेहूँ के आटा-मैदा निर्यात से हटी रोक, किसानों और मंडी भाव पर क्या होगा असर?

बारिश 13% कम, पर दाल का रकबा बढ़ गया

August 26, 2026
farmer

चार साल बाद गेहूं और आटे का निर्यात खुला

August 26, 2026
daily-news

भारत की प्रगति की रिपोर्टिंग

August 26, 2026
Wednesday, August 26, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

स्मार्ट सिटी ट्रैफिक सिस्टम से सुधरेगा शहर का यातायात

- आईआईटी बीएचयू के शिक्षक को पांच साल बाद मिला पेटेंट

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 14, 2024
in उत्तर-प्रदेश
0
Smart city traffic system will improve city traffic
ब्लिट्ज ब्यूरो

वाराणसी। वाराणसी में स्मार्ट सिटी ट्रैफिक सिस्टम से शहर की यातायात व्यवस्था ठीक होगी। इसे लेकर आईआईटी बीएचयू के शिक्षक के एक अध्ययन को पांच साल बाद पेटेंट मिला है। इस सिस्टम से भीड़-भाड़ की समस्या से निजात मिलेगी।

आईआईटी बीएचयू के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के परिवहन अभियांत्रिकी अनुभाग में एसोसिएट प्रोफेसर अंकित गुप्ता और सुमित मिश्रा ने स्मार्ट सिटी ट्रैफिक सिस्टम के लिए बेहतर डेटा प्रणाली विकसित की है। इसके प्रयोग से न केवल भीड़-भाड़ की समस्या से निजात मिलेगी, बल्कि बेहतर यातायात प्रबंधन में भी यह मददगार होगा। इस प्रणाली से गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण में कमी आएगी।

YOU MAY ALSO LIKE

महिलाओं के कार्यस्थल की नियमित सुरक्षा ऑडिट के निर्देश

अचानक बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे योगी, ठाकुर जी की छवि को निहारते रहे

कई स्रोतों से डेटा एकत्र करके काम करती है प्रणाली
स्मार्ट सिटी ट्रैफिक डेटा प्रबंधन प्रणाली कई स्रोतों से डेटा एकत्र करके काम करती है। इसमें हर दिन यात्रियों से प्राप्त क्राउडसोर्स की गई जानकारी और शहर में विभिन्न स्थानों पर स्थापित निजी सेंसर से प्राप्त डेटा शामिल है। रोजमर्रा के यात्रियों से प्राप्त क्राउडसोर्स की जानकारी को उपयोगकर्ताओं के जीपीएस मोबाइल फोन का उपयोग करके एकत्र किया जाता है। ट्रैफिक डायवर्जन में यह अध्ययन सहायक साबित होगा।

18 सितंबर 2019 को दाखिल किया था पेटेंट
यातायात प्रबंधन के दृष्टिकोण से कदम आगे बढ़ाते हुए अंकित गुप्ता और सुमित मिश्रा ने सिस्टम फॉर स्पेशिओ-टेम्पोरल ट्रैफिक डाटा रिपोर्टिंग फॉर स्मार्ट सिटी सर्विसेज शीर्षक से पेंटेंट को स्वीकृत कराया है। 18 सितंबर 2019 को पेटेंट दाखिल किया गया, जिसको पिछले माह 17 मई को स्वीकृति मिली है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के चेयर प्रोफेसर की जिम्मेदारी निभा रहे अंकित गुप्ता का कहना है कि केवल तकनीक ही ट्रैफिक को समझने और मार्गदर्शित करने में मदद कर सकती है। स्मार्ट सिटी ट्रैफिक सिस्टम आपस में जुड़े मॉड्यूल का एक परिष्कृत नेटवर्क है जिसे वास्तविक समय में ट्रैफिक आंकड़े एकत्र करने, उसका विश्लेषण करने और उसका प्रसार करने के लिए लाया गया है।

डिजाइन हुई सटीक प्रणाली
अंकित गुप्ता का कहना है कि यह प्रणाली सटीक, वास्तविक समय की ट्रैफिक जानकारी प्रदान करने के लिए डिजाइन की गई है। जो भीड़भाड़ को कम करने और शहर में ट्रैफिक के समग्र प्रवाह को बेहतर बनाने में मदद करती है।

स्मार्ट सिटी ट्रैफिक डेटा प्रबंधन प्रणाली कई स्रोतों से डेटा एकत्र करके काम करती है। इसमें हर दिन यात्रियों से प्राप्त क्राउडसोर्स की जानकारी और शहर में विभिन्न स्थानों पर स्थापित निजी सेंसर से प्राप्त डेटा शामिल है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation