• Latest
  • Trending
PM Modi distributed appointment letters to one lakh youth

पीएम मोदी ने एक लाख युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

February 16, 2024
daily-news

कोयला खदानों से डेटा सेंटर तक: भारत की बड़ी आर्थिक और तकनीकी खबरें

September 14, 2026
brics

भारत की बड़ी खबरें: एशिया कप, धीरज बोम्मादेवरा, हिंदी दिवस और G20-ब्रिक्स

September 14, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

ब्रिक्स सम्मेलन: भारत को क्या मिला?

September 13, 2026
मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

मोदी-शी मुलाकात और ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन

September 13, 2026
ब्रिक्स सुधार, ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर निवेश, भारतीय वाणिज्य दूतावास, हॉकी, बद्री नस्ल और बांस की बड़ी खबरें।

ब्रिक्स से ओडिशा निवेश तक भारत की बड़ी खबरें

September 12, 2026
भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत मंडपम में शुरू, भारत चौथी बार अध्यक्ष

September 12, 2026
daily-news

भारत में ब्रिक्स बैठक: व्यापार, UPI, डिजिटल मजदूर चौक और आर्थिक सुधार

September 11, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
Saturday, September 19, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने एक लाख युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 16, 2024
in राष्ट्रीय
0
PM Modi distributed appointment letters to one lakh youth
मनोज जैन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले में एक लाख युवाओं को अप्वाइंटमेंट लेटर यानी सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र बांटे। साथ ही पीएम ने नई दिल्ली में एकीकृत परिसर ‘कर्मयोगी भवन’ के पहले चरण की आधारशिला रखी। यह परिसर मिशन कर्मयोगी के विभिन्न स्तंभों के बीच सहयोग और तालमेल को बढ़ावा देगा।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को भारत सरकार में नौकरी देने का कार्य लगातार तेज गति से चल रहा है। पहले की सरकारों में नौकरी के लिए विज्ञापन जारी होने से लेकर नियुक्ति पत्र देने तक बहुत लंबा समय लग जाता था। इस देरी का फायदा उठाकर उस दौरान रिश्वत का खेल भी जमकर होता था। हमने भारत सरकार में भर्ती की प्रक्रिया को अब पूरी तरह पारदर्शी बना दिया है।

YOU MAY ALSO LIKE

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने श्रीराम मंदिर के सीईओ

गडकरी बोले- सभी राज्य बाइक टैक्सी को दें मंजूरी

तय समय के भीतर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि किस तरह सरकार एक तय समय पर भर्ती पूरा करने पर काम कर रही है। हमारी सरकार का बहुत जोर है कि भर्ती प्रक्रिया एक तय समय के भीतर पूरी कर ली जाए। इससे हर युवा को अपनी योग्यता साबित करने का समान अवसर मिलने लगा है। उन्होंने कहा कि आज हर युवा के मन में विश्वास है कि वो कड़ी मेहनत और प्रतिभा के दम पर अपनी जगह बना सकता है। 2014 के बाद से ही हमारा प्रयास रहा है कि नौजवानों को भारत सरकार के साथ जोड़कर उन्हें राष्ट्रनिर्माण का सहभागी बनाएं।

– पहले नौकरी में होता था रिश्वत का खेल, हमने प्रक्रिया को बनाया पारदर्शी
– ‘कर्मयोगी भवन’ की आधारशिला रखी, क्षमता निर्माण की पहल होगी मजबूत

10 साल में डेढ़ गुना ज्यादा ज्यादा रोजगार दिया
‘कर्मयोगी भवन’ को लेकर बात करते हुए पीएम ने कहा कि आज दिल्ली में एक इंटीग्रेटेड ट्रेनिंग कॉम्प्लेक्स का भी शिलान्यास हुआ है। मुझे विश्वास है कि नए ट्रेनिंग कॉम्प्लेक्स से क्षमता निर्माण की हमारी पहल को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि 2014 से हमने युवाओं को मुख्यधारा में लाने और उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान देने में मदद करने का प्रयास किया है। हमने अपने से पहले की सरकारों की तुलना में 10 वर्षों में डेढ़ गुना अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं।

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम
पीएम ने बताया कि आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। देश में स्टार्टअप्स की संख्या अब 1.25 लाख के आसपास पहुंच रही है। इनमें बड़ी संख्या में स्टार्टअप टीयर 2 और टीयर 3 शहरों में हैं। उन्होंने कहा कि इन स्टार्टअप्स से युवाओं के लिए लाखों रोजगार बन रहे हैं। इस बार के बजट में स्टार्टअप को मिलने वाली टैक्स छूट को आगे बढ़ाने का भी एलान किया गया है।

रेलवे में भी नियुक्ति
पीएम मोदी ने कहा कि आज इस रोजगार मेले के जरिए भारतीय रेलवे में भी नियुक्तियां हो रही हैं। भारतीय रेलवे आज एक बहुत बड़े ट्रांसफोर्मेशन के दौर से गुजर रहा है। इस दशक के अंत तक भारतीय रेलवे का पूरी तरह कायाकल्प होने जा रहा है।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation