• Latest
  • Trending
सप्ताह में 150 मिनट कसरत से दूर होगा अवसाद-तनाव

सप्ताह में 150 मिनट कसरत से दूर होगा अवसाद-तनाव

March 31, 2023
ब्रिक्स से किसान आईडी तक भारत की 10 बड़ी खबरें

ब्रिक्स देशों की संसदें दिल्ली में जुटीं

October 27, 2026
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

ब्रिक्स मंच से निर्यात और जीएसटी तक भारत की बड़ी खबरें

October 26, 2026
daily-news

साप्ताहिक समाचार डायरी 19–25 अक्टूबर 2026: 11 करोड़ फार्मर आईडी | Blitz India Media

October 25, 2026
सरिया एक साल में 26% महंगा, बढ़ी निर्माण लागत

सरिया एक साल में 26 फीसदी महंगा

October 24, 2026
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क, 22 अक्टूबर 2026 · फोटो : पीएमओ इंडिया

पोलैंड से दोगुना कारोबार, 12.7 अरब डॉलर

October 23, 2026
village

गांव-घर तक पहुंचा विकास, रफ्तार की परीक्षा बाकी

October 22, 2026
गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी समिति

गन्ने की तौल और रिकवरी जांचेगी नई समिति

October 21, 2026
export

यूएई से कारोबार 100 अरब डॉलर पार

October 20, 2026
न्यूजीलैंड एफटीए

न्यूजीलैंड में भारतीय सामान पर अब ड्यूटी नहीं

October 20, 2026
ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

ब्लूमबर्ग ने देखा सशक्त भारत का ट्रेलर

October 19, 2026
वैश्विक 'सैटकॉम' जंग के दबाव में नहीं आएंगे

भारत बनेगा डिजिटल महाशक्ति

October 19, 2026
तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

तंबाकू- सिगरेट छोड़ो अभियान

October 19, 2026
Tuesday, October 27, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

सप्ताह में 150 मिनट कसरत से दूर होगा अवसाद-तनाव

by ब्लिट्ज़ इंडिया
March 31, 2023
in दृष्टिकोण
0
सप्ताह में 150 मिनट कसरत से दूर होगा अवसाद-तनाव

ब्लिट्ज विशेष

सिडनी। दुनिया की एक तिहाई आबादी अवसाद, दुश्चिंता और तनाव जैसी मानसिक मुश्किलों से जूझ रही है। इन चुनौतियों की वजह से लोगों को व्यक्तिगत और सामाजिक तौर पर बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है। इसके लिए लोग लंबे समय तक दवाएं खाते हैं और नियमित रूप से मनोवैज्ञानिक परामर्श लेते हैं लेकिन सप्ताह में 150 मिनट की कसरत से अवसाद और तनाव आदि से बचा जा सकता है।

इस नतीजे तक पहुंचने के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ता बेन सिंह, कैरोल महेर और जैकिंटा ब्रिंसली ने 97 शोध परीक्षणों के नतीजों का अध्ययन किया। यह अध्ययन हाल ही में ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन में प्रकाशित हुआ है।

YOU MAY ALSO LIKE

लोकतंत्र, विरोध का अधिकार और जंतर-मंतर

देश के 1,000 आईटीआई का होगा कायाकल्प

97 शोध के तुलनात्मक अध्ययन में दावा किया गया है कि खासतौर पर अवसाद के मामले में शारीरिक गतिविधियां, जैसे- चलना, दौड़ना, खेलना या किसी भी तरह की कसरत असल में दवाओं और परामर्श की तुलना में ज्यादा कारगर हैं। अध्ययन के दौरान 97 अलग-अलग शोध, 1,093 परीक्षण और 1,28,119 भागीदारों के नतीजों की तुलना की गई।

– दवाओं से 150 फीसदी से ज्यादा कारगर है चलना-दौड़ना
-97 शोध, 1,093 परीक्षण और 1,28,119 भागीदारों की तुलना

अध्ययन में दावा किया गया है कि दवाओं और परामर्श की तुलना में कसरत 150 फीसदी ज्यादा लाभकारी साबित हुई है। मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ ही कसरत के दूसरे लाभ भी होते हैं। इससे संपूर्ण स्वास्थ्य लाभ होता है, शरीर का वजन संतुलित होता है, हड्डियां मजबूत होती हैं और संज्ञानात्मक क्षमताओं के लिहाज से भी लाभ होता है।

प्रसव पश्चात अवसाद में ज्यादा लाभ
अध्ययन में सामने आया कि कसरत या शारीरिक गतिविधि का सबसे ज्यादा लाभ प्रसव पश्चात अवसाद (पोस्टमार्टम डिप्रेशन) से जूझ रही महिलाओं में देखा गया। इसके अलावा एचआईवी व किडनी जैसे रोगों की वजह से अवसाद या तनाव का सामना कर रहे लोगों में भी अच्छे नतीजे मिले हैं। शोधकर्ताओं ने बताया कि प्रसव पश्चात अवसाद से जूझ रही महिलाओं के अलग-अलग समूहों की तुलना की गई, जिनमें एक समूह ने सिर्फ दवाएं लीं, दूसरे समूह ने दवाओं के साथ नियमित रूप से मनोवैज्ञानिक परामर्श लिया और तीसरे समूह में महिलाओं ने छह से 12 सप्ताह तक कसरत की थी। इनमें सबसे ज्यादा सुधार उन महिलाओं में दिखा, जिन्होंने कसरत की, जबकि सिर्फ दवा खाने वाली महिलाओं में दवाओं पर निर्भरता के संकेत दिखे।

ShareTweetSend

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation