• Latest
  • Trending
9000 crores for the smallest elevated expressway

सबसे छोटे एलिवेटेड एक्सप्रेसवे के लिए 9000 करोड़

May 10, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Saturday, September 19, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सबसे छोटे एलिवेटेड एक्सप्रेसवे के लिए 9000 करोड़

by ब्लिट्ज़ इंडिया
May 10, 2024
in राष्ट्रीय
0
9000 crores for the smallest elevated expressway
ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। देश में भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत कई एक्सप्रेसवे और हाईवे बनाए जा रहे हैं। इनमें सबसे महत्वकांक्षी रोड प्रोजेक्ट दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे है। इसके अलावा भी कई एक्सप्रेसवे हैं जो देश के अलग-अलग महानगरों को दूसरे शहरों से जोड़ेंगे। इन सभी एक्सप्रेसवे और हाईवे की लंबाई 400, 500 से लेकर 1300 किलोमीटर तक है लेकिन, हम आपको देश के सबसे छोटे एक्सप्रेसवे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी लंबाई महज 29 किलोमीटर है लेकिन खासियतों के मामले में यह बड़े-बड़े एक्सप्रेसवे से कम नहीं है।

देश का यह सबसे छोटा एक्सप्रेसवे दिल्ली और हरियाणा के बीच बन रहा है। द्वारका एक्सप्रेसवे बनने से एनसीआर में रहने वाले लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 मार्च को द्वारका एक्सप्रेसवे के हरियाणा सेक्शन का उद्घाटन किया था। मैजिक ब्रिक्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह एक्सप्रेसवे अगस्त 2024 तक ऑपरेशनल हो जाएगा।

YOU MAY ALSO LIKE

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने श्रीराम मंदिर के सीईओ

गडकरी बोले- सभी राज्य बाइक टैक्सी को दें मंजूरी

दिल्ली-द्वारका एक्सप्रेसवे की खासियतें-
– नेशनल हाईवे -48 पर दिल्ली और गुरुग्राम के बीच भीड़भाड़ कम होगी।
– यह एक्सप्रेसवे दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट के पास शिव मूर्ति को खेड़की दौला टोल से जोड़ेगा।
– यह एक्सप्रेसवे, नेशनल हाईवे 8 पर शिव-मूर्ति से शुरू होता है और खेड़की दौला टोल प्लाजा के पास जाकर खत्म होता है।
– यह एलिवेटेड 8 लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे भारत में पहला एक्सप्रेसवे है।
– इसमें सुरंग, अंडरपास, फ्लाईओवर और एलिवेटेड स्ट्रक्चर शामिल हैं।
क्यों खास है द्वारका एक्सप्रेसवे
– द्वारका एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 29 किलोमीटर है, जिसमें से 18.9 किमी हरियाणा में पड़ता है, जबकि शेष 10.1 किलोमीटर का हिस्सा दिल्ली में आता है।
– इसमें 9 किलोमीटर लंबा और 34 मीटर चौड़ा एलिवेटेड रोड है।
– द्वारका एक्सप्रेसवे के निर्माण की अनुमानित लागत 9,000 करोड़ है।
– आईजीआई एयरपोर्ट के पास एक्सप्रेसवे में 8 लेन, 3.6 किमी उथली सुरंग होगी।
•- टनल का एक हिस्सा विस्फोट-रोधी है।
•- प्रति दिन लगभग 40,000 कारों को भी समायोजित कर सकता है।
•- आपातकालीन निकास और एक विशेष नियंत्रण कक्ष भी शामिल है।

4 हिस्सों में बंटा एक्सप्रेसवे
यह एक्सप्रेसवे चार चरणों में बनाया जा रहा है, जिसका पहला हिस्सा महिपालपुर में शिव मूर्ति से बिजवासन (5.9 किमी), बिजवासन आरओबी से गुड़गांव में दिल्ली-हरियाणा सीमा (4.2 किमी), दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर से बसई आरओबी (10.2 किमी) तक फैला हुआ है। हरियाणा में बसई से खेड़की दौला क्लोवरलीफ़ इंटरचेंज (8.7 किमी) शामिल है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation