• Latest
  • Trending
Ram Temple is a great example of craft and modern engineering.

शिल्प और आधुनिक इंजीनियरिंग का श्रेष्ठ नमूना राम मंदिर

November 10, 2023
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की लैब में जुटे वैज्ञानिक

October 5, 2026
Wednesday, October 7, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

शिल्प और आधुनिक इंजीनियरिंग का श्रेष्ठ नमूना राम मंदिर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 10, 2023
in the blitz
0
Ram Temple is a great example of craft and modern engineering.
ब्लिट्ज ब्यूरो

अयोध्या में बन रहा दिव्य राम मंदिर शानदार शिल्प कौशल और आधुनिक इंजीनियरिंग का श्रेष्ठ नमूना बनेगा। मंदिर का निर्माण जोर-शोर से चल रहा है। कोशिश हो रही है कि अगले पांच महीने में निर्माण के पहले चरण का काम पूरा हो जाए। अगले साल जनवरी में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी है। मंदिर के बाहरी व भीतरी परिसरों को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है।

अब दूर नहीं दर्शन
अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य उद्घाटन समारोह के पूर्व ही लगभग पूरा हो जाएगा। जनवरी 2024 के पहले हफ्ते तक दूसरे तल का निर्माण कार्य संपन्न हो जाने की बात बताई गई है। बड़ी बात यह है कि मंदिर के गर्भगृह का मंडप भी बन चुका है। मणिराम दास छावनी के ट्रस्ट के सदस्य महंत कमल नयन दास कह चुके हैं कि 14-15 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर मंदिर के द्वार भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। राम मंदिर के भव्य उद्घाटन का समारोह दिसंबर में ही शुरू हो जाएगा।

YOU MAY ALSO LIKE

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

पंचकोसी मार्ग का सीधा रास्ता मंदिर तक
अयोध्या में पंचकोसी यात्रा का अपना विशेष धार्मिक महत्व है। यह यात्रा दशकों से चली आ रही है। कहा जाता है कि पांच कोस तक श्रद्धालु भगवान की परिक्रमा करते हैं। श्रीराम जन्मभूमि को लेकर जब विवाद का दौर आया, तो पंचकोसी यात्रा एक तरह से ठहर-सी गयी थी। अब पंचकोसी यात्रा को भव्यता प्रदान की जा रही है। बड़ी बात यह है कि पंचकोसी यात्रा की शुरुआत और अंत मंदिर के द्वार से ही होगी। मंदिर प्रांगण से कुछ दूर तक अंडरग्राउंड रास्ता बनाया जा रहा है। कुछ भाग बन कर तैयार भी हो गए हैं। जब पंचकोसी मार्ग पूरी तरह बन कर तैयार हो जाएगा, तो श्रद्धालुओं का सीधा जुड़ाव श्रीराम मंदिर से हो हो जाएगा।

शिल्प और आधुनिक इंजीनियरिंग का श्रेष्ठ नमूना राम मंदिर

1 of 6
- +
Ram Temple is a great example of craft and modern engineering.
Ram Temple is a great example of craft and modern engineering.
Ram Temple is a great example of craft and modern engineering.
Ram Temple is a great example of craft and modern engineering.
Ram Temple is a great example of craft and modern engineering.
Ram Temple is a great example of craft and modern engineering.

1. राम मंदिर का गर्भगृह। यहां प्रभु श्रीराम विराजमान होंगे। देख सकते है कि गर्भगृह में सभी स्तंभ खड़े किए जा चुके हैं।

2. राम मंदिर गर्भगृह निर्माण के सामने प्रथम तल का निर्माण आकार ले रहा है।

3. राम मंदिर के गर्भगृह में बजरंगबली के लिए भी खास स्थान है। भक्त सम्राट हनुमान गर्भगृह से दोनों दिशाओं में हाथ जोड़े मुद्रा में दिखेंगे।

4.

5.

6.

प्रारंभिक सीढ़ी से ही भगवान श्रीराम के दर्शन
भगवान श्रीराम के मंदिर के गर्भगृह की भव्यता एक अलग ही छटा बिखेर रही है। गर्भगृह पूरी तरह बन कर तैयार है। इसके बीचोंबीच भगवा ध्वज श्रीराम के स्थापित होने का इंतजार कर रहा है। मंदिर के मुख्य द्वार से ही गर्भगृह स्पष्ट नजर आएगा। हजारों की भीड़ में भी श्रद्धालु प्रारंभिक सीढ़ी से ही भगवान के दर्शन कर सकेंगे।

मंदिर को भव्य बना रहे तीन द्वार
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के मंदिर की भव्यता में तीन द्वार चार चांद लगाएंगे। एक दर्जन से अधिक सीढ़ियों के सहारे जब आप मंदिर की ओर जाएंगे, तो पहले मंदिर का मुख्य द्वार मिलेगा। इसके अलावा मंदिर के बाईं ंऔर दाईं ंतरफ भी दो भव्य द्वार हैं। व्यवस्था ऐसी है कि हजारों श्रद्धालु एक साथ भगवान के दर्शन कर पाएं।

गर्भगृह से ही सटा परिक्रमा मार्ग भी है। इस मार्ग की दीवारों पर सुंदर चित्रकारी की गई है। देवी-देवताओं की मूर्तियां बनाई गई हैं।

निर्माण सेवा में देश भर के कामगार
देशभर से आए हजारों श्रमिक श्रीराम मंदिर के साथ-साथ अन्य मंदिरों के निर्माण में जुटे हैं। बिहार- झारखंड के अलावा बंगाल, उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यों के कामगार मंदिर निर्माण में भूमिका निभा रहे हैं।

अब तक खर्च हुए 900 करोड़ रुपये
अयोध्या में बन रहे भव्य श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर अब तक खर्च हुए पैसों का विवरण भी सामने आया है। राम मंदिर के निर्माण में अब तक 900 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं, जबकि 3000 करोड़ रुपये अभी भी राम मंदिर ट्रस्ट के बैंक खाते में सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रीरामलला की मूर्ति की फोटो प्रसाद के साथ राम भक्तों को वितरित की जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा के समय श्रीरामलला के श्रृंगार वस्त्र, पूजा पद्धति और मंत्रोच्चार को लेकर बनाई गई धार्मिक कमेटी ही निर्णय लेगी। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर आंदोलन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने का भी फैसला किया है।

आमंत्रण के लिए प्रमुख लोगों की लिस्ट
अयोध्या में रामलला के अभिषेक समारोह को लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। ट्रस्ट राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित करने के लिए 2,500 प्रमुख लोगों की लिस्ट तैयार कर रहा है। इस लिस्ट में खेल जगत के लोग, पूर्व सेना कर्मी और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के अलावा राम मंदिर आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों के परिवारों के सदस्य और देश के प्रमुख मंदिरों के प्रतिनिधि शामिल हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation