• Latest
  • Trending
2047 तक इंडियन इकॉनमी 40 लाख करोड़ डॉलर की होगी : मुकेश अंबानी

2047 तक इंडियन इकॉनमी 40 लाख करोड़ डॉलर की होगी : मुकेश अंबानी

November 25, 2022
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

अक्टूबर का निर्यात: आंकड़े के भीतर क्या है

November 23, 2026
विकास परियोजनाएं

गंगा पर 19.7 किलोमीटर का नया रास्ता तैयार

November 21, 2026
पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

पीएफ अब किस्तों में भी मिलेगा

November 20, 2026
पश्चिम एशिया संकट ने चुपचाप बदल दिया भारत के व्यापार का नक्शा

देश के ग्राहक को भी मिले एक्सपोर्ट क्वालिटी

November 19, 2026
export

अक्टूबर में निर्यात ने तोड़ा हर रिकॉर्ड

November 18, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

डेडलाइन 2047हर दिन लिखी जा रही विकसित भारत की कहानी

November 18, 2026
modi

मोदी सरकार के गरीबी हटाओ प्रयासों पर वर्ल्ड बैंक की मोहर नारों से आगे निकला भारत

November 18, 2026
संप्रभु एआई

विकसित भारत के लिए हर काम का हो हिसाब

November 18, 2026
'नो फोन पॉलिसी' से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

‘नो फोन पॉलिसी’ से अनूठी क्रांति की शुरुआत कर रहे हैं रेस्तरां

November 18, 2026
एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा... भावुक पल

एक शताब्दी की ओर बढ़ती प्रेरणादायी यात्रा… भावुक पल

November 18, 2026
नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी ‘सिंगापुर सिटी’

November 18, 2026
दवाओं और मेडिकल उपकरणों के आयात का रास्ता होगा आसान

दवाओं और मेडिकल उपकरणों के आयात का रास्ता होगा आसान

November 18, 2026
Tuesday, November 24, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

2047 तक इंडियन इकॉनमी 40 लाख करोड़ डॉलर की होगी : मुकेश अंबानी

by ब्लिट्ज़ इंडिया
November 25, 2022
in राष्ट्रीय-अर्थ
0
2047 तक इंडियन इकॉनमी 40 लाख करोड़ डॉलर की होगी : मुकेश अंबानी

ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एशिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत 2047 तक 3 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर 40 ट्रिलियन डॉलर (40 लाख करोड़ डॉलर) की इकॉनमी वाला देश बन जाएगा।

इसके साथ ही भारत दुनिया की टॉप-3 इकॉनमी वाले देशों में भी शामिल होगा। क्लीन एनर्जी रेवॉल्यूशन और डिजिटलाइजेशन इसे ड्राइव करेंगे। अंबानी ने मंगलवार को पंडित दीनदयाल एनर्जी यूनिवर्सिटी (पीडीईयू) की कन्वोकेशन सेरेमनी के दौरान यह बात कही है।

YOU MAY ALSO LIKE

ई20 पेट्रोल को लेकर किया जा रहा दुष्प्रचारः गडकरी

हमें भाषा का भेद मिटाना है : मोदी

अडाणी से ज्यादा आशावादी अंबानी
मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर आदमी गौतम अडाणी की तुलना में अधिक आशावादी हैं। अडाणी ने पिछले हफ्ते कहा था कि भारत 2050 तक बढ़ती खपत और सामाजिक-आर्थिक सुधारों से 30 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी वाला देश बन जाएगा। भारत फिलहाल अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी के बाद दुनिया में पांचवां सबसे बड़ा देश है।

तीन गेम-चेंजिंग रेवोल्यूशन
मुकेश अंबानी ने कहा कि तीन गेम-चेंजिंग रेवोल्यूशन आने वाले दशकों में भारत की ग्रोथ को कंट्रोल करेंगे। पहला क्लीन एनर्जी, दूसरा बायो-एनर्जी और तीसरा डिजिटल रेवोल्यूशन है।

उन्होंने कहा कि एक साथ इन तीन तरीकों से जीवन अकल्पनीय रूप से बदल जाएगा। क्लीन एनर्जी रेवोल्यूशन और बायो-एनर्जी रेवोल्यूशन स्थायी रूप से एनर्जी प्रोड्यूस करेगी। डिजिटल रेवोल्यूशन हमें कुशलता से एनर्जी को कंज्यूम करने में सक्षम बनाएगी। तीनों रेवोल्यूशन मिलकर भारत और हमारे खूबसूरत प्लेनेट को जलवायु संकट से बचाएंगे।
अंबानी ने कहा कि भारत के भविष्य के लीडर्स के रूप में आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि देश ग्लोबल क्लीन और ग्रीन एनर्जी रेवोल्यूशन का नेतृत्व करे। इस मिशन में सफलता प्राप्त करने के 3 मंत्र हैं-थिंक बिग, थिंक ग्रीन और थिंक डिजिटल।

माताजी और पिताजी से बड़ा कोई ‘जी’ नहीं
वहीं मुकेश अंबानी ने छात्रों को सलाह दी कि 4जी और 5जी के युग में माताजी और पिता जी से बड़ा कोई भी ‘जी’ नहीं है। वे ताकत और सपोर्ट के लिए आपके सबसे भरोसेमंद पिलर थे हैं और रहेंगे।’

5वीं बड़ी इकॉनमी बना था भारत
बीते दिनों भारत ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बना था। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड के मुताबिक, भारत साल 2021 के आखिरी 3 महीने में ब्रिटेन से आगे निकला। वित्त वर्ष 2022-23 में भारत की इकॉनमी 854.7 अरब डॉलर रही। इसी अवधि में ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था 816 अरब डॉलर रही। रोजमर्रा की चीजें महंगी होने से ब्रिटेन ने पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने का तमगा खो दिया। दूसरी ओर, भारतीय अर्थव्यवस्था लगातार बढ़ रही है। एक दशक पहले भारत सबसे बड़ी इकॉनमी की लिस्ट में 11वें स्थान पर था, जबकि यूके 5वें स्थान पर था।

बोर्ड ऑफ गवर्नर्स प्रेसिडेंट हैं अंबानी
पंडित दीनदयाल एनर्जी यूनिवर्सिटी गुजरात की पहली और एकमात्र प्राइवेट यूनिवर्सिटी है, जिसे नेशनल असेसमेंट एंड एक्रिडिशन काउंसिल से सर्वोच्च ग्रेड ‘ए’ दिया गया है। अंबानी यूनिवर्सिटी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के प्रेसिडेंट हैं। वर्तमान में, 6,500 से ज्यादा स्टूडेंट और रिसर्च स्कॉलर अपने इंटरेस्ट के अनुसार यूनिवर्सिटी में विंड, सोलर, बायो-फ्यूल, जियो-थर्मल एनर्जी और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे रिन्यूएबल एनर्जी की पढ़ाई कर रहे हैं। र की होगी

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल टनल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation