• Latest
  • Trending

तनाव से हर साल 1200 करोड़ कामकाजी दिन बर्बाद : डब्ल्यूएचओ

October 18, 2024
यूपीआई और डीपीआई ने बदली भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

October 7, 2026
भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

October 6, 2026
भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा...!

भारतीय पायलट के हौसले की इंतहा…!

October 5, 2026
jai-shankar

न्यूयॉर्क में दिखी नए भारत की ‘दबंग कूटनीति’

October 5, 2026
संसद का मॉनसून सत्र 2026: हंगामे में बर्बाद हुआ समय और जनता के धन का नुकसान

लोकतंत्र में विपक्ष कितना रचनात्मक

October 5, 2026
अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

अर्थव्यवस्था के नए इंजन: उभरते 100 शहरों में 55 भारतीय

October 5, 2026
परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

परमार्थ के पथ पर अशोक सिंघल युवा उनके आदर्शों से लें प्रेरणा

October 5, 2026
स्लीमनाबाद टनल

विंध्य की धरती को मिलेगा मां नर्मदा का आशीर्वाद, जल सुरंग की खुदाई पूरी

October 5, 2026
ev-scooter

23 रुपए में दिनभर के लिए इलेक्टि्रक स्कूटर

October 5, 2026
सोना 4,550 डॉलर के पार, चांदी भी 67 डॉलर के ऊपर

सोना गिरवी रखकर लोन लेने में यूपी वाले सबसे आगे

October 5, 2026
metro

मुंबई मेट्रो का महाविस्तार: 6 नए रूट पर 374 किमी में 130 स्टेशन

October 5, 2026
खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

खटमलों ने उड़ाई अफसरों की नींद

October 5, 2026
Thursday, October 8, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

तनाव से हर साल 1200 करोड़ कामकाजी दिन बर्बाद : डब्ल्यूएचओ

by ब्लिट्ज़ इंडिया
October 18, 2024
in the blitz
0

नई दिल्ली। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर डब्ल्यूएचओओ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि डिप्रेशन और एंग्जायटी से हर साल 1200 करोड़ कामकाजी दिवस यानी वर्किंग डे का नुकसान हो रहा है। डब्ल्यूएचओओ ने कहा है कि विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का विषय ‘कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य’ के महत्व पर जोर देता है, क्योंकि एक स्वस्थ कामकाजी वातावरण मानसिक भलाई के लिए एक सुरक्षात्मक कवच के रूप में कार्य कर सकता है।
दक्षिण पूर्व एशिया के लिए डब्ल्यूएचओओ की क्षेत्रीय निदेशक साइमा वाजेद ने कहा कि अकेले डिप्रेशन और एंग्जायटी के कारण हर साल 1200 करोड़ कार्य दिवस का नुकसान होता है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था को सालाना लगभग एक ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का नुकसान होता है। ऐसे में कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य बहुत अहम है। डब्ल्यूएचओओ ने तनाव के कारणों का जिक्र करते हुए इसे दूर करने के सुझाव भी दिए है।

बीमारियां भी बढ़ीं
जॉर्ज इंस्टिट्यूट फॉर ग्लोबल हेल्थ के मुताबिक, कार्यस्थल पर तनाव एक बढ़ती हुई चिंता का विषय है। तनाव अक्सर डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ा होता है, जिससे शारीरिक समस्याएं भी होती हैं। तनाव के चलते बीपी, शुगर जैसी शारीरिक समस्या भी होने की आशंका रहती है। इंस्टिट्यूट का कहना है कि कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए सक्रिय कदम उठाने चाहिए।

YOU MAY ALSO LIKE

कर्ज महंगा, पर अर्थव्यवस्था 7.1% की रफ्तार पर

भारत विकास: वीजा, रक्षा, खेल और ऊर्जा की बड़ी खबरें

स्वास्थ्य गतिविधियों का आयोजन, ऑफिस में स्वास्थ्यवर्धक फलों का नाश्ता उपलब्ध कराना, पौधे लगाना, प्रकाश व्यवस्था में सुधार करना, शांत माहौल होना, सामाजिक मेलजोल, पिकनिक को बढ़ावा देना, टीम निर्माण गतिविधियां जैसे प्रयोग हों। कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच लिए कैंपल लगाए जाएं और फीडबैक सत्र भी हो। ‘टेली मानस के दो साल पूरे, एप और विडियो कॉल फैसिलिटी भी शुरूः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ठीक दो वर्ष पहले पूरे देश में सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण मानसिक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में टेली मेंटल हेल्थ असिस्टेस एंड नेटवर्किंग एक्रॉस स्टेट्स हेल्पलाइन शुरू की थी, जिसे अपग्रेड किया गया है। अब टेली मानस एप और टेली मानस विडियो कॉल फैसिलिटी भी शुरू की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव आराधना पटनायक ने डब्ल्यूएचओ के भारत में प्रतिनिधि डॉ. रोडेरिको एच. ऑफरिन की मौजूदगी में नई सुविधाओं की शुरुआत की है।
टेली मानस पर प्राप्त होने वाली अधिकतर कॉल उदास मन, नींद न आने की समस्या, नौद पैटर्न में बदलाव, तनाव से संबंधित कॉल, परीक्षा से संबंधित चिंता, एंग्जायटी की समस्या से संबंधित होती है। टेली मानस में सेल्फ केयर, डिप्रेशन के संकेतों को पहचानने, तनाव, चिंता और भावनात्मक संघर्ष के शुरुआती लक्षणों के बारे में बताया गया है।

एप से क्या होगा फायदा?
इस एप का प्रयोग करना वालों को मानसिक चुनौतियों, खेलों और माइंडफुलनेस प्रैक्टिस के माध्यम से चिंता को दूर करने में मदद मिलती है। ऐप को यूजर फ्रेंडली बनाया गया है। जरूरत पड़ने पर एप के माध्यम से कभी भी 24 घंटे ट्रेड काउंसलर्स से मदद मिल सकती है और इसके लिए कोई फीस नहीं होगी। टेली मानस में ऑडियो कॉलिंग सुविधा पहले से ही थी लेकिन अब विडियो कॉल फैसिलिटी भी है। एप के जरिए लोग विडियो कॉल से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का समाधान पा सकेंगे। अभी यह सुविधा कर्नाटक, जम्मू कश्मीर और तमिलनाडु में शुरू की गई है। दो वर्ष में टेली मानस पर 14.5 लाख से अधिक कॉल आ चुके है।

सुझाव पर क्या काम करेंगी कंपनियां?
डब्ल्यूएचओ ने वर्कप्लेस पर तनाव पर जो चिंता जताई है, वह पूरी दुनिया का दर्द है। हालांकि डब्ल्यूएचओ ने अपनी रिपोर्ट में इस तनाव को दूर करने के लिए कंपनियों को कई सुझाव भी दिए है, जिन पर काम किया जाए तो इस तनाव को कम किया जा सकता है और साथ ही कर्मचारियों की रचनात्मकता बढ़ाई जा सकती है। अभी हाल ही में ईवाई पुणे की कर्मचारी एना सेबेस्टियन पेराइल का मामला काफी सुर्खियों में रहा और उसके बाद देश में वर्कप्लेस पर तनाव को काम के बोझ को लेकर बहस हुई। सरकार से लेकर विपक्ष तक ने इस समस्या पर गौर किया। अब डब्ल्यूएचओ ने भी कई सुझाव दिए है, जिससे इस दिशा में सुधार की उम्मीद तो है।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation