• Latest
  • Trending
4जी, 5जी तकनीक में बजेगा भारत का डंका : अश्विनी

4जी, 5जी तकनीक में बजेगा भारत का डंका : अश्विनी

February 24, 2023
स्वदेशी एआई

अब 22 भारतीय भाषाओं में बोलेगा देसी एआई

November 4, 2026
स्वच्छ ऊर्जा से मजबूत हो रही भारत की ऊर्जा सुरक्षा

21 लाख सोलर घरों का बिजली बिल शून्य

November 3, 2026
श्रीहरिकोटा से एनवीएस-03 लेकर उड़ान भरता जीएसएलवी-एफ18। एजेंसी जांच: तस्वीर पर एएनआई, पीटीआई या रॉयटर्स का नाम हो तो न लगाएं।

नाविक को मिला तीसरा नया उपग्रह

November 2, 2026
नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

नार्को-सिंडिकेट पर महाप्रहार

October 31, 2026
नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक

October 31, 2026
युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

युवाओं के आइडिया और उत्पादों को पंख देने की तैयारी

October 31, 2026
केविन पीटरसन ने बताया, कैसे बदल रहा है भारत

नया भारत, जिसे दुनिया देख रही है

October 31, 2026
यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

यूपी सरकार 1,000 एकड़ में डेटा सेंटर और आईटी हब करेगी विकसित

October 31, 2026
यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के 70 घाटों पर उतरे हजारों लोग

October 31, 2026
फिर बदला भदोही का नाम

फिर बदला भदोही का नाम

October 31, 2026
'मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी'

‘मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी’

October 31, 2026
गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

गुजरात लगातार पांचवीं बार स्टार्टअप के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बना

October 31, 2026
Thursday, November 5, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

4जी, 5जी तकनीक में बजेगा भारत का डंका : अश्विनी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
February 24, 2023
in नया-भारत
0
4जी, 5जी तकनीक में बजेगा भारत का डंका : अश्विनी

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय दूरसंचार और रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि अगले कुछ सालों में भारत 4जी/5जी तकनीक का निर्यात करने वाला देश बन जाएगा। भारत की कॉलिंग तकनीक में कई देश रुचि ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने स्वदेशी 4जी/5जी तकनीक के साथ अपनी ताकत साबित की है। अगले तीन वर्षों में भारत दुनिया में एक प्रमुख दूरसंचार तकनीक निर्यातक के रूप में उभरने के लिए तैयार है।

5जी सेवाओं को 1 अक्टूबर, 2022 को लॉन्च किया गया था और 100 दिनों के भीतर 200 से अधिक शहरों में इसे शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि इस तेजी से किए जाने वाले रोलआउट की वैश्विक स्तर पर सराहना की गई है। कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इसे दुनिया में कहीं भी सबसे तेज 5जी’ की शुरुआत कही गई है।
सुपर पावर बनेगा भारत
वैष्णव ने भुगतान, स्वास्थ्य सेवा और पहचान सत्यापन जैसी बेसिक चीजों में तकनीक के इस्तेमाल पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तकनीक के दम पर हम दुनिया की किसी भी बड़ी समस्या को हल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इंडिया डिजिटल समिट का होने जा रहा है आगाज, 150 वक्ताओं और 500 से अधिक ब्रांड की होगी भागीदारी।

YOU MAY ALSO LIKE

राफेल, सुखोई के साथ काशी में दिखा वायुसेना का दम

‘समुद्र मंथन’ में भारत को बड़ी कामयाबी ओडिशा में मिला गैस का भंडार

दूरसंचार प्रौद्योगिकी की अगुवाई
वैष्णव ने कहा कि अब दो भारतीय कंपनियां हैं, जो दुनिया को टेलीकॉम गियर निर्यात कर रही हैं। आने वाले तीन सालों में हम भारत को दुनिया में एक प्रमुख दूरसंचार प्रौद्योगिकी निर्यातक के रूप में देखेंगे। उन्होंने भारत द्वारा स्वदेशी 4जी और 5जी प्रौद्योगिकी को विकसित करने में तेजी से उठाए गए कदमों की बात की। यह ऐसी उपलब्धि है, जिसने दुनिया का ध्यान खींचा।

एक करोड़ कॉल पर टेस्टिंग
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक साथ 10 लाख कॉल के लिए नई तकनीक का परीक्षण किया गया था, फिर 50 लाख के लिए और अब एक करोड़ काॅल एक साथ करने के लिए इसका परीक्षण किया गया है। अब कम से कम 9-10 देश इसे आजमाना चाहते हैं।

रेलवे का हुआ कायाकल्प
अश्विनी वैष्णव, जो रेल मंत्री भी हैं, ने कहा कि हाल के दिनों में यात्रियों के अनुभव को बदलने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। बड़े स्टेशनों का आधुनिकीकरण करने साथ उनकी समृद्ध विरासत को संरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। मंत्री ने वंदे भारत ट्रेन, स्वदेशी ट्रेन सुरक्षा प्रणाली कवच और बुलेट ट्रेन परियोजना की प्रगति के बारे में भी जानकारी दी।

रेलवे बन जाएगा पहली पंसद
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि लोग यात्रा की दूरी के आधार पर सड़क, रेलवे या हवाई मार्ग से परिवहन के बीच चयन करेंगे। 250 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए सड़क बहुत अच्छी है। 250 से 1000 किलोमीटर के लिए रेलवे आदर्श मोड है। 1000 किलोमीटर से ऊपर हवाई यात्रा आदर्श होगी।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation