• Latest
  • Trending
70 हजार करोड़ के स्वदेशी हथियार बढ़ाएंगे तीनों सेनाओं की ताकत

70 हजार करोड़ के स्वदेशी हथियार बढ़ाएंगे तीनों सेनाओं की ताकत

March 24, 2023
Gwalior-Fort-in-Madhya-Pradesh

ग्वालियर में ₹5,500 करोड़, 18 हज़ार नौकरियां

August 6, 2026
hospital

22 बच्चे, और वायरस का वाहक अब भी तय नहीं

August 6, 2026
farmer

किसान के हर ₹1 पर ₹2.30

August 6, 2026
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

अब सिर्फ़ 460 गांव बाकी हैं

August 6, 2026
solar

19 लाख घरों का बिजली बिल अब ज़ीरो

August 6, 2026
airport

अब खाड़ी नहीं, अमेरिका से आता है ज़्यादा पैसा

August 5, 2026
वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमेगी भारत की रफ्तार

यूपी में जीएसटी 15% बढ़ा

August 5, 2026
boxing

ग्लासगो में 39 पदक, सात गोल्ड सिर्फ़ बॉक्सिंग से

August 5, 2026
solar

बारह लाख घरों ने बिजली बेचकर कमाए

August 5, 2026
पीएम-किसान अब 2031 तक चलेगी

पीएम-किसान अब 2031 तक

August 5, 2026
आरबीआई

कल सुबह 10 बजे आरबीआई का फ़ैसला आएगा। आपकी होम लोन ईएमआई पर इसका क्या असर होगा — और असली बात रेट में नहीं, भाषा में है

August 4, 2026
election center

तीन राज्य, तीन सीटें, तीन अलग नतीजे: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर ने एक ही दिन तीन अलग कहानियां सुनाईं

August 4, 2026
Thursday, August 6, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

70 हजार करोड़ के स्वदेशी हथियार बढ़ाएंगे तीनों सेनाओं की ताकत

वेस्टर्न और नॉर्दर्न फ्रंट पर रक्षा मंत्रालय का विशेष जोर

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 24, 2023
in नया-भारत
0
70 हजार करोड़ के स्वदेशी हथियार बढ़ाएंगे तीनों सेनाओं की ताकत

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने 70,500 करोड़ के हथियार और अन्य सैन्य साजो-सामान की खरीद को मंजूरी दी है। इस खरीद से तीनों सैन्य बलों की ताकत बढ़ेगी। इन रक्षा सौदों में अलग-अलग हथियारों के सिस्टम और कॉम्बैट व्हीकल्स के साथ ब्रह्मोस मिसाइल की भी खरीद होगी। रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) द्वारा सैन्य बलों और इंडियन कोस्ट गार्ड के लिए की जा रही ये पूरी खरीद ‘बाय’ (भारतीय-आईडीडीएम) कैटेगरी के तहत होगी। इसके तहत आत्मनिर्भर भारत के कार्यक्रम को बढ़ावा मिलेगा। रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि वेस्टर्न और नॉर्दर्न फ्रंट पर नए हथियारों की जरूरत को सरकार ने महसूस किया। साथ ही यह भी बताया गया कि इनमें से 99 फीसदी हथियार भारत में ही बने होंगे।

नौसेना के लिए सबसे अधिक खरीद, काउंटर ऑपरेशन में मदद मिलेगी

नौसेना को क्या मिलेगा?
इन रक्षा सौदों में ज्यादातर भारतीय नौसेना के लिए ही किए गए हैं। मंत्रालय के मुताबिक 56000 करोड़ की खरीद सिर्फ नौसेना के लिए की जाने वाली है। इसमें मुख्य रूप से भारत में ही बनी ब्रह्मोस मिसाइल, शक्ति इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम्स, नौसेना में इस्तेमाल होने वाले हेलीकॉप्टर आदि की खरीद शामिल है। रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया कि ब्रह्मोस मिसाइल की खरीद से नौसेना की समुद्र में हमला करने की क्षमता बढ़ेगी। वहीं, हेलीकॉप्टर की खरीद से खोज और बचाव ऑपरेशन चलाने में मदद मिलेगी। इसी के साथ शक्ति ईडब्ल्यू सिस्टम्स के जरिये फ्रंटलाइन नौसेना के युद्धपोतों को काउंटर ऑपरेशन चलाने में मदद मिलेगी।

YOU MAY ALSO LIKE

भारतीय सेना की थिएटर कमांड योजना अब हकीकत बनने की ओर

भारत के वैज्ञानिकों ने विकसित की आयनमंडल के अध्ययन की नई तकनीक

वायुसेना को क्या मिलेगा?
भारतीय वायुसेना को लॉन्ग रेंज स्टैंडऑफ वेपन मिलेंगे जो पूरी तरह से भारत में डिजाइन, विकसित और निर्मित हैं। इसे सुखोई एसयू-30एमकेआई एयरक्राफ्ट पर लगाया जाएगा। इन हथियारों से वायुसेना को पश्चिमी और पूर्वी मोर्चे पर होने वाली हरकतों से निपटने में मदद मिलेगी।

थल सेना को मिलेगी आर्टिलरी गन
भारतीय थल सेना को इस रक्षा खरीद सौदों से आर्टिलरी गन मिलेगी। अब भारतीय सेना के तरकश में धनुष और के9 वज्र गन सिस्टम के साथ एटीएजीएस भी जुड़ जाएगा। इसके साथ ही इन्हें अलग-अलग जगहों पर पहुंचाने वाले वाहनों की खरीद को भी मंजूरी दी गई है।

रक्षा अधिग्रहण परिषद ने इंडियन कोस्ट गार्ड के लिए एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) एमके-III की खरीद को मंजूरी दी है। ये हेलीकॉप्टर हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड (एचएएल) की ओर से बनाए गए हैं। इन हेलीकॉप्टर में निगरानी करने वाले सर्विलांस उपकरण और रात में भी ऑपरेशन चलाने वाले उपकरण लगे हुए हैं।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation