• Latest
  • Trending
राजधानी-शताब्दी से भी लंबी होगी वंदे भारत एक्सप्रेस

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में 10 नई कारों का होगा धमाल

January 10, 2025
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

September 10, 2026
daily-news

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

September 10, 2026
भारत की 7.8% जीडीपी ग्रोथ

‘झूठ की गूंज वाले निराशा फैलाने में लगे हैं’

September 7, 2026
पीएम मोदी पुतिन मुलाकात SCO शिखर सम्मेलन

पीएम मोदी का विदेश दौरा और एससीओ शिखर सम्मेलन का संदेश… भारत विश्व-मित्र महाशक्ति

September 7, 2026
भारत-उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी

भारत का बढ़ा रुतबा

September 7, 2026
तेजस एमके-2 समय सीमा

तेजस एमके-2 फाइटर जेट पर पूर्व वाइस चीफ की दो टूक ‘कब तक करेंगे इंतजार’

September 7, 2026
पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशामुक्त होना जरूरी

September 7, 2026
आईसीएमआर तकनीक हस्तांतरण

आईसीएमआर की तीन जांच तकनीकें उद्योग के लिए होंगी हस्तांतरित

September 7, 2026
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026

सीएम योगी ने चला ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक

September 7, 2026
यूपी 50 हजार छात्राओं को स्कूटी

योगी सरकार का तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी

September 7, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर प्रवेश क्षेत्र पुनर्विकास

आधुनिक होगा दिल्ली चिड़ियाघर

September 7, 2026
हिमाचल स्कूल एडमिशन जाति कॉलम

हिमाचल में अगले सत्र से स्कूल एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम

September 7, 2026
Friday, September 11, 2026
Retail
संपर्क
डाउनलोड
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Welcome To Blitz India Media
No Result
View All Result

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में 10 नई कारों का होगा धमाल

by ब्लिट्ज़ इंडिया
January 10, 2025
in the blitz
0
राजधानी-शताब्दी से भी लंबी होगी वंदे भारत एक्सप्रेस

YOU MAY ALSO LIKE

भारत की बड़ी खबरें: LPG नियम, मत्स्य योजना, BRICS, AI, सुधार और ग्रीन मिशन

भारत की बड़ी खबरें: रेलवे, UPI, कौशल, तकनीक और हरित विकास में बड़े फैसले

मनोज जैन

नई दिल्ली। भारत में कारों के सबसे बड़े मेले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का आयोजन आगामी 17 से 22 जनवरी तक नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में होगा और यहां देश-विदेश की काफी सारी वाहन कंपनियां अपने नए और भावी प्रोडक्ट्स को शोकेस करने के साथ ही लॉन्च भी करने जा रही हैं। ऐसे में ग्राहकों को उत्साह इस बात को जानने में है कि कौन-कौन सी कंपनियां नई कारें लॉन्च करने जा रही हैं और क्या कुछ नया शोकेस किया जा सकता है।
आज हम आपको भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में निश्चित रूप से लॉन्च की जाने वालीं कारों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन कारों में हुंडई क्रेटा ईवी, मारुति सुजुकी ई-विटारा और एमजी साइबरस्टर ईवी जैसी इलेक्ट्रिक कारों के साथ ही महिंद्र एंड महिंद्रा, किआ, टाटा मोटर्स, स्कोडा समेत अन्य कंपनियों की कारें हैं।
मारुति सुजुकी ई-विटारा
मारुति सुजुकी इस साल मोबिलिटी एक्सपो में अपनी पहली इलेक्टि्रक एसयूवी ई-विटारा को लॉन्च करने जा रही है और संभावना है कि लुक और फीचर्स के साथ ही इसकी कीमत का भी खुलासा कर दिया जाएगा। यह इलेक्टि्रक एसयूवी 500 किलोमीटर तक की बैटरी रेंज के साथ आ सकती है और इसका मुकाबला आगामी हुंडई क्रेटा के साथ ही टाटा और महिंद्रा कंपनियों की इलेक्टि्रक एसयूवी से होगा।
हुंडई क्रेटा ईवी
हुंडई मोटर इंडिया आगामी 17 जनवरी को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में अपनी क्रेटा ईवी की कीमत का खुलासा कर सकती है। क्रेटा ईवी से पर्दा उठ गया है और यह दो तरह के बैटरी पैक ऑप्शन में आने वाली है।
एमजी साइबरस्टर
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया आगामी मोबिलिटी एक्सपो में अपनी फास्टेस्ट रोडस्टर एमजी साइबरस्टर को प्रीमियम ब्रैंड एमजी साइबरस्टर के पहले प्रोडक्ट के तौर पर लॉन्च करने वाली है। यह इलेक्टि्रक स्पोर्ट्स कार लुक-फीचर्स और पावर-रेंज के मामले में बेहद जबरदस्त है।
महिंद्रा बीई 6
महिंद्रा एंड महिंद्रा के नए इलेक्टि्रक ब्रैंड बीई के पहले प्रोडक्ट बीई 6 की लॉन्चिंग तो हो चुकी है, लेकिन मोबिलिटी एक्सपो में इसकी पब्लिक लॉन्चिंग होगी।
टाटा हैरियर ईवी
टाटा मोटर्स इस साल भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में अपनी हैरियर ईवी को लॉन्च कर सकती है। टाटा हैरियर ईवी लुक-फीचर्स और बैटरी-पावर के साथ ही रेंज के मामले में भी जबरदस्त होगी।
महिंद्रा एक्सईवी 9ई
महिंद्रा एंड महिंद्रा की एक्सईवी ब्रैंड की पहली इलेक्टि्रक एसयूवी एक्सईवी 9ई को भी लॉन्च किया जा चुका है और अब इसे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पेश कर दिया जाएगा।
किआ सिरॉस
किआ सिरॉस की कीमत का खुलासा वैसे तो एक फरवरी को होना है, लेकिन इसे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में आम पब्लिक के लिए लॉन्च किया जाएगा। किआ सिरॉस को न्यू जेनरेशन के कार लवर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है।
टाटा टियागो फेसलिफ्ट
टाटा मोटर्स आगामी भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में अपनी एंट्री लेवल हैचबैक टियागो के फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने जा रही है, जिसके एक्सटीरियर और इंटीरियर से लेकर फीचर्स तक में काफी सारे बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
स्कोडा सुपर्ब
स्कोडा ऑटो इंडिया आगामी मोबिलिटी एक्सपो में अपनी लग्जरी सेडान सुपर्ब को लॉन्च कर सकती है, जो अपने लुक-फीचर्स के प्रीमियम सेडान लवर्स को आकर्षित करेगी।
टाटा टिगोर फेसलिफ्ट
टाटा मोटर्स एंट्री लेवल सेडान टिगोर के फेसलिफ्ट मॉडल को आगामी मोबिलिटी एक्सपो 2025 में लॉन्च करने वाली है। टिगोर फेसलिफ्ट मौजूदा मॉडल के मुकाबले काफी सारे नए फीचर्स मिलेंगे।

ShareTweetSend

POPULAR NEWS

  • India shows way out to UN military observer group

    संरा के सैन्य पर्यवेक्षक समूह को भारत ने दिखाया बाहर का रास्ता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • प्रोपर्टी पर जिसका 12 साल से कब्जा, वही होगा मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 12 साल से है जमीन पर कब्जा तो वही होगा असली मालिक

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गंगाजल खराब नहीं होता, लेकिन क्यों ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पृथ्वी का आखिरी देश जहां सूरज केवल 40 मिनट के लिए ही डूबता है

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Welcome To Blitz India Media

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation

Navigate Site

  • About
  • Our Team
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • देश
  • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय
    • उत्तर-प्रदेश
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्री
  • चुनाव विशेष
  • स्टेट-नेशनल
  • महिला-खेल
  • डाउनलोड
  • अंग्रेजी
  • संपर्क
  • ई-पेपर

© 2023 Blitz India Media -BlitzIndia Building A New Nation