• Latest
  • Trending

कानपुर के चारों तरफ 93.20 किमी लंबे रिंग रोड का हो रहा निर्माण

December 20, 2024
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

बेलापुर में भूमि के दाम आसमान पर

October 31, 2026
हवा सुधारने को बीएमसी का 'डीप क्लीन प्लान'

हवा सुधारने को बीएमसी का ‘डीप क्लीन प्लान’

October 31, 2026
बंगाल में चुनाव से पहले हुआ खेला लाखों फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट हुए थे जारी

पश्चिम बंगाल के स्कूलों में मोबाइल पर लगेगा बैन

October 31, 2026
Sunday, November 1, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

कानपुर के चारों तरफ 93.20 किमी लंबे रिंग रोड का हो रहा निर्माण

- परियोजना के लिए 40 अरब 77 करोड़ रुपये का बजट

by ब्लिट्ज़ इंडिया
December 20, 2024
in the blitz
0
ब्लिट्ज ब्यूरो

कानपुर। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) शहर के चारों तरफ 93.20 किलोमीटर का रिंग रोड का निर्माण कर रहा है। पांच अलग-अलग पैकेज में रिंग रोड का निर्माण होगा। पर्यावरण और वन मंत्रालय ने इस पूरी परियोजना के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया। आगामी तीन साल में इस परियोजना को एनएचएआई पूर्ण करेगा।

बीते दो साल से एनएचएआई के इंजीनियर एनओसी लेने के लिए पर्यावरण और वन मंत्रालय से संबंधित कागजी कार्रवाई को पूरा करने में जुटे थे। एनओसी मिलने के बाद इंजीनियरों ने राहत की सांस ली। रिंग रोड परियोजना का निर्माण ईपीसी मोड(इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट कंस्ट्रक्शन) में किया जा रहा है। इसमें सौ प्रतिशत बजट एनएचएआई खर्च करेगा।

YOU MAY ALSO LIKE

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

रिंग रोड के पैकेज वन में सचेंडी से महाराजपुर तक 23.32 किमी तक जमीन अधिग्रहण का कार्य पूर्ण हो चुका है। पांच अलग-अलग पार्ट में रिंग रोड को तैयार किया जा रहा है। 93.20 किमी लंबे रिंग रोड के लिए सात सौ हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होगा। रिंग रोड शहर के बाहर से सभी जनपदों के हाईवे को जोड़ने का काम करेगा। इस परियोजना के निर्माण के लिए केंद्र सरकार 40 अरब 77 करोड़ रुपये का बजट खर्च कर रही है। एनएचएआई के अफसरों ने बताया कि वर्ष 2027 में रिंग रोड परियोजना के कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

तीन प्रकार से तैयार होते हैं हाईवे
बीओटी प्रोजेक्ट: बिल्ट आपरेट एंड ट्रांसफर (बीओटी) के तहत सौ प्रतिशत प्राइवेट कंपनी हाईवे का निर्माण करती है। इसमें कंपनी को जमीन सरकार उपलब्ध कराती है। इसके साथ ही 15 से 20 साल तक हाईवे का मेंटीनेंस करने के साथ ही टोल वसूलने का काम कंपनी के पास रहता है। इस प्रोजेक्ट के तहत जिले में इटावा-चकेरी हाईवे का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही कानपुर-कबरई हाईवे भी बीओटी मोड में निर्माण हो रहा है।

एचएएम मोड: हैब्रिट एनयूटी मोड (एचएएम) मोड के तहत हाईवे निर्माण में 40 प्रतिशत सरकार निर्माण की लागत में अनुदान देती है जबकि 60 प्रतिशत प्राइवेट कंपनी खर्च करती है। निर्माण के लिए सरकार जमीन उपलब्ध कराती है। एनएचएआई की निगरानी में प्राइवेट कंपनी टोल वसूली करती है। टोल प्लाजा पूरी तरह से सरकार के नियंत्रण में रहता है। मेंटीनेंस के लिए सरकार समय-समय पर ग्रांट भी कंपनी को देती है। इस प्रोजेक्ट के तहत जिले में चकेरी-प्रयागराज व अलीगढ़-कानपुर हाईवे का निर्माण किया गया है।

ईपीसी मोड: इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) मोड के तहत रिंग रोड का निर्माण किया जा रहा है। इसमें सौ प्रतिशत सरकार बजट खर्च करेगी। इसके साथ ही टोल वसूली सरकार की ओर से की जाएगी।

ये हैं रिंग रोड के पैकेज

पैकेज स्थान लंबाई निर्माण लागत भूमि लागत
संख्या
1 सचेंडी से महाराजपुर 23.32 किमी 854.60- करोड़ 593.63 करोड़
2 ए चौधरिया से ट्रांसगंगा 8.76 किमी 972.93 करोड़ 98.54 करोड़
3 बी ट्रांसगंगा से सथारा 19.11 किमी 718.13 करोड़ 392.46 करोड़
4 बदरका से हरबंस-उचेती17.45 किमी 808.51 करोड़ 307.7 करोड़
5 जरकाला से पकरी 24.55 किमी 722.93 करोड़ 356.25 करोड़

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation