• Latest
  • Trending
HPV vaccine will also protect men from cancer

पुरुषों को भी कैंसर से बचाएगी एचपीवी वैक्सीन

June 14, 2024
आरबीआई

कल सुबह 10 बजे आरबीआई का फ़ैसला आएगा। आपकी होम लोन ईएमआई पर इसका क्या असर होगा — और असली बात रेट में नहीं, भाषा में है

August 4, 2026
election center

तीन राज्य, तीन सीटें, तीन अलग नतीजे: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर ने एक ही दिन तीन अलग कहानियां सुनाईं

August 4, 2026
Athletics-track-inside-a-stadium

ग्लासगो में भारत को 39 मेडल मिले, इनमें 10 अकेले बॉक्सिंग से। दो दिन बाद सरकार ने खेल पर ₹36,441 करोड़ मंज़ूर किए — दोनों ख़बरें एक साथ पढ़िए

August 4, 2026
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

बारिश 12 फ़ीसदी कम, अगस्त-सितंबर का अनुमान भी कमज़ोर। फिर भी बुवाई क्यों नहीं बिगड़ी — और आपके पास अब 11 दिन क्यों बचे हैं

August 4, 2026
farmer

पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी, ₹3.15 लाख करोड़ मंज़ूर। पर असली बात यह है कि यह पैसा कब और किसके खाते में पहुंचेगा

August 4, 2026
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026

बुवाई में 38 लाख हेक्टेयर की कमी, पर खेल अभी ख़त्म नहीं — 15 अगस्त तक का वक़्त बाक़ी है

August 3, 2026
farmer

पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी: ₹6,000 सालाना मिलते रहेंगे, और अब पाँच साल की गारंटी के साथ

August 3, 2026
दिव्यांग रोजगार अभियान

यूपी में आज से दिव्यांगों के लिए रोज़गार अभियान: हर सरकारी आईटीआई में कैंप, 10 अगस्त तक मौक़ा

August 3, 2026
खेलो इंडिया योजना

ग्लासगो में 39 पदक, और उसी हफ़्ते खेल पर आठ गुना पैसा — अब गाँव के स्कूल तक पहुँचेगी बात

August 3, 2026
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट में चार जज और बढ़ेंगे: आज पास हुए बिल का सीधा मतलब क्या है

August 3, 2026
पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी

पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी — पर असली ख़बर यह है कि रकम नहीं बढ़ी, और इसकी एक ठोस वजह है

August 3, 2026
solar

सोलर पैनल अब पानी पर तैरेंगे — और इसकी सबसे बड़ी वजह बिजली नहीं, ज़मीन है

August 3, 2026
Tuesday, August 4, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पुरुषों को भी कैंसर से बचाएगी एचपीवी वैक्सीन

by ब्लिट्ज़ इंडिया
June 14, 2024
in दृष्टिकोण
0
HPV vaccine will also protect men from cancer
ब्लिट्ज ब्यूरो

न्यूयॉर्क। अमेरिकन सोसायटी ऑफ क्लिनिकल ऑन्कोलॉजी (एएससीओ) की एक नई स्टडी आई है। इसके मुताबिक एचपीवी वायरस से होने वाले कैंसर की वैक्सीन सिर्फ महिलाओं ही नहीं, बल्कि पुरुषों को भी होने वाले कई तरह के कैंसर को रोकने में कारगर है। यह वैक्सीन एनल कैंसर, मुंह के कैंसर, गले के कैंसर और पीनाइल कैंसर को भी रोक सकती है।

अब तक एचपीवी वैक्सीन को सिर्फ सर्वाइकल कैंसर के लिए ही कारगर माना जा रहा था। चूंकि सर्वाइकल कैंसर सिर्फ महिलाओं को होता है तो इसे महिलाओं की वैक्सीन माना जाता था।

YOU MAY ALSO LIKE

व्यवस्था में हो सुधार, अराजकता अस्वीकार्य

‘ब्रेन ड्रेन’ रोकने के लिए इसरो का बड़ा कदम

नई स्टडी ने संभावनाओं के नए दरवाजे खोले
दुनिया की सबसे घातक बीमारियों में से एक है कैंसर। हार्ट डिजीज के बाद दूसरे नंबर पर सबसे जानलेवा बीमारी भी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक कैंसर हर साल करीब 1 करोड़ लोगों की जान लेता है यानी दुनिया की हर छठी मौत कैंसर के कारण हो रही है। बड़ी मुश्किल ये है कि इतनी तरक्क ी के बाद भी इसका सटीक इलाज अभी तक नहीं मिल पाया है। सर्वाइकल कैंसर को काफी हद तक वैक्सीन के जरिए रोका जा सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक करीब 95 प्रतिशत सर्वाइकल कैंसर की वजह ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) है। इसे रोकने के लिए भारत में साल 2008 से गार्डासिल और सर्वारिक्स नाम की दो वैक्सीन उपलब्ध हैं।

भारत में हर साल 77 हजार महिलाओं की मौत सर्वाइकल कैंसर से विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक साल 2018 में दुनिया में पांच लाख 70 हजार महिलाएं एचपीवी वायरस से संक्रमित होकर सर्वाइकल कैंसर से ग्रसित हुई ं। इनमें से 3 लाख, 11 हजार की मौत हो गई।

भारत में हर साल सर्वाइकल कैंसर के करीब 1 लाख 25 हजार नए मामले आते हैं और इनमें से 77 हजार को जान गंवानी पड़ती है। इसकी एक बड़ी वजह लोगों में वैक्सीन को लेकर जागरूकता की कमी है। अगर सबको एचपीवी वैक्सीन लगाई जाए तो इनमें से ज्यादातर महिलाओं की जान बच सकती है।

एचपीवी क्या है
एचपीवी एक तरह का वायरस है जिसके 100 से भी ज्यादा वेरिएंट हैं। ज्यादातर वेरिएंट्स खतरनाक नहीं हैं। इनसे कोई नुकसान नहीं होता है। बस इनके कारण हाथ, पैर या चेहरे पर मस्से हो सकते हैं।

लेकिन इस वायरस के करीब 14 स्ट्रेन ऐसे हैं, जो कैंसर के लिए जिम्मेदार हैं। इससे महिलाओं और पुरुषों में जननांगों, होंठ, जीभ और गले खासकर फैरिंक्स के कैंसर का जोखिम होता है। सबसे बड़ी मुश्किल ये है कि यह वायरस शरीर में जमकर बैठा रहता है पर पता नहीं चलता कि हम कैंसर पैदा करने वाला खतरनाक वायरस लेकर घूम रहे हैं। अगर इस दौरान ये लोग किसी के साथ यौन संबंध बनाते हैं तो बहुत आशंका है कि दूसरा व्यक्ति भी इससे संक्रमित हो जाएगा।

कैंसरस एचपीवी वायरस का खतरा पुरुषों और महिलाओं दोनों को अभी तक महिलाओं को एचपीवी वैक्सीन लगवाने के लिए जागरुक करने की कई मुहिम चलाई गई हैं। इससे एक धारणा बन गई है कि एचपीवी के इन्फेक्शन से सिर्फ महिलाओं को ही खतरा है। यह सच नहीं है। यह वायरस पुरुषों के शरीर में जाने पर उन्हें भी कई तरह के कैंसर का जोखिम दे सकता है।

सभी लोग अपने जीवन में कभी-न-कभी एचपीवी वायरस के संपर्क में आते हैं लेकिन हमारा शरीर लड़कर उसे खत्म कर देता है लेकिन अगर इम्यूनिटी कमजोर है तो यह वायरस सर्विक्स एरिया की कोशिकाओं को कैंसरस कोशिकाओं में तब्दील करना शुरू कर देता है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation